मसूरी के गन हिल रोपवे पर आपदा प्रबंधन हेतु मॉक ड्रिल संपन्न

मसूरी में मॉक ड्रिल आयोजन

मसूरी के गन हिल रोपवे पर आपदा प्रबंधन हेतु मॉक ड्रिल संपन्न

मसूरी में गन हिल रोपवे पर आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की गई, जिसमें सभी बचाव एजेंसियों ने भाग लिया।

मसूरी के गन हिल रोपवे पर आपदा प्रबंधन हेतु मॉक ड्रिल संपन्न

मॉक ड्रिल का आयोजन |

मसूरी के गन हिल रोपवे (झूलाघर) पर आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की गई। केबल कार में तकनीकी खराबी के कारण कुछ पर्यटक के फंसे होने की सूचना पर राहत एवं बचाव दल तुरंत सक्रिय हुआ।

रोपवे में फंसे लोग

SDM राहुल आनंद के नेतृत्व में NDRF, SDRF, ITBP, फायर सर्विस और स्थानीय पुलिस की टीमों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। मॉक ड्रिल के दौरान टीमों ने रोपवे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया का अभ्यास किया। बचाव कार्य के बाद घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से उप जिला अस्पताल भेजा गया, जिससे आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली की भी जांच की गई।

मॉक ड्रिल का आयोजन

SDM राहुल आनंद ने बताया कि इस अभ्यास का उद्देश्य किसी भी वास्तविक आपदा की स्थिति में विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि पर्यटन सीजन को देखते हुए इस तरह की तैयारियां बेहद जरूरी हैं, ताकि पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। मसूरी में बड़ी संख्या में पर्यटक गनहिल रोपवे का उपयोग करते हैं। ऐसे में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन सतर्क है और समय-समय पर मॉक ड्रिल के जरिए अपनी तैयारियों को परख रहा है।

सुनील सोनकर की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

CM धामी ने की मसूरी में विकास परियोजनाओं की शुरुआत, नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण

राज्य

CM धामी ने की मसूरी में विकास परियोजनाओं की शुरुआत, नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में 17.8 करोड़ रुपयों की लागत से विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया, जिसमें सैन्य धाम और रोपवे सुधार शामिल हैं।

असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए रणदीप हुड्डा, बांटा लंगर, बोले- 'इंसानियत सबसे ऊपर'

मनोरंजन

असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए रणदीप हुड्डा, बांटा लंगर, बोले- 'इंसानियत सबसे ऊपर'

असम में बाढ़ से 82 लोगों की मौत, हजारों बेघर। रणदीप हुड्डा ने शिवसागर में राहत शिविरों में भोजन वितरित किया।

खंडवा में बारिश का कहर: डैम के गेट खुले, बाढ़ जैसे हालात, स्कूल बंद और राहत शिविर शुरू

राज्य

खंडवा में बारिश का कहर: डैम के गेट खुले, बाढ़ जैसे हालात, स्कूल बंद और राहत शिविर शुरू

खंडवा में 48 घंटे की लगातार बारिश से बाढ़ के हालात, कई इलाके जलमग्न, प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया, स्कूल बंद और राहत शिविर सक्रिय।

एमपी में तीन मानसूनी सिस्टम एक्टिव: खंडवा में 5 इंच, सेंधवा में साढ़े 4 इंच बारिश, 4 लोगों का रेस्क्यू

राज्य

एमपी में तीन मानसूनी सिस्टम एक्टिव: खंडवा में 5 इंच, सेंधवा में साढ़े 4 इंच बारिश, 4 लोगों का रेस्क्यू

मध्य प्रदेश में तीन मानसूनी सिस्टम सक्रिय होने से कई जिलों में भारी बारिश। रेस्क्यू ऑपरेशन और फसलों को नुकसान की सूचना।

भिवंडी में चार मंजिला इमारत ढही: 8 लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

देश-विदेश

भिवंडी में चार मंजिला इमारत ढही: 8 लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक चार मंजिला इमारत गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई और अनेक घायल हुए। बचाव कार्य और जांच जारी है।