MP Board Result 2025: कल आएंगे 10वीं और 12वीं के नतीजे, ऐसे करें चेक

mp-board-result-2025-class-10th-12th-result-date-check

MP Board Result 2025: कल आएंगे 10वीं और 12वीं के नतीजे, ऐसे करें चेक

mp board result 2025 कल आएंगे 10वीं और 12वीं के नतीजे ऐसे करें चेक

रिजल्ट का इंतजार खत्म, 6 मई को आएंगे नतीजे MP Board Result 2025: कल 10वीं कक्षा 12वीं कक्षा की छात्रों के लिए बेहद खुशी का दिन है बतादें कि मध्य प्रदेश बोर्ड के लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म होने जा रहा है। एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम 6 मई 2025 को घोषित किए जाएंगे। यह रिजल्ट मंगलवार शाम मुख्यमंत्री निवास से जारी किया जाएगा। इस साल परीक्षा में शामिल लाखों छात्रों की निगाहें इस दिन पर टिकी हैं। [caption id="attachment_79912" align="alignnone" width="254"]MP Board Result 2025: MP Board Result 2025:[/caption] read more: Seoni : तांत्रिक ने बताई पत्नियों को काबू करने की ट्रिक

 कब हुई थी परीक्षा, कितने छात्र हुए शामिल?

एमपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 21 मार्च, जबकि 12वीं की परीक्षा 25 फरवरी से 25 मार्च 2025 तक आयोजित हुई थी। इस बार कुल 16 लाख 60 हजार 252 छात्रों ने परीक्षा दी। इनमें से 9,53,777 छात्र 10वीं और 7,06,475 छात्र 12वीं कक्षा से थे।

 पिछला रिजल्ट कैसा रहा था?

2024 में एमपी बोर्ड ने 24 अप्रैल को परिणाम जारी किया था। उस साल 12वीं के 64.49% और 10वीं के 58.10% छात्र सफल हुए थे। 2025 में उम्मीद है कि रिजल्ट मई के पहले सप्ताह में ही घोषित किया जाएगा। जिन छात्रों के एक या दो विषय में नंबर कम होंगे, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा।

कहां और कैसे देखें रिजल्ट?

छात्र अपना परिणाम एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर चेक कर सकते हैं: ? www.mpbse.nic.in ? www.mpresults.nic.in इसके अलावा, डिजिलॉकर ऐप पर भी रिजल्ट उपलब्ध रहेगा। रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर दर्ज कर रिजल्ट देखा जा सकता है।

 SMS से भी मिलेगा रिजल्ट, अगर वेबसाइट हो क्रैश

अगर वेबसाइट पर ट्रैफिक ज्यादा होने के कारण सर्वर डाउन हो जाए, तो छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने फोन से टाइप करना होगा: MPBSE10 <रोल नंबर> (10वीं के लिए) MPBSE12 <रोल नंबर> (12वीं के लिए) MP Board Result 2025: और भेजना होगा 56263 पर। कुछ ही देर में रिजल्ट का मैसेज आ जाएगा। read more: RAIN ALERT IN MP : मध्य प्रदेश में मई में मौसम हुआ सुहाना

 

संबंधित सामग्री

भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, T20 सीरीज अपने नाम की, वैभव बने हीरो

खेल

भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, T20 सीरीज अपने नाम की, वैभव बने हीरो

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे को T20 सिरीज में 3-0 से हराया। वैभव सूर्यवंशी और मयंक यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

देश-विदेश

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

PM मोदी ने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो पोस्ट किया, जिसमें छात्रों के भविष्य के लिए नई पहल और कठोर सजा के प्रावधानों की घोषणा की।

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

राज्य

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

RJD नेता तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया गया। उनके भाई तेजस्वी यादव ने सरकार की कार्रवाई की निंदा की।

धन की तंगी होगी छूमंतर! बाथरूम में चुपचाप रख दें ये सफेद चीज, वास्तु के अनुसार सुधर सकती है आर्थिक स्थिति

सनातन

धन की तंगी होगी छूमंतर! बाथरूम में चुपचाप रख दें ये सफेद चीज, वास्तु के अनुसार सुधर सकती है आर्थिक स्थिति

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम में नमक रखने से नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और सकारात्मक वातावरण बनता है, हालांकि इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई ने वेटलिफ्टिंग में 190 KG उठाया; ऋषिकांत ने मेंस में सिल्वर जीता

देश-विदेश

भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई ने वेटलिफ्टिंग में 190 KG उठाया; ऋषिकांत ने मेंस में सिल्वर जीता

मणिपुर के ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मेन्स वेटलिफ्टिंग 60 KG कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का परचम लहराया।