निशांत कुमार बनेंगे मंत्री

निशांत कुमार कल लेंगे मंत्री पद की शपथ, सद्भावना यात्रा हुई कैंसिंल

निशांत कुमार, नीतीश कुमार के बेटे, कल गांधी मैदान में मंत्री पद की शपथ लेंगे। JDU नेताओं की मीटिंग के बाद उनकी नियुक्ति की पुष्टि हुई।

निशांत कुमार कल लेंगे मंत्री पद की शपथ, सद्भावना यात्रा हुई कैंसिंल

निशांत कुमार कल लेंगे मंत्री पद की शपथ

राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार सम्राट कैबिनेट में मंत्री बनेंगे। कल निशांत गांधी मैदान में मंत्री पद की शपथ लेंगे। बताया जा रहा है कि देर रात चली JDU नेताओं की मीटिंग के बाद निशांत कुमार मंत्री बनने के लिए मान गए हैं।

निशांत कल लेंगे शपथ

इस बीच 7 मई को होने वाली निशांत की सद्भावना यात्रा भी कैंसिंल हो गई है। वे कल शपथ समरोह में रहेंगे, इसलिए उनकी यात्रा कैंसिल कर दी गई है। 9 मई से दोबारा यात्रा शुरू होगी। शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा। 7 सर्कुलर रोड स्थित नीतीश कुमार के आवास पर JDU नेताओं की बैठक हुई। बैठक में मंत्रियों के नाम पर नीतीश कुमार ने फाइनल मुहर लगाई। JDU की तरफ से मंत्रियों की लिस्ट सीएम सम्राट को सौंप दी गई है।

अनंत सिंह ने जताई खुशी

इधर, निशांत कुमार के मंत्री बनने पर मोकामा विधायक अनंत सिंह ने खुशी जताई। उन्होंने कहा, 'खून का असर' दिखेगा। इससे ज्यादा खुशी की बात कुछ नहीं हो सकती। निशांत, नीतीश कुमार के रास्ते पर चलेंगे और अच्छा काम करेंगे। सूत्रों की माने तो JDU कोटे से दामोदर राउत, बुलो मंडल, भगवान सिंह कुशवाहा को मंत्री बनाया जा सकता है। वहीं विधायक दल के नेता श्रवण कुमार के मंत्री बनने की उम्मीद कम है।

ये बन सकते है मंत्री

इसके अलावा बाकी पुराने चेहरों में लेसी सिंह, शीला मंडल, सुनील कुमार, अशोक चौधरी, मदन सहनी, रत्नेश सदा और जमा खान के मंत्री बनाए जाने की आशंका है। बता दे, निशांत ने शुरुआत में सरकार का हिस्सा बनने से साफ इनकार कर दिया था। बताया जा रहा है कि वे लंबे वक्त से सक्रिय राजनीति से दूरी बनाए हुए थे और किसी पद को स्वीकार करने के पक्ष में नहीं थे। जानकारी के मुताबिक, JDU के वरिष्ठ नेताओं और करीबी लोगों ने उन्हें बीती रात समझाया कि मौजूदा समय में उनका सरकार में शामिल होना पार्टी और राज्य दोनों के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है।

संबंधित सामग्री

‘राजनीति कम, स्टैंड-अप कॉमेडी ज्यादा…’ सीएम पुष्कर सिंह धामी के बयान से सियासी बवाल

‘राजनीति कम, स्टैंड-अप कॉमेडी ज्यादा…’ सीएम पुष्कर सिंह धामी के बयान से सियासी बवाल

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए चुनाव आयोग और संविधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने की आलोचना की।

लोकतंत्र को खतरे में डाल रहे नेता प्रतिपक्ष, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- इस्तीफा दें राहुल गांधी

लोकतंत्र को खतरे में डाल रहे नेता प्रतिपक्ष, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- इस्तीफा दें राहुल गांधी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी पर कड़ी आलोचना की और उनके इस्तीफे की मांग की, आरोप लगाया कि वे भ्रम फैला रहे हैं और लोकतंत्र को खतरे में डाल रहे हैं।

विश्वकर्मा जयंती व पीएम मोदी के जन्मदिवस पर कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे मुख्यमंत्री

विश्वकर्मा जयंती व पीएम मोदी के जन्मदिवस पर कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस की घटनाओं में भाग लेंगे, विभिन्न योजनाओं की शुरुआत करेंगे।

हरियाणा की आर्थिक विकास दर 9.5% रहने का अनुमान, CM सैनी का बड़ा बयान; पंजाब के सीएम पर कसा तंज

हरियाणा की आर्थिक विकास दर 9.5% रहने का अनुमान, CM सैनी का बड़ा बयान; पंजाब के सीएम पर कसा तंज

हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने पंजाब की AAP सरकार पर खराब प्रशासन और अप्रभावी नीतियों का आरोप लगाया। उन्होंने भविष्य में BJP की जीत का दावा किया।

सीएम डॉ. मोहन ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- 'झूठ की गूंज' लाने वालों ने देश के हित में नहीं किया कोई काम

सीएम डॉ. मोहन ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- 'झूठ की गूंज' लाने वालों ने देश के हित में नहीं किया कोई काम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर-मालवा में कांग्रेस और राहुल गांधी को जनता का असली चेहरा बताया, उनके और उनके परिवार के योगदान पर सवाल उठाए।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर