मसूरी में बिना लाइसेंस के डेयरी उत्पादों की सप्लाई पर कार्रवाई

मसूरी में बिना लाइसेंस डेयरी उत्पाद

मसूरी में बिना लाइसेंस के डेयरी उत्पादों की सप्लाई पर कार्रवाई

मसूरी में पर्यटन सीजन के दौरान बिना लाइसेंस के डेयरी उत्पादों की सप्लाई करने वाले एक सप्लायर को पुलिस ने पकड़ा।

मसूरी में बिना लाइसेंस के डेयरी उत्पादों की सप्लाई पर कार्रवाई

डेयरी उत्पादों की सप्लाई पर कार्रवाई |

पर्यटन सीजन शुरू होते ही मसूरी में बिना लाइसेंस के दही, पनीर और डेयरी उत्पादों की सप्लाई का मामला सामने आया है। स्थानीय व्यापारी की शिकायत पर मसूरी पुलिस ने सहारनपुर निवासी एक सप्लायर को पकड़कर उसका सामान जब्त कर लिया।

आरोपी की पहचान

पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी की पहचान वसीम अहमद निवासी सहारनपुर के रूप में हुई है, जिसके पास खाद्य सामग्री सप्लाई से जुड़े जरूरी लाइसेंस और अनुमति नहीं मिली। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

मसूरी ट्रेड एसोसिएशन के महामंत्री जगजीत कुकरेजा ने खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस से शहर की सीमाओं पर सख्त चेकिंग अभियान चलाने की मांग की। 

घटिया गुणवत्ता वाले डेयरी उत्पाद

उन्होंने आरोप लगाया कि बाहरी लोग सस्ते और घटिया गुणवत्ता वाले डेयरी उत्पाद होटल और रेस्टोरेंट में सप्लाई कर रहे हैं, जिससे स्थानीय व्यापार और लोगों की सेहत दोनों प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि पर्यटन सीजन के दौरान बिना लाइसेंस खाद्य सामग्री लाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

सुनील सोनकर की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

गांजे की तलब में बिल्डिंग में ही उगा दिए पौधे, भोपाल में चौकीदार गिरफ्तार

राज्य

गांजे की तलब में बिल्डिंग में ही उगा दिए पौधे, भोपाल में चौकीदार गिरफ्तार

भोपाल के कटारा हिल्स क्षेत्र में एक चौकीदार ने निर्माणाधीन सोसाइटी में गांजे के पौधे उगाए। पुलिस ने कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया।

भोपाल में रातभर डेयरियों पर छापेमारी, 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, रातभर चली छापेमारी, 275 किलो पनीर जब्त

राज्य

भोपाल में रातभर डेयरियों पर छापेमारी, 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, रातभर चली छापेमारी, 275 किलो पनीर जब्त

भोपाल के विभिन्न डेयरियों से 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया गया, जिसकी गुणवत्ता की जांच खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला में की जा रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा आदेश: MP में एनालॉग पनीर पर लगाया बैन

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा आदेश: MP में एनालॉग पनीर पर लगाया बैन

मध्य प्रदेश सरकार ने एनालॉग पनीर के उत्पादन, बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया। इस कदम से प्राकृतिक दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने की उम्मीद है।

पत्नी को मनाने की आखिरी कोशिश नाकाम तो भाजपा नेता के बेटे ने फांसी लगाकर दी जान!

राज्य

पत्नी को मनाने की आखिरी कोशिश नाकाम तो भाजपा नेता के बेटे ने फांसी लगाकर दी जान!

नीरज ने पत्नी के मायके से वापस न आने पर खुदकुशी की। पत्नी के न आने से विवाद में पुलिस कार्रवाई से आहत होकर उठाया यह कदम।

विधानसभा के पास छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्ज,आंसू गैस छोड़ी

राज्य

विधानसभा के पास छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्ज,आंसू गैस छोड़ी

झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा की धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन उग्र हो गया। पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया।