नदबई में नया बाईपास और आरओबी लोकार्पण

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नदबई में नये बाईपास और रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नदबई में बाईपास और आरओबी का उद्घाटन किया, जिससे ट्रैफिक और जाम की समस्या में राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नदबई में नये बाईपास और रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भरतपुर जिले के नदबई में 105 करोड़ रुपये की लागत से बने बहुप्रतिक्षित बाईपास और रेलवे आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) का लोकार्पण किया, जिससे स्थानीय लोगों को मुख्य बाजार में लगने वाले भारी ट्रैफिक और जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी सीएम भजनलाल शर्मा के बुधवार को एक दिवसीय भरतपुर दौरे के दौरान जिले को विकास की बड़ी सौगात मिली। मुख्यमंत्री ने जिले में 793.84 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले 21 विकास कार्यों का शिलान्यास किया साथ ही 268.40 करोड़ रुपए की लागत से पूर्ण हुए 18 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें 105 करोड़ की लागत से बने नदबई के बाईपास और रेलवे आरओबी का भी लोकार्पण किया गया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र के संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

बाईपास और आरओबी जनता को समर्पित

मुख्यमंत्री ने नदबई क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए 105 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित नदबई बाईपास एवं रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का लोकार्पण किया। इस परियोजना के शुरू होने से अब नदबई कस्बे के मुख्य बाजार और रेलवे फाटक पर लगने वाले लंबे जाम से लोगों को स्थायी राहत मिलेगी। साथ ही भारी वाहनों का दबाव भी शहर के अंदर कम होगा, जिससे यातायात व्यवस्था अधिक सुगम और सुरक्षित बनेगी।

7.5 साल बाद पूरा हुआ बहुप्रतीक्षित सपना

नदबई बाईपास और आरओबी परियोजना की घोषणा वर्ष 2014 में तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा की गई थी। उस समय मुख्य बाजार स्थित रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम की समस्या को देखते हुए इस परियोजना को स्वीकृति दी गई थी। प्रारंभिक रूप से करीब 67 करोड़ रुपए की लागत से लगभग आठ किलोमीटर लंबे बाईपास और 790 मीटर लंबे रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण की योजना बनाई गई थी।परियोजना का निर्माण कार्य अक्टूबर 2018 में शुरू हुआ, लेकिन विभिन्न कारणों से कार्य में लगातार देरी होती रही। आखिरकार करीब 7.5 वर्ष बाद यह परियोजना पूरी हुई और मई 2026 से इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन शुरू हो गया था। अब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसका औपचारिक लोकार्पण कर इसे आमजन को समर्पित कर दिया है।

ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें भी होंगी मजबूत

मुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्र के विकास को गति देते हुए अटारी से गगवाना तथा पिंगौरा से गगवाना तक डामर एवं सीसी सड़क निर्माण कार्य का भी लोकार्पण किया। करीब 3.82 करोड़ रुपए की लागत से तैयार इन सड़कों से ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा कृषि एवं व्यापारिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी।

बिजली व्यवस्था सुदृढ़

ऊर्जा क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में मुख्यमंत्री ने निभेरा, खानखेड़ा, बिनऊआ, नामखेड़ा एवं गांगरौली में निर्मित 33/11 केवी बिजली उपकेंद्रों का भी लोकार्पण किया। करीब 9.47 करोड़ रुपए की लागत से बने इन उपकेंद्रों के शुरू होने से आसपास के गांवों में बिजली आपूर्ति अधिक सुचारु होगी, वोल्टेज की समस्या में कमी आएगी तथा किसानों और घरेलू उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली सुविधा उपलब्ध होगी।

संबंधित सामग्री

मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये

मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये

मध्यप्रदेश सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर, कृषि और प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण के लिए 13,790 करोड़ रुपये के वित्तीय प्रस्तावों को मंजूरी दी।

भोपाल में ट्रैफिक ACP के घर चोरी का खुलासा, राजस्थान से 4 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल में ट्रैफिक ACP के घर चोरी का खुलासा, राजस्थान से 4 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल के ट्रैफिक ACP विजय दुबे के घर से चोरी हुए 20 तोला सोना और 15 लाख नकद के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

हरियाणा के 150 स्कूलों की बदलेगी तस्वीर, सरकार ने जारी किए 400 करोड़ रुपये

हरियाणा के 150 स्कूलों की बदलेगी तस्वीर, सरकार ने जारी किए 400 करोड़ रुपये

हरियाणा में सरकारी स्कूलों के पुनर्निर्माण के लिए 400 करोड़ रुपये आवंटित, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घरों के लिए भी सहायता की घोषणा की।

गरजा आसमान, थम गईं निगाहें, सूर्यकिरण ने मेरठ में लिखी शौर्य की नई इबारत

गरजा आसमान, थम गईं निगाहें, सूर्यकिरण ने मेरठ में लिखी शौर्य की नई इबारत

मेरठ में सूर्यकिरण एयरोबैटिक टीम ने अपना पहला प्रदर्शन किया, जिसमें नौ हॉक जेट विमानों ने आसमान में करतब दिखाए और दर्शक रोमांचित हो उठे।

महेंद्रगढ़ को करोड़ों की विकास परियोजनाओं की सौगात, CM सैनी ने किए कई उद्घाटन-शिलान्यास

महेंद्रगढ़ को करोड़ों की विकास परियोजनाओं की सौगात, CM सैनी ने किए कई उद्घाटन-शिलान्यास

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महेंद्रगढ़ में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिसमें सड़क, पेयजल, और सीवरेज परियोजनाएं शामिल हैं।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर