Naxal Surrender: गरियाबंद में बड़ी सफलता 7 नक्सलियों ने किया सरेंडर

naxalites-surrender-in-gariyaband-chhattisgarh-udanti-area-committee

Naxal Surrender: गरियाबंद में बड़ी सफलता 7 नक्सलियों ने किया सरेंडर

naxal surrender गरियाबंद में बड़ी सफलता 7 नक्सलियों ने किया सरेंडर

naxalites surrender gariyaband chhattisgarh: मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने के संकल्प की दिशा में शुक्रवार को गरियाबंद में बड़ी सफलता मिली है। उदंती एरिया कमेटी में सक्रिय सभी सात नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इनमें से दो पर आठ-आठ लाख रुपये का इनाम घोषित था।

IG के सामने नक्सिलियों ने डाले हथियार

आईजी अमरेश मिश्रा के सामने इन सभी नक्सलियों ने अपने हथियार डाल दिए। इनमें चार महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। यह नक्सल मोर्चे पर पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।बताया जा रहा है कि गरियाबंद-धमतरी-नुवापाड़ा डिवीजन की उदंती एरिया कमेटी के ये सभी नक्सली रायपुर आईजी अमरेश मिश्रा के सामने आत्मसमर्पण केलिए पहुंचे थे। पुलिस लाइन में इन सात नक्सलियों ने कुल छह हथियारों के साथ सरेंडर किया।इस मौके पर आईजी ने कहा कि यह कदम नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति बहाली की दिशा में एक अहम पहल है।

naxalites surrender gariyaband chhattisgarh: इनामी नक्सलियों ने डाले हथियार

आत्मसमर्पण करने वालों में एरिया कमांडर सुनील और सचिव एरिना शामिल हैं, जिन पर आठ-आठ लाख रुपये का इनाम घोषित था। इनके अलावा लुद्रों, विद्या, नंदिनी और मलेश पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था, जबकि कांती पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।आत्मसमर्पण के समय इनके पास से एक एसएलआर, तीन इंसास रायफलें और एक सिंगल शॉट हथियार बरामद किए गए हैं।

कमांडर के आह्वान पर आत्मसमर्पण

सूत्रों के अनुसार, नक्सली कमांडर सुनील ने संगठन के भीतर शांति की अपील करते हुए अपने साथियों से आत्मसमर्पण करने का आह्वान किया था। इसके बाद बाकी छह नक्सलियों ने भी आत्मसमर्पण का निर्णय लिया।सुरक्षा बलों ने इस कदम को बेहद सकारात्मक पहल बताया है। आईजी अमरेश मिश्रा ने गरियाबंद एसपी निखिल राखेचा की कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने कहा कि एसपी की रणनीति और टीम के निरंतर प्रयासों से यह बड़ी सफलता मिली है।मिश्रा ने बताया कि इस आत्मसमर्पण से उदंती एरिया कमेटी लगभग समाप्त हो गई है, जिससे नक्सलियों की ताकत को गहरा झटका लगा है।

2010 से सक्रिय थे नक्सली

पुलिस के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सली 2010 से सक्रिय थे और कई घटनाओं में शामिल रहे थे। इनके आत्मसमर्पण के बाद इलाके में नक्सल संगठन को भारी नुकसान पहुंचा है।अधिकारियों का कहना है कि अब इस क्षेत्र में नक्सली प्रभाव लगभग खत्म हो गया है, और जल्द ही विकास कार्यों को गति दी जाएगी। Read More:- बचपन की वो बातें जो आज भी दिल को छू जाती हैं, क्या आप भी महसूस करते हैं ये?

संबंधित सामग्री

भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, T20 सीरीज अपने नाम की, वैभव बने हीरो

खेल

भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, T20 सीरीज अपने नाम की, वैभव बने हीरो

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे को T20 सिरीज में 3-0 से हराया। वैभव सूर्यवंशी और मयंक यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

देश-विदेश

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

PM मोदी ने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो पोस्ट किया, जिसमें छात्रों के भविष्य के लिए नई पहल और कठोर सजा के प्रावधानों की घोषणा की।

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

राज्य

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

RJD नेता तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया गया। उनके भाई तेजस्वी यादव ने सरकार की कार्रवाई की निंदा की।

धन की तंगी होगी छूमंतर! बाथरूम में चुपचाप रख दें ये सफेद चीज, वास्तु के अनुसार सुधर सकती है आर्थिक स्थिति

सनातन

धन की तंगी होगी छूमंतर! बाथरूम में चुपचाप रख दें ये सफेद चीज, वास्तु के अनुसार सुधर सकती है आर्थिक स्थिति

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम में नमक रखने से नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और सकारात्मक वातावरण बनता है, हालांकि इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई ने वेटलिफ्टिंग में 190 KG उठाया; ऋषिकांत ने मेंस में सिल्वर जीता

देश-विदेश

भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई ने वेटलिफ्टिंग में 190 KG उठाया; ऋषिकांत ने मेंस में सिल्वर जीता

मणिपुर के ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मेन्स वेटलिफ्टिंग 60 KG कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का परचम लहराया।