Noida Brothers Death: नोएडा में 2 भाइयों की दम घुटने से मौत!

noida-brothers-death-news

Noida Brothers Death: नोएडा में 2 भाइयों की दम घुटने से मौत!

noida brothers death नोएडा में 2 भाइयों की दम घुटने से मौत

Noida Brothers Death: उत्तर प्रदेश में बारिश और ओले गिरने से ठंड बढ़ गई। बसंत पंचमी के बाद से ही पहाड़ो से बर्फीली हवाएं आ रही हैं, जिससे चारों तरफ गलन बढ़ गई है। इसी के चलते ठंड से नोएडा मौके पर दो चचेरे भाई कमरे में अंगीठी जलाकर सो गए जिसकी वजह से वहां धुंआ फैल गया और दम घुटने की वजह से दोनों भाईयों की जान चली गई।

मुरादाबाद के रहने वाले थे मृतक

दोनों मृतकों की पहचान 35 वर्षीय फुरकान और 18 वर्षीय साहिल के रुप में की गई है। दोनों चचेरे भाई है। वो मुरादाबाद के निवासी थे वो दोनों मजदूरी करने नोएडा गए थे।

दम घुटने से गई जान

नोएडा में बारिश की वजह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसी वजह से दो चचेरे भाईयों ने कमरे में अंगीठी जलाकर सो गए थे। बताया जा रहा है दम घुटने की वजह से दोनों की जान गई। परिजन दोनों को कॉल कर रहें थे, जब लंबे समय तक किसी ने कॉल नहीं उठाया तो वहां रह रहे अन्य साथियों को बताया तब उन्होंने उनका दरवाजा तोड़ कर देखा तो दोनों व्यक्ति जमीन पर बेहोशी के हालत में पडे़ थे। परिजनों ने बताया- मजदूरी करने के लिए दोनों मुरादाबाद से नोएडा गए थे। शुक्रवार को बारिश के कारण ठंड बढ़ गई थी। रात में फोन पर बात हुई थी। सुबह जब फोन किया तो उन्होंने कॉल नहीं उठाई। संपर्क न होने पर उनके साथियों को बताया। उन्होंने दरवाजा तोड़कर देखा तो दोनों बेहोश पड़े थे, जब जांच की गई दोनों मर चुके थे।  

संबंधित सामग्री

IND vs IRE 1st T20: T-20 सीरीज का पहला मैच भारत और आयरलैंड के बीच आज , वैभव  का  डेब्यू

खेल

IND vs IRE 1st T20: T-20 सीरीज का पहला मैच भारत और आयरलैंड के बीच आज , वैभव का डेब्यू

भारत और आयरलैंड के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच आज बेलफास्ट में खेला जाएगा। वैभव सूर्यवंशी भारतीय टीम में डेब्यू कर रहे हैं।

SL vs SCO T20 WC 2026: आज श्रीलंका और स्कॉटलैंड होंगी आमने-सामने

खेल

SL vs SCO T20 WC 2026: आज श्रीलंका और स्कॉटलैंड होंगी आमने-सामने

श्रीलंका और स्कॉटलैंड की महिला टीमें आज T20 वर्ल्ड कप में भिड़ेंगी। मैच रात 11 बजे शुरू होगा, श्रीलंका जीती तो सेमीफाइनल की रेस में बनी रहेगी।

बैंड पार्टी की गाड़ी बनी मौत का जाल: कोयला लदे ट्रक ने मारी टक्कर, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

देश-विदेश

बैंड पार्टी की गाड़ी बनी मौत का जाल: कोयला लदे ट्रक ने मारी टक्कर, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

झारखंड के रामगढ़ में एक भीषण सड़क हादसे में बैंड पार्टी के 8 सदस्यों की जान चली गई, जब एक तेज रफ्तार कोयला लदे ट्रक ने उनकी पिकअप गाड़ी को टक्कर मार दी।

T20 WC 2026: भारतीय विमेंस टीम ने बांग्लादेश को 5 विकेट से दी मात

खेल

T20 WC 2026: भारतीय विमेंस टीम ने बांग्लादेश को 5 विकेट से दी मात

भारतीय महिला टीम ने विमेंस T-20 वर्ल्ड कप मैच में बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया। शेफाली वर्मा ने 53 रन बनाकर 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब हासिल किया।

कौशांबी में LPG टैंकर टोल प्लाजा से टकराया, धमाके के बाद लगी भीषण आग; 5 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे

राज्य

कौशांबी में LPG टैंकर टोल प्लाजा से टकराया, धमाके के बाद लगी भीषण आग; 5 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक LPG टैंकर के टोल प्लाजा से टकराने के बाद भीषण आग लग गई, जिसमें 5 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए।