New Trains in MP: रक्षाबंधन से पहले एमपी को तीन नई ट्रेनों की सौगात

mp-gets-3-new-trains-before-raksha-bandhan

New Trains in MP: रक्षाबंधन से पहले एमपी को तीन नई ट्रेनों की सौगात

new trains in mp रक्षाबंधन से पहले एमपी को तीन नई ट्रेनों की सौगात

पुणे और अयोध्या जाना हुआ आसान

रक्षाबंधन से पहले मध्यप्रदेश को तीन नई ट्रेनों की सौगात मिली है.रीवा और जबलपुर से कुल तीन नए ट्रेन  का परिचालन शुरू किया गया है. इसके बाद पुणे और अयोध्या जाना आसान हो गया है. आइए आपको इन ट्रेनों के रूट और समय सारणी के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं.

तीन नई ट्रेन शुरु

मध्य प्रदेश के रीवा और जबलपुर से कुल तीन नई ट्रेन शुरू की गई है. जबलपुर से दो नई ट्रेनों की शुरुआत की गई. इस अवसर पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल माध्यम से इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की वर्चुअल शामिल हुए. रीवा - पुणे एक्सप्रेस सहित, जबलपुर - रायपुर और भावनगर - अयोध्या ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई. भावनगर से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने, रीवा से डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने, कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भी वर्चुअली शामिल हुए.

इन ट्रेनों को हरी झंडी

नई शुरू की गई ट्रेनों में एक रीवा से पुणे के लिए और दूसरी जबलपुर से रायपुर के लिए है. इन दोनों रूटों पर लंबे समय से यात्रियों की मांग थी, और अब इन ट्रेनों के शुरू होने से महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी. कार्यक्रम में जबलपुर सांसद आशीष दुबे, कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह और राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि भी मौजूद रहे. इस मौके पर सांसद आशीष दुबे ने कहा कि यह जबलपुर के लिए एक नई शुरुआत है और जल्द ही शहर को रेलवे की और भी सुविधाएं मिलने वाली हैं.

पुणे - रीवा एक्सप्रेस का टाइम टेबल

पुणे से रीवा 20151 रीवा से पुणे 20152 रीवा से सुबह 11:00 रवाना हुई. इसके बाद यह ट्रेन नियमित रूप से रीवा से हर बुधवार सुबह 6:45 बजे पर चलेगी. दूसरे दिन गुरुवार को 9:45 बजे पर पुणे पहुंचेगी. वहीं, गुरुवार को यह ट्रेन दोपहर 3:45 बजे पर पुणे से चलकर दूसरे दिन शुक्रवार को शाम 5:30 बजे रीवा पहुंचेगी. 20 डब्बे की यह ट्रेन रीवा से पुणे का सफर 55 किलोमीटर की स्पीड से 27 घंटे में तय करेगी. पुणे से रीवा आते समय यह सफर 26 घंटे 15 मिनट में 56.76 की स्पीड से पूरा करेगी. रीवा से पुणे की दूरी 1495 किलोमीटर है. Read More:- 15 अगस्त से पहले घर ले आएं ये चीजें, जन्माष्टमी पर मिलेगी धन और सुख की बरसात! Watch Now :-#bhopal ओला से पहुंचे विधायक प्रीतम लोधी

संबंधित सामग्री

हल्दिया पाइपलाइन ब्लास्ट में 15 लोग झुलसे, आग ने घरों को चपेट में लिया

देश-विदेश

हल्दिया पाइपलाइन ब्लास्ट में 15 लोग झुलसे, आग ने घरों को चपेट में लिया

पश्चिम बंगाल के हल्दिया में नेफ्था सप्लाई पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग लगी, जिससे 15 लोग झुलस गए और कई घर क्षतिग्रस्त हो गए।

CM योगी ने कांग्रेस पर लगाया राम भक्ति के दिखावे का आरोप, कहा - अब राम याद आ रहे

राज्य

CM योगी ने कांग्रेस पर लगाया राम भक्ति के दिखावे का आरोप, कहा - अब राम याद आ रहे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वे पहले राम भक्ति का विरोध करते थे, अब राम के नाम का सहारा ले रहे हैं।

 फतेहगढ़ में पति ने की पत्नी और बच्चों की हत्या, फिर किया सुसाइड!

जुर्म गाथा

फतेहगढ़ में पति ने की पत्नी और बच्चों की हत्या, फिर किया सुसाइड!

फतेहगढ़ में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या करने के बाद खुद की जान ले ली। पुलिस और FSL की टीम ने जांच शुरू की।

सुनील लहरी ने अयोध्या के राम मंदिर में हुई चोरी पर उठाएं सवाल!

सनातन

सुनील लहरी ने अयोध्या के राम मंदिर में हुई चोरी पर उठाएं सवाल!

Sunil Lahri, known for his role as Lakshman in Ramanand Sagar's 'Ramayan', has openly criticized the recent theft at the Ram Mandir, calling it disgraceful and a betrayal of devotees' trust.

धामी सरकार ने 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान फिर से किया शुरू

राज्य

धामी सरकार ने 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान फिर से किया शुरू

CM पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर, उत्तराखंड में 4 जुलाई से 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान दोबारा शुरू किया जा रहा है।