UCC की तैयारी के बीच ‘मन की बात’ बना बड़ा राजनीतिक मंच,छत्तीसगढ़ में विकास के सा...

मोदी की 'मन की बात' और UCC चर्चा

UCC की तैयारी के बीच ‘मन की बात’ बना बड़ा राजनीतिक मंच,छत्तीसगढ़ में विकास के साथ वैचारिक एजेंडे का संकेत तेज

प्रधानमंत्री मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय ने UCC पर अहम बयान दिया, जिससे राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गईं।

ucc की तैयारी के बीच ‘मन की बात’ बना बड़ा राजनीतिक मंचछत्तीसगढ़ में विकास के साथ वैचारिक एजेंडे का संकेत तेज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ ने एक बार फिर जनसंवाद और प्रेरणा का संदेश दिया, लेकिन इस बार छत्तीसगढ़ की राजनीति में यह कार्यक्रम एक बड़े सियासी संकेत का मंच भी बन गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री निवास में जनप्रतिनिधियों, भाजपा नेताओं और नागरिकों के साथ इस कार्यक्रम की 135वीं कड़ी सुनी और इसके तुरंत बाद यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लेकर अहम बयान देकर राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया।

स्थान मिलना राज्य के लिए गर्व की बात

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम बन चुका है। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, अंधविश्वास के खिलाफ वैज्ञानिक सोच और समाज में सकारात्मक बदलाव जैसे विषयों को उठाने की सराहना की। साय ने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ के कई नवाचारों को राष्ट्रीय मंच पर स्थान मिलना राज्य के लिए गर्व की बात है।

जनहित से जुड़े संदेशों पर केंद्रित रहा

कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। इस दौरान माहौल पूरी तरह विकास, नवाचार और जनहित से जुड़े संदेशों पर केंद्रित रहा।

लेकिन कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री का बयान राजनीतिक रूप से अधिक महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की दिशा में गंभीरता से आगे बढ़ रही है। इसके लिए एक समिति का गठन किया गया है, जो विभिन्न समाजों और वर्गों से संवाद कर सुझाव जुटाएगी। समिति की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही तय की जाएगी।

विकास के साथ-साथ वैचारिक एजेंडे को भी समानांतर गति देना

इस बयान ने राज्य की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है, क्योंकि एक ओर सरकार विकास और जनकल्याण के एजेंडे पर जोर दे रही है, वहीं दूसरी ओर UCC जैसे वैचारिक और संवेदनशील मुद्दे पर सक्रियता दिखाई जा रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह कदम सरकार की दोहरी रणनीति को दर्शाता है.विकास के साथ-साथ वैचारिक एजेंडे को भी समानांतर गति देना।

संबंधित सामग्री

मध्यप्रदेश कैबिनेट बैठक में यूसीसी और मेडिकल यूनिवर्सिटी पुनर्गठन पर अहम फैसले संभव

राज्य

मध्यप्रदेश कैबिनेट बैठक में यूसीसी और मेडिकल यूनिवर्सिटी पुनर्गठन पर अहम फैसले संभव

मध्यप्रदेश में आज मंत्रिमंडल की बैठक होगी जिसमें समान नागरिक संहिता और मेडिकल यूनिवर्सिटी के पुनर्गठन पर चर्चा की जाएगी।

जमीन विवाद में बुजुर्ग दंपती को उतारा मौत के घाट ,डबल मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा

राज्य

जमीन विवाद में बुजुर्ग दंपती को उतारा मौत के घाट ,डबल मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा

छत्तीसगढ़ में जमीन विवाद के चलते बुजुर्ग दंपती की हत्या। पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया, जिन्होंने हत्या के बाद शवों को जलाया।

PM मोदी ने एमपी के 13 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का किया शुभारंभ, सीएम डॉ. यादव बोले- विकास की नई ऊंचाइयां छूएगा राज्य

राज्य

PM मोदी ने एमपी के 13 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का किया शुभारंभ, सीएम डॉ. यादव बोले- विकास की नई ऊंचाइयां छूएगा राज्य

प्रधानमंत्री मोदी ने 20 राज्यों में 75 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया, जिसमें मध्यप्रदेश के 13 स्टेशन शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियां शुरू, CM साय रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण

राज्य

छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियां शुरू, CM साय रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण

छत्तीसगढ़ में 2026 का स्वतंत्रता दिवस विशेष होगा, राज्यभर में भव्य आयोजनों की तैयारी शुरू। 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूरे होने पर विशेष कार्यक्रम।

डीएड अभ्यर्थियों के अनशन को 206 दिन पूरे, दण्डवत् प्रणाम रैली निकालकर विधानसभा घेराव की कोशिश

राज्य

डीएड अभ्यर्थियों के अनशन को 206 दिन पूरे, दण्डवत् प्रणाम रैली निकालकर विधानसभा घेराव की कोशिश

छत्तीसगढ़ में डीएड अभ्यर्थी 206 दिनों से नियुक्ति की मांग कर रहे हैं, पुलिस ने विधानसभा घेराव को रोका। अभ्यर्थियों ने न्यायालय के आदेशों की पालन की मांग की।