नीट परीक्षा-2026 की तैयारियां

नीट (यूजी) परीक्षा-2026 की तैयारियों की CM डॉ यादव ने की समीक्षा, 283 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी परीक्षा

मुख्यमंत्री ने नीट (यूजी) परीक्षा-2026 की तैयारियों पर चर्चा की, जो मध्य प्रदेश के 30 जिलों के 283 परीक्षा केंद्रों पर होगी।

नीट (यूजी) परीक्षा-2026 की तैयारियों की CM डॉ यादव ने की समीक्षा,  283 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी  परीक्षा

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी 21 जून को आयोजित होने वाली नीट (अंडर ग्रेजुएट) परीक्षा-2026 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों में परीक्षा के सफल, पारदर्शी और व्यवस्थित संचालन को लेकर अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की गई।

किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए

मुख्यमंत्री ने बताया कि नीट (यूजी) परीक्षा-2026 का आयोजन मध्य प्रदेश के 30 जिलों में स्थापित 283 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल होंगे, इसलिए प्रशासनिक स्तर पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा की निष्पक्षता और गोपनीयता बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बिजली, पेयजल, शौचालय, चिकित्सा सुविधाओं तथा अभ्यर्थियों की सुविधा से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए जाएं और किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जाए।

छात्र को असुविधा का सामना न करना पड़े

डॉ. यादव ने जिला कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों तक अभ्यर्थियों की पहुंच आसान बनाने के लिए परिवहन और यातायात संबंधी व्यवस्थाओं को भी सुचारु रखा जाए, ताकि किसी छात्र को असुविधा का सामना न करना पड़े।

सुरक्षित और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जाए

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर उसका तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि सभी अभ्यर्थियों को निष्पक्ष, सुरक्षित और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जाए।
 

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, विकास के रोडमैप पर होगी बात

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, विकास के रोडमैप पर होगी बात

 'कंट्रीब्यूशन ऑफ सेंट्रली फंडेड इंस्टीट्यूशनस फॉर समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' है कॉन्क्लेव का विषय, भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में होगा भव्य कार्यक्रम

दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, की अतिवृष्टि-राहत कार्यों की समीक्षा, जानें क्या दिए निर्देश?

दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, की अतिवृष्टि-राहत कार्यों की समीक्षा, जानें क्या दिए निर्देश?

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, डॉ. मोहन यादव ने रीवा, शहडोल, और जबलपुर में बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले CNG की कीमतें बढ़ीं, भोपाल में नया रेट ₹97.50 प्रति किलो हुआ। इससे वाहन चालकों पर आर्थिक असर पड़ सकता है।

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

मध्य प्रदेश में नया ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम 2026’ लागू किया गया, जिससे उद्योग स्थापना में आसानी होगी और अधिकारियों पर जुर्माना लगेगा।

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया, जहाँ 'समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' पर चर्चा होगी।

Advertisement

UK Add पहली बार वित्तीय प्रबंधन 02 on 24 Aug 2026