MP NEWS: भोपाल में बनेगा वर्ल्ड-क्लास कन्वेंशन सेंटर, CM की मौजूदगी में फीरा बार...

mp-international-convention-center-mou-fira-barcelona

MP NEWS: भोपाल में बनेगा वर्ल्ड-क्लास कन्वेंशन सेंटर, CM की मौजूदगी में फीरा बार्सिलोना इंटरनेशनल से हुआ MoU

mp news भोपाल में बनेगा वर्ल्ड-क्लास कन्वेंशन सेंटर cm की मौजूदगी में फीरा बार्सिलोना इंटरनेशनल से हुआ mou

mp international convention center: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल अब वैश्विक आयोजनों, निवेश सम्मेलनों और अंतरराष्ट्रीय संवादों का नया केंद्र बनने जा रही है। भोपाल में वर्ल्ड-क्लास "इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर" के निर्माण को लेकर एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में मप्र सरकार और स्पेन की प्रतिष्ठित संस्था "Fira Barcelona International" के बीच MoU पर हस्ताक्षर हुए।

क्या है Fira Barcelona?

यह एमओयू दोनों पक्षों के बीच सांस्कृतिक-व्यापारिक रणनीतिक सहयोग को मजबूती प्रदान करेगा. वहीं मध्यप्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कन्वेंशन, एक्जीबिशन और व्यापार संबंधी संवाद, निवेश सम्मेलनों के लिए विश्वस्तरीय अधोसंरचना विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा. इस साझेदारी से वैश्विक निवेशकों ओर हितधारकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होगी. Read More:- जिंदगी में होना है सफल तो घर के वास्तु में करें छोटा सा बदलाव

क्या होगा इस MoU से फायदा?

अधिकारियों ने बताया कि यह एमओयू औद्योगिक और निवेश गतिविधियों के नये क्षितिजों को जोड़ने वाला साबित होगा इससे मध्यप्रदेश को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी. मध्यप्रदेश को वैश्विक स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर के संवाद मंचों, सम्मेलनों और प्रदर्शनियों का आयोजन करने वाले राज्य के रूप पहचान बनेगी. इस केन्द्र के माध्यम से दुनिया के शीर्ष उद्योगपति, निवेशक और कंपनियां भोपाल आयेंगी. मध्यप्रदेश वैश्विक नेटवर्क का हिस्सा बनेगा और अंतर्राष्ट्रीय साझेदारी और अवसरों का भी केन्द्र बिन्दु बनेगा.

MP बनायेगा वैश्विक पहचान : CM डॉ मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की केंद्रीय भौगोलिक स्थिति भविष्य की दृष्टि से महत्वपूर्ण है. ना सिर्फ उद्योग, व्यापार वाणिज्य को बढ़ावा देने के लिए बल्कि संपूर्ण अर्थव्यवस्था की दृष्टि से मध्यप्रदेश की भौगोलिक स्थिति बेहद लाभकारी सिद्ध हुई है. मध्य प्रदेश आने वाले वर्षों में दिल्ली क्षेत्र के विकल्प की दृष्टि से भी आवश्यक अधोसंरचना का विकास कर रहा है. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में इंदौर और भोपाल दो मेट्रापोलिटन क्षेत्र के बाद जबलपुर और ग्वालियर के मेट्रापोलिटन क्षेत्र के विकास की तैयारी है. Read More:- क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी सुबह की शुरुआत कैसी होनी चाहिए? मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्पेन के बार्सिलोना शहर में विकास की विशिष्ट प्लानिंग की गई है. वहां इस वर्ष की गई अपनी यात्रा का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विकास के साथ विरासत के संरक्षण का संदेश प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने दिया है. स्पेन के बार्सिलोना जैसे शहर भी प्राचीन वैभव को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध दिखते हैं. मध्यप्रदेश में भी प्रधानमंत्री  मोदी द्वारा बताए मॉडल और बार्सिलोना के संदेश को अपनाया जा रहा है. वहीं स्पेन के राजदूत पुजोल ने कहा कि अच्छी लीडरशिप और संगठन तथा प्रबंधन क्षमता से भारत और स्पेन मिलकर बेहतर कार्य करेंगे.

संबंधित सामग्री

एक और आत्महत्या, महाराष्ट्र की NEET छात्रा फंदे से लटकी, सुसाइड नोट में लिखा - सपना अधूरा रह गया

देश-विदेश

एक और आत्महत्या, महाराष्ट्र की NEET छात्रा फंदे से लटकी, सुसाइड नोट में लिखा - सपना अधूरा रह गया

महाराष्ट्र की 19 वर्षीय मेडिकल छात्रा अंकिता सांगले ने परीक्षा में असफलता के कारण आत्महत्या कर ली। नीट पेपर लीक से जुड़ी अनियमितताओं के बाद बढ़ रहे हैं ऐसे मामले।

भोपाल में युवक की चाकू मारकर हत्या, पारिवारिक विवाद में सरेराह वारदात; आरोपी फरार

राज्य

भोपाल में युवक की चाकू मारकर हत्या, पारिवारिक विवाद में सरेराह वारदात; आरोपी फरार

भोपाल के गौतम नगर में एक युवक की चाकू से हत्या की गई। सचिन पंथी की पहचान हुई। पुराने मकान विवाद और महिला पर बुरी नजर के चलते विवाद होने का आरोप है।

CM पुष्कर सिंह धामी ने बच्ची से की बात, वीडियो हुआ वायरल

राज्य

CM पुष्कर सिंह धामी ने बच्ची से की बात, वीडियो हुआ वायरल

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में एक स्कूली बच्ची से उसकी पढ़ाई और दैनिक जीवन के बारे में बात की।

किसान आंदोलन तेज, भोपाल कूच रोका तो नर्मदा घाट पर धरना; 40 नेता हिरासत में

राज्य

किसान आंदोलन तेज, भोपाल कूच रोका तो नर्मदा घाट पर धरना; 40 नेता हिरासत में

मध्य प्रदेश में किसानों ने मूंग खरीद और खाद वितरण की मांग के लिए आंदोलन तेज किया, पुलिस ने भोपाल मार्च रोका।

खंडवा में सीएम मोहन का कांग्रेस पर हमला, बोले- किसानों को सूखा छोड़ा, भाजपा ने खेतों तक पानी पहुंचाया

राज्य

खंडवा में सीएम मोहन का कांग्रेस पर हमला, बोले- किसानों को सूखा छोड़ा, भाजपा ने खेतों तक पानी पहुंचाया

खंडवा में बलराम कृषि महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर कई आरोप लगाए और भाजपा की विकास योजनाओं की प्रशंसा की।