नैनीताल में हॉर्न पर प्रतिबंध

नैनीताल में हॉर्न बजाया तो देने होंगे ₹1000, पुलिस बोली- टूरिस्टों को अब शांत माहौल मिलेगा

नैनीताल के प्रसिद्ध माल रोड पर हॉर्न बजाने पर अब ₹1000 का जुर्माना लगेगा, ध्वनि प्रदूषण कम करने के लिए 'नो हॉर्न जोन' घोषित।

By : सोनिया रायकवार
नैनीताल में हॉर्न बजाया तो देने होंगे ₹1000, पुलिस बोली- टूरिस्टों को अब शांत माहौल मिलेगा

हॉर्न बजाया तो देने होंगे ₹1000 जी हां नैनीताल में झील किनारे बनी फेमस माल रोड पर अब गाड़ियों के हॉर्न का शोर नहीं सुनाई देगा। दरअसल, आज से इस पूरी सड़क पर हॉर्न बजाने पर प्रतिबंध लागू हो गया है। नियम तोड़ने वाले ड्राइवरों को चालकों पर ₹1000 का चालान किया जाएगा। यह व्यवस्था ध्वनि प्रदूषण कम करने और पर्यटकों व स्थानीय लोगों को शांत वातावरण देने के लिए लागू की गई है। पिछले कई दिनों से जिला प्रशासन और पुलिस लोगों को नए नियम की जानकारी दे रहे थे। शनिवार से पुलिस ने तल्लीताल और मल्लीताल में निगरानी शुरू कर दी है और अब नियम का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई शुरू हो गई है।

करीब एक किलोमीटर लंबी है माल रोड

नैनी झील के किनारे बनी करीब एक किलोमीटर लंबी माल रोड नैनीताल शहर की सबसे फेमस सड़क है। यह मल्लीताल और तल्लीताल को जोड़ती है। सड़क के दोनों ओर होटल, रेस्तरां, कैफे और दुकानें हैं, इसलिए यहां हर मौसम में पर्यटकों की भीड़ रहती है। शाम के समय बड़ी संख्या में लोग झील किनारे टहलने पहुंचते हैं, जिसके चलते कई बार यहां वाहनों की आवाजाही भी सीमित कर दी जाती है।

अब गोविंद बल्लभ पंत मार्ग नाम 

ब्रिटिश शासन के दौरान बनी इस सड़क को पहले माल रोड कहा जाता था। अब इसका आधिकारिक नाम पंडित गोविंद बल्लभ पंत मार्ग है, लेकिन पर्यटक और स्थानीय लोग आज भी इसे माल रोड के नाम से ही जानते हैं। इसके सामने स्थित ठंडी सड़क पूरी तरह पैदल चलने वालों के लिए प्रसिद्ध है, जहां वाहनों का प्रवेश नहीं होता और लोग शांत माहौल में सैर का आनंद लेते हैं।

पर्यटकों को शांत माहौल 

माल रोड नैनीताल का सबसे व्यस्त पर्यटन क्षेत्र है। दिनभर यहां पर्यटकों की आवाजाही रहती है। प्रशासन के अनुसार लगातार बजने वाले हॉर्न से ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है और पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों को भी परेशानी होती है। इसी वजह से पूरे क्षेत्र को 'नो हॉर्न जोन' घोषित किया गया है।

संबंधित सामग्री

राम मंदिर का प्रसाद बताकर मिठाई बेचने पर Amazon पर कार्रवाई, CCPA ने लगाया ₹1 लाख जुर्माना

राम मंदिर का प्रसाद बताकर मिठाई बेचने पर Amazon पर कार्रवाई, CCPA ने लगाया ₹1 लाख जुर्माना

Amazon पर श्री राम मंदिर प्रसाद के नाम पर भ्रामक विज्ञापन के लिए ₹1 लाख का जुर्माना लगाया गया। CCPA ने इसे अनुचित व्यापारिक व्यवहार माना।

BJP विधायक प्रीतम लोधी का कटा चालान, तिरंगा यात्रा में बिना हेलमेट बाइक चलाने पर भरना पड़ा 250रु जुर्माना

BJP विधायक प्रीतम लोधी का कटा चालान, तिरंगा यात्रा में बिना हेलमेट बाइक चलाने पर भरना पड़ा 250रु जुर्माना

भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी को तिरंगा यात्रा के दौरान बिना हेलमेट बाइक चलाने पर 250 रुपये का चालान कट गया।

नैनीताल में गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोग गंभीर रूप से घायल

नैनीताल में गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोग गंभीर रूप से घायल

नैनीताल में एक कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रेस्क्यू टीम ने घायलों को सुरक्षित निकाला।

‘फाइन शिट’ गाने पर हो रही ट्रोलिंग्स का गुरु रंधावा का तीखा जवाब बोले ‘शांत हो जाओ’ 

‘फाइन शिट’ गाने पर हो रही ट्रोलिंग्स का गुरु रंधावा का तीखा जवाब बोले ‘शांत हो जाओ’ 

गायक गुरु रंधावा को उनके नवीनतम गाने 'फाइन शिट' के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है, जिसके बोल और प्रस्तुति को लेकर प्रशंसक नाखुश हैं।

यूक्रेन ने रूस की 2 तेल रिफाइनरियों पर किया हमला, जहाजों को भई बनाया निशाना

यूक्रेन ने रूस की 2 तेल रिफाइनरियों पर किया हमला, जहाजों को भई बनाया निशाना

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के अनुसार, यूक्रेनी सेना ने रूस की यारोस्लावल और बश्कोर्तोस्तान स्थित तेल रिफाइनरियों पर हमले किए।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026