Mp Crime News: सागर जिले में अमेजन कंपनी के माल से भरे कंटेनर की बड़ी लूट... लुट...

mp-crime-news

Mp Crime News: सागर जिले में अमेजन कंपनी के माल से भरे कंटेनर की बड़ी लूट... लुटेरों ने ड्राइवर को बंदूक की नोक पर बंधक बना कर माल लूट लिया।

mp crime news सागर जिले में अमेजन कंपनी के माल से भरे कंटेनर की बड़ी लूट लुटेरों ने ड्राइवर को बंदूक की नोक पर बंधक बना कर माल लूट लिया।

Mp Crime News: सागर जिले में अमेजन कंपनी के माल से भरे कंटेनर की बड़ी लूट की घटना सामने आई है। लुटेरों ने ड्राइवर को बंदूक की नोक पर बंधक बना कर माल लूट लिया। घटना 16-17 सितंबर की दरमियानी रात करीब 2 बजे की है, जिसकी एफआईआर 17 सितंबर को गौरझामर थाने में दर्ज कराई गई। वारदात का वीडियो 20 सितंबर को सामने आया, जिसमें आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।

[caption id="attachment_106314" align="alignnone" width="300"]Mp Crime News Mp Crime News[/caption]

Mp Crime News: घटना का विवरण

ड्राइवर दीपचंद अवध पटेल, जो बिहार का रहने वाला है और गुड़गांव की एसएस लॉजिस्टिक कंपनी में कार्यरत है, ने बताया कि उसने 16 सितंबर की सुबह 4 बजे अमेजन का माल गुड़गांव से कंटेनर में लोड कर नागपुर के लिए रवाना किया था। कंटेनर में GPS और सीसीटीवी कैमरा लगा था, जिसका एक्सेस कंपनी के पास मौजूद था।

रात करीब 2 बजे जब वह नेशनल हाईवे-44 पर ग्राम सिलारपुर के पास पहुंचा, तभी आगे चल रहे कंटेनर ने अचानक ब्रेक लगा दिया। दीपचंद को भी ट्रक रोकना पड़ा। तभी सामने वाले कंटेनर से चार बदमाश निकले और उसके वाहन में चढ़कर उसे बंधक बना लिया। उन्होंने हाथ-पैर बांध दिए, मोबाइल छीन लिया और बंदूक दिखाकर धमकाते हुए कहा कि शोर मचाने पर गोली मार देंगे।

[caption id="attachment_106315" align="alignnone" width="300"]Mp Crime News Mp Crime News[/caption]

माल को शिफ्ट करने की साजिश

लुटेरों ने रास्ते में दो बार गाड़ी रोकी और कटर मशीन से कंटेनर का हिस्सा काटकर अंदर रखा सामान दूसरे कंटेनर में स्थानांतरित कर दिया। इस दौरान खुद आरोपी ही ट्रक चलाते रहे। ड्राइवर को अंदाजा नहीं कि कितनी मात्रा में माल चोरी हुआ है। विरोध करने पर लुटेरों ने उसके साथ मारपीट भी की, जिससे वह घायल हो गया।

Mp Crime News: मुंगवानी में छोड़ा ड्राइवर

Mp Crime News

लगातार कई घंटों तक बंधक बनाए रखने के बाद सुबह करीब 5 बजे नरसिंहपुर जिले के मुंगवानी में लुटेरों ने ड्राइवर और कंटेनर को छोड़ दिया और मौके से फरार हो गए। बड़ी मुश्किल से ड्राइवर ने खुद को रस्सियों से आजाद किया और वहां की पुलिस को सूचना दी।

Mp Crime News: कंपनी और वाहन मालिक ने बाद में कंटेनर के सीसीटीवी फुटेज निकाले, जिसमें आरोपी नजर आए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल लुटेरों की तलाश की जा रही है, जबकि घायल ड्राइवर का इलाज जारी है।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ के लिए खोला खजाना, 189 करोड़ से बदलेगी जिले की सूरत

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ के लिए खोला खजाना, 189 करोड़ से बदलेगी जिले की सूरत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ में 189 करोड़ की लागत से 72 विकास कार्यों का शुभारंभ किया, जिसमें नवनिर्मित विद्यालय और रेलवे स्टेशन शामिल हैं।

1 महीने तक लगातार अपनी डाइट में शामिल करें अदरक ? शरीर पर होगा ऐसा असर

लाइफ स्टाइल

1 महीने तक लगातार अपनी डाइट में शामिल करें अदरक ? शरीर पर होगा ऐसा असर

रोजाना अदरक का सेवन जोड़ों के दर्द, डायबिटीज, और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाता है, साथ ही इम्यूनिटी और स्किन हेल्थ में भी सुधार करता है।

केतन मर्डर केस: सिया और चेतन ने सुपारी किलर से किया था कॉन्टेक्ट,  होटल में बुलाया, CCTV आया सामने

देश-विदेश

केतन मर्डर केस: सिया और चेतन ने सुपारी किलर से किया था कॉन्टेक्ट, होटल में बुलाया, CCTV आया सामने

केतन अग्रवाल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी ने सुपारी किलर से संपर्क किया। सुपारी किलर ने केतन के बारे में जानने के बाद मना कर दिया।

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी की पुरानी दुश्मन की एंट्री ,TRP के लिए नया दांव!

मनोरंजन

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी की पुरानी दुश्मन की एंट्री ,TRP के लिए नया दांव!

सुवर्णा झा, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तृप्ति विरानी के रूप में वापसी कर रही हैं, जिससे शो की TRP बढ़ाने की उम्मीद है.

मंदिर जाते समय पत्नी ने प्रेमी को भेजी लाइव लोकेशन, हैंडबैग गिरवाकर रुकवाई बाइक; पति की हत्या का आरोप

देश-विदेश

मंदिर जाते समय पत्नी ने प्रेमी को भेजी लाइव लोकेशन, हैंडबैग गिरवाकर रुकवाई बाइक; पति की हत्या का आरोप

आंध्र प्रदेश में एक महिला ने मंदिर जाने के बहाने पति की हत्या करवाने की साजिश रची। पत्नी और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।