MP monsoon: मध्यप्रदेश में ठंड की दस्तक, मानसून की विदाई जारी

mp-monsoon

MP monsoon: मध्यप्रदेश में ठंड की दस्तक, मानसून की विदाई जारी

mp monsoon मध्यप्रदेश में ठंड की दस्तक मानसून की विदाई जारी

MP monsoon: मध्यप्रदेश में मानसून पूरी तरह विदा नहीं हुआ है, लेकिन पहाड़ों में बर्फबारी के चलते ठंडी हवाएं प्रदेश में दस्तक दे चुकी हैं। कई जिलों में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। इंदौर, उज्जैन, भोपाल, ग्वालियर और नर्मदापुरम संभाग में ठंड का असर ज्यादा दिख रहा है। सबसे कम तापमान राजगढ़ में 14.6 डिग्री रहा। इंदौर 15.5, भोपाल 18, उज्जैन 18.5, ग्वालियर 18.9 और जबलपुर में 21 डिग्री दर्ज हुआ। [caption id="attachment_110423" align="alignnone" width="282"]MP monsoon: MP monsoon:[/caption]

तीन दिन पूर्वी जिलों में हल्की बारिश हो सकती

हालांकि कुछ जिलों में अब भी बारिश हो रही है। शुक्रवार को मलाजखंड (बालाघाट) में करीब एक इंच बारिश दर्ज की गई। उमरिया, मंडला और सिवनी में भी मौसम बदला रहा, जबकि भोपाल, इंदौर और ग्वालियर जैसे जिलों में तेज धूप रही। शुक्रवार को भोपाल, इंदौर समेत 35 से ज्यादा जिलों से मानसून ने विदाई ली। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन पूर्वी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

MP monsoon: अगले कुछ दिनों में विदाई की संभावना है

प्रदेश में अब तक 40 से अधिक जिलों से मानसून लौट चुका है। बाकी जिलों...सिंगरौली, सीधी, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, मंडला, बालाघाट, जबलपुर और छिंदवाड़ा से भी अगले कुछ दिनों में विदाई की संभावना है।

कम बारिश वाले जिले रहे

बारिश के आंकड़ों की बात करें तो इस बार सबसे ज्यादा वर्षा गुना में 65.6 इंच हुई। मंडला और रायसेन में 62 इंच से ज्यादा और श्योपुर-अशोकनगर में 56 इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई। वहीं, शाजापुर (28.9 इंच), खरगोन, खंडवा, बड़वानी और धार सबसे कम बारिश वाले जिले रहे।

जहां कोटे से ज्यादा पानी गिरा

इंदौर और उज्जैन संभाग की शुरुआत कमजोर रही, लेकिन सितंबर में अच्छी बारिश के चलते इंदौर में सामान्य बारिश का कोटा पूरा हो गया। हालांकि उज्जैन जिले का कोटा अब भी अधूरा है। ग्वालियर-चंबल और सागर संभागों में अच्छी बारिश हुई, जहां कोटे से ज्यादा पानी गिरा।

जबकि न्यूनतम 11.7 डिग्री रहा था

भोपाल में अक्टूबर का औसत अधिकतम तापमान 32.7 और न्यूनतम 19.1 डिग्री सेल्सियस रहता है। पिछले वर्षों में तापमान 33 डिग्री से ऊपर ही रहा है। 2012 में अधिकतम तापमान रिकॉर्ड 38 डिग्री तक पहुंचा था, जबकि न्यूनतम 11.7 डिग्री रहा था।

संबंधित सामग्री

'सॉरी दीदी' बोलकर करता था शिकार, लड़कियों को बाइक से टक्कर मार वीडियो बनाता था यूट्यूबर; दिल्ली पुलिस ने दबोचा

देश-विदेश

'सॉरी दीदी' बोलकर करता था शिकार, लड़कियों को बाइक से टक्कर मार वीडियो बनाता था यूट्यूबर; दिल्ली पुलिस ने दबोचा

दिल्ली पुलिस ने गुरमन सिंह को गिरफ्तार किया, जो महिला राइडर्स को जानबूझकर टक्कर मारकर उनके रिएक्शन को रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड करता था।

BJP MLA के बेटे की शादी में शामिल हुए CM डॉ. मोहन, नवदंपति को दीं शुभकामनाएं

राज्य

BJP MLA के बेटे की शादी में शामिल हुए CM डॉ. मोहन, नवदंपति को दीं शुभकामनाएं

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधनी में एक दिवसीय दौरे पर स्थानीय समाज के लोगों से मुलाकात की और विविध सामाजिक आयोजनों में भाग लिया।

पारंपरिक वेशभूषा में बड़ा भंगाल पहुंचे हिमाचल CM सुक्खू, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद; विकास का दिया भरोसा

राज्य

पारंपरिक वेशभूषा में बड़ा भंगाल पहुंचे हिमाचल CM सुक्खू, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद; विकास का दिया भरोसा

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा भंगाल का दौरा किया, जहाँ उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद किया और विकास के लिए आश्वासन दिया।

झारखंड सरकार पर बरसे भाजपा नेता सुनील सोरेन, बोले- &quotभ्रष्टाचार और अव्यवस्था से विकास कार्य ठप&quot

राज्य

झारखंड सरकार पर बरसे भाजपा नेता सुनील सोरेन, बोले- "भ्रष्टाचार और अव्यवस्था से विकास कार्य ठप"

भाजपा नेता सुनील सोरेन ने हेमंत सोरेन की सरकार पर कुप्रबंधन और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड में विकास की गति प्रभावित हुई है।

स्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकता में टॉप पर, सीएम डॉ. मोहन बोले- माता-पिता के बाद डॉक्टर ही भगवान

राज्य

स्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकता में टॉप पर, सीएम डॉ. मोहन बोले- माता-पिता के बाद डॉक्टर ही भगवान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हालिया भाषण में स्वास्थ्य सेवाओं की उन्नति और विभिन्न नए अभियानों की शुरुआत की घोषणा की। उन्होंने स्वास्थ्य नीतियों की सफलता पर भी बल दिया।