पीएम मोदी के संकल्प को सीएम डॉ. मोहन कर रहे पूरा, विकास का द्वार खोलेंगी  2117KM सड़कें

नई सड़क योजनाओं का शुभारंभ

पीएम मोदी के संकल्प को सीएम डॉ. मोहन कर रहे पूरा, विकास का द्वार खोलेंगी  2117KM सड़कें

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV और अन्य योजनाओं का शुभारंभ किया जिससे ग्रामीण विकास को बढ़ावा मिलेगा।

पीएम मोदी के संकल्प को सीएम डॉ मोहन कर रहे पूरा विकास का द्वार खोलेंगी  2117km सड़कें

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीहोर जिले के भैरूंदा में 10 मई को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV और पीएम जनमन योजना का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV अंतर्गत प्रदेश में 1763 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 2117 किलोमीटर लंबी 963 सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इन सड़कों के निर्माण से प्रदेश की 987 बसाहटों को बेहतर सड़क संपर्क सुविधा उपलब्ध होगी। इसके ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी। इस योजना में सीहोर जिले में 165 करोड़ रुपये की लागत से 209 किलोमीटर लंबी 81 सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इन सड़कों से जिले की 84 बसाहटें सीधे लाभान्वित होंगी। ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क संपर्क मिलने से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी तथा विकास कार्यों को भी नई गति मिलेगी। 

केंद्रित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दीप प्रज्ज्वलन और पुष्प वर्षा से की। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की बयार बह रही है। देश में अद्भुत परिर्वतन दिखाई दे रहा है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत अलग-अलग कैटेगरी में अवॉर्ड भी दिए गए। इस दौरान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना पर केंद्रित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज मध्यप्रदेश में अद्भुत समय चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश बदल रहा है। इस मौके पर कांग्रेसियों को भी याद करना चाहिए, जिनकी वजह से गांव से लेकर गरीब-मजदूर, हर तरफ परेशानी थी। उन्होंने कहा कि आज केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह के हाथों 5 हजार करोड़ की सौगातें मिली हैं। आज प्रधानमंत्री सड़क, प्रधानमंत्री आवास, देश के राज्यों के लिए अलग-अलग पुरस्कार प्रदान किए गए। इन पुरस्कारों में मध्यप्रदेश को पहले के दो पुरस्कार और बाद के तीन पुरस्कार मिले हैं। मैं आज केवल इतना ही कहना चाहूंगा कि हम और आप सदैव  साथ रहेंगे। मैं वो सभी मांगें मानने की घोषणा करता हूं, जो भी केंद्रीय शिवराज सिंह चौहान अपनी लोकसभा के लिए चाहते हैं।

सीएम डॉ. यादव के नेतृत्व में चल रहा विकास का महायज्ञ

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 2055 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता का स्वीकृति पत्र मुख्यमंत्री डॉ. यादव को सौंपा। उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद देता हूं। भारत सरकार और मध्य प्रदेश सरकार की योजनाएं लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आते हैं।  

केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि सीएम डॉ. यादव के नेतृत्व में विकास का महायज्ञ चल रहा है। अनेकों काम हो रहे हैं। हम भी उसमें आहुति डालने आए हैं। आज मुझे प्रसन्नता है कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के आशीर्वाद से मध्यप्रदेश को भारत सरकार की तरफ से अनेको सौगातें मिली हैं। उन्होंने कहा कि मैं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और पूरी टीम को बधाई देता हूं। सड़कों के निर्माण के मामले में मध्य प्रदेश नंबर 1 पर आया है। इसके लिए बहुत-बहुत बधाई।  उन्होंने कहा कि हम अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल से बधाई देना चाहते हैं। गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक केवल कमल ही कमल खिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को मुख्यमंत्री मोहन यादव मध्यप्रदेश की धरती पर पूरा कर रहे हैं।

योजना को लागू ही नहीं करता

केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं संचार राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी ने कहा कि मध्यप्रदेश योजनाओं को लागू करने के साथ लक्ष्य भी हासिल करता है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना 4 में प्रदेश में 2500 किलोमीटर की नई सड़कें बनाएंगे और बस्तियों से संपर्क सुधारेंगे। मोदी सरकार ग्रामीण क्षेत्रों का कायाकल्प कर रही है। जल जीवन मिशन से हर घर को पानी दिया जा रहा है। 

विकसित भारत 2047 की यात्रा में गांव और किसान का विकास भी जरूरी है। प्रधानमंत्री मोदी ने अटल जी के 25 साल पूर्व के संकल्पों को आगे बढ़ाया है। केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के माध्यम से गांव और शहर की दूरी कम हुई है। आज किसान अपना अनाज शहर की मंडियों में बेच रहा है। गर्भवती महिलाएं समय पर अस्पताल और बच्चे पढ़ाई के लिए स्कूल जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय बेहतर कार्य कर रहा है।

संबंधित सामग्री

निर्माण कार्यों में लापरवाही बरती तो अधिकारियों पर गिरेगी गाज, हरियाणा CM सैनी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

राज्य

निर्माण कार्यों में लापरवाही बरती तो अधिकारियों पर गिरेगी गाज, हरियाणा CM सैनी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सरकारी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए कई नए निर्देश दिए हैं।

मुरैना में सनसनीखेज वारदात: स्कूल के बाहर से 4 साल के मासूम का अपहरण, स्कूटी सवार दो युवक CCTV में कैद

राज्य

मुरैना में सनसनीखेज वारदात: स्कूल के बाहर से 4 साल के मासूम का अपहरण, स्कूटी सवार दो युवक CCTV में कैद

मध्य प्रदेश के मुरैना शहर में 4 साल के कार्तिकेय राजपूत का स्कूल के बाहर से अपहरण हो गया। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

एमपी में जुलाई में मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी, 7% कम बारिश; अगले 5 दिन भारी बारिश के आसार नहीं

राज्य

एमपी में जुलाई में मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी, 7% कम बारिश; अगले 5 दिन भारी बारिश के आसार नहीं

मध्य प्रदेश में मानसून की धीमी गति के कारण तापमान में वृद्धि हुई है। राज्य में जुलाई में कम बारिश हुई, जिससे गर्मी बढ़ गई है।


मोहन सरकार का बड़ा फैसला: लखन पटेल से पशुपालन विभाग वापस, अब केवल आनंद विभाग का प्रभार

राज्य

मोहन सरकार का बड़ा फैसला: लखन पटेल से पशुपालन विभाग वापस, अब केवल आनंद विभाग का प्रभार

मध्य प्रदेश सरकार ने पशुपालन विभाग का प्रभार मंत्री लखन पटेल से वापस लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव को सौंपा, राजनीतिक चर्चाएं तेज।

खजुराहो एयरपोर्ट बना देश का नंबर-1, ग्राहक संतुष्टि सर्वे में हासिल किया पहला स्थान; भोपाल तीसरे नंबर पर

राज्य

खजुराहो एयरपोर्ट बना देश का नंबर-1, ग्राहक संतुष्टि सर्वे में हासिल किया पहला स्थान; भोपाल तीसरे नंबर पर

मध्य प्रदेश के खजुराहो और राजा भोज हवाई अड्डों ने एएआई के ग्राहक संतुष्टि सूचकांक में क्रमशः पहला और तीसरा स्थान प्राप्त किया है।