मुंबई-आगरा राजमार्ग पर हुआ भीषण विस्फोट, एक की मौत, कई घायल

भयानक विस्फोट में एक की मौत

मुंबई-आगरा राजमार्ग पर हुआ भीषण विस्फोट, एक की मौत, कई घायल

मुंबई-आगरा राजमार्ग पर वेल्डिंग के दौरान टैंकर में हुआ विस्फोट। एक व्यक्ति की मौत और अन्य दो गंभीर रूप से घायल हुए। क्षेत्र में दहशत का माहौल।

मुंबई-आगरा राजमार्ग पर हुआ भीषण विस्फोट एक की मौत कई घायल

मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ग्राम मगरखेड़ी में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक टैंकर में वेल्डिंग का काम चल रहा था, तभी अचानक जोरदार धमाका हो गया। ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि आसपास का पूरा इलाका दहल उठा और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि टैंकर चालक और वेल्डिंग करने वाला युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

इलाज के दौरान उनकी मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाके की आवाज कई किलोमीटर तक सुनाई दी। टैंकर के परखच्चे उड़ गए और उसके लोहे के टुकड़े करीब 500 मीटर दूर तक जा गिरे। इसी दौरान पास में बकरी चरा रहे भीम रोकड़े इसकी चपेट में आ गए। उड़ते हुए मलबे से गंभीर रूप से घायल भीम को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे

हादसे में टैंकर चालक विनोद, जो उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं, और टैंकर में वेल्डिंग का काम कर रहा नितेश, निवासी बिहार, भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

आसपास खड़ी एक कार क्षतिग्रस्त

धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि घटनास्थल के आसपास खड़ी एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, आसपास के कई मकानों की खिड़कियों के कांच टूट गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

राहत कार्य शुरू किया

सूचना मिलते ही खलटाका पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही ब्लास्ट के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि वेल्डिंग के दौरान टैंकर में मौजूद गैस या ज्वलनशील अवशेष के कारण विस्फोट हुआ होगा। हालांकि पुलिस और विशेषज्ञ टीम की जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

संबंधित सामग्री

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, सुनामी अलर्ट जारी

देश-विदेश

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, सुनामी अलर्ट जारी

इंडोनेशिया के फ्लोरेस क्षेत्र में भूकंप के बाद तबाही मची, सुनामी अलर्ट जारी हुआ। भूकंप में 20 लोगों की मौत, कई घायल।

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 132 की मौत,86 इमारतें ढहीं, 1500 घर क्षतिग्रस्त

देश-विदेश

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 132 की मौत,86 इमारतें ढहीं, 1500 घर क्षतिग्रस्त

कोलंबिया में आए 7.4 तीव्रता के भूकंप से 132 लोगों की मौत, 570 घायल। 86 इमारतें ढहीं, 1500 घर क्षतिग्रस्त। सात एयरपोर्ट पर काम रोका, रेड अलर्ट जारी।

राजगढ़ में नाले में बही ईको वैन, 7 शव बरामद, CM डॉ यादव ने की ₹4-4 लाख की सहायता राशि प्रदान देने की घोषणा

राज्य

राजगढ़ में नाले में बही ईको वैन, 7 शव बरामद, CM डॉ यादव ने की ₹4-4 लाख की सहायता राशि प्रदान देने की घोषणा

राजगढ़ के पचोर-सारंगपुर मार्ग पर एक ईको वैन नाले में बह गई, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लापता हैं। बचाव कार्य जारी है।

हिमाचल प्रदेश के चंबा में बड़ा बस हादसा, 100 फीट नीचे गिरी बस; 8 की मौत

देश-विदेश

हिमाचल प्रदेश के चंबा में बड़ा बस हादसा, 100 फीट नीचे गिरी बस; 8 की मौत

हिमाचल प्रदेश के चंबा में एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। दुर्घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

उत्तराखंड: देवप्रयाग में बोलेरो खाई में गिरी, 5 की मौत, 1 घायल

राज्य

उत्तराखंड: देवप्रयाग में बोलेरो खाई में गिरी, 5 की मौत, 1 घायल

उत्तराखंड के देवप्रयाग में बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, जिससे एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई।