चैत्र नवरात्र में डोंगरगढ़ में 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज, स्पेशल ट्रेन भी चलेगी

navratri-10-trains-stop-at-dongargarh

चैत्र नवरात्र में डोंगरगढ़ में 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज, स्पेशल ट्रेन भी चलेगी

चैत्र नवरात्र में डोंगरगढ़ में 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज स्पेशल ट्रेन भी चलेगी

Chaitra Navratri 2026: बिलासपुर  चैत्र नवरात्र के अवसर पर छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां बम्लेश्वरी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने डोंगरगढ़ स्टेशन पर 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थायी स्टॉपेज देने का निर्णय लिया है.यह सुविधा 19 मार्च से 27 मार्च 2026 तक लागू रहेगी। इसके अलावा 4 लोकल ट्रेनों का विस्तार किया गया है और डोंगरगढ़ से दुर्ग के बीच एक विशेष मेमू पैसेंजर ट्रेन भी चलाई जाएगी, जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

[caption id="attachment_140821" align="alignnone" width="1063"]मां बम्लेश्वरी मंदिर मां बम्लेश्वरी मंदिर[/caption]

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र में बढ़ती भीड़ को देखते हुए फैसला

हर वर्ष चैत्र नवरात्र के दौरान डोंगरगढ़ में बड़ा मेला लगता है। देशभर से लाखों श्रद्धालु मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं। इसी कारण रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों के स्टॉपेज और विस्तार का निर्णय लिया है.

Chaitra Navratri 2026: ये स्पेशल ट्रेन

रेलवे के अनुसार कुछ लोकल ट्रेनों के रूट बढ़ाए गए हैं और एक विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। 68742/68741 गोंदिया दुर्ग गोंदिया मेमू पैसेंजर को रायपुर तक विस्तारित किया गया है, 68729/68730 रायपुर डोंगरगढ़ रायपुर मेमू पैसेंजर का विस्तार गोंदिया तक किया गया है, 06886/06885 डोंगरगढ़ दुर्ग डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।इन व्यवस्थाओं से नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं को यात्रा में काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

श्रद्धालुओं की ये सुविधा 

चिकित्सा और प्राथमिक उपचार केंद्र पेयजल और ओआरएस की व्यवस्था सेवा पंडाल और विश्राम स्थल चाय, नाश्ता और भोजन की व्यवस्था जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

प्लास्टिक मुक्त मेला और सुरक्षा व्यवस्था

नवरात्र के दौरान डोंगरगढ़ को प्लास्टिक मुक्त बनाने का भी संकल्प लिया गया है। मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. सुरक्षा व्यवस्था के तहत मंदिर परिसर और मेला स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। निगरानी के लिए आधुनिक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा और आपात स्थिति से निपटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम (QRT) भी तैनात रहेगी।

संबंधित सामग्री

भारतीय, एशियाई और अमेरिकी बाज़ारों में इस सप्ताह उतार-चढ़ाव

देश-विदेश

भारतीय, एशियाई और अमेरिकी बाज़ारों में इस सप्ताह उतार-चढ़ाव

भारतीय, एशियाई और अमेरिकी बाज़ारों में इस सप्ताह मिश्रित प्रदर्शन; सोना और चांदी मज़बूत, रुपया 96 के पार फिसला।

पंजाब कांग्रेस में खुलकर सामने आई खींचतान: रंधावा ने वड़िंग और बाजवा पर साधा निशाना, मान सरकार पर भी लगाए गंभीर आरोप

राज्य

पंजाब कांग्रेस में खुलकर सामने आई खींचतान: रंधावा ने वड़िंग और बाजवा पर साधा निशाना, मान सरकार पर भी लगाए गंभीर आरोप

पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान सार्वजनिक रूप से खुलकर सामने आई है, जिसमें नेताओं ने एक दूसरे के कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।

बुलंदशहर में ₹574 करोड़ की 57 विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, CM योगी बोले - न कर्फ्यू, न दंगा, अब UP में सब चंगा

राज्य

बुलंदशहर में ₹574 करोड़ की 57 विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, CM योगी बोले - न कर्फ्यू, न दंगा, अब UP में सब चंगा

CM योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर में ₹574 करोड़ से अधिक की 57 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने दावा किया कि अब उत्तर प्रदेश में ना कर्फ्यू है ना दंगा है।

देहरादून-ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना में पेड़ों की कटाई पर रोक, CM धामी ने दिए आदेश

राज्य

देहरादून-ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना में पेड़ों की कटाई पर रोक, CM धामी ने दिए आदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून-ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना में पेड़ों की कटाई पर रोक लगा दी है, स्थानीय जनभावनाओं का सम्मान करते हुए।

मेरठ में पत्नी ने पति को सांप से डसवाया, वैन ड्राइवर प्रेमी के साथ रची खौफनाक साजिश

राज्य

मेरठ में पत्नी ने पति को सांप से डसवाया, वैन ड्राइवर प्रेमी के साथ रची खौफनाक साजिश

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक स्कूल संचालक की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर सांप का उपयोग कर हत्या की। पति को सांप से डसवा कर मार डाला।