Mother kills Son in Gwalior: अफेयर का पता न चले इसलिए मां ने की बेटे की हत्या, मिली उम्रकैद की सजा!

mother-kills-son-in-gwalior

Mother kills Son in Gwalior: अफेयर का पता न चले इसलिए मां ने की बेटे की हत्या, मिली उम्रकैद की सजा!

mother kills son in gwalior अफेयर का पता न चले इसलिए मां ने की बेटे की हत्या मिली उम्रकैद की सजा

Mother kills Son in Gwalior: ग्वालियर से एक चौका देने वाला मामला सामने आया है। दो साल पहले एक ज्योति राठौर नाम की एक औरत ने अपने ही बेटे को 2 मंजिला से नीचे फेंक दिया था, जिससे चलते 3 साल के मासूम की मौत हो गई। हत्या मामले में अब अपर सत्र न्यायालय से फैसला सामने आया है, दोषी मां को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। बल्कि सबूतो की कमी की वजह से प्रेमी उदय को बरी कर दिया गया है।

क्या है मामला?

यह मामला थाटीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत 28 अप्रैल 2023 का है। एक ज्योति राठौर नाम की औरत का पड़ोस के एक व्यक्ति उदय इंदौलिया से प्रेम प्रसंग चल रहा था। ऐसे में एक दिन ज्योति प्रेमी के साथ छत पर थी, उस बीच उसका 3 साल का बेटा जतिन छत पर पहुंच गया और ज्योति को प्रेमी के साथ आपत्ति जनक हालत में देख लिया। तो ज्योति को लगा इस बात कहीं बच्चा किसी को बता न दें तो उसने बेटे को 2 मंजिले छत से नीचे फेंक दिया।

बच्चे की गई जान

ऊंचाई से गिरने की वजह से बच्चे को गंभीर चोटे आई , उसे तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई। पहले सब इसे हादसा मान रहें थे। लेकिन फिर एक दिन महिला ने खुद हत्या की बात कबूल ली।

कैसे हुआ खुलासा?

जतिन के मौत के बाद ज्योति डरी- डरी रहने लगी वो रातों में अचानक घबराकर जाग उठती थी। तब पति ध्यान सिंह को लगा कि शायद बेटे की मौत की वजह से वो सदमे में है, लेकिन असली वजह तो कुछ और ही थी, ज्योति की हालत दिन-ब-दिन बिगड़ने लगी। डॉक्टरों को दिखाने पर भी उसकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। दरअसल, हत्यारी मां को हर रोज सपने में उस का बेटा दिखाई देता था, ज्योति को लगने लगा था कि बेटे की आत्मा घर में भटक रही है। इस डर की वजह से एक दिन उसने पति के सामने जुर्म खुद कबूल कर लिया। उसने पति को बताया कि - उसने गुस्से में बेटे को छत से धक्का दे दिया था। फिर पति ने ज्योति के खिलाफ FIR दर्ज करवाई और जांच में पता चला की पत्नी का किसी और से अफेयर था। पति की सूझ - बूझ और पुलिस की मदद से हुआ पूरा खुलासा।

संबंधित सामग्री

हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, CM बोले- सौदागरों में ऐसा खौफ पैदा करें कि धंधा छोड़ दे

राज्य

हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, CM बोले- सौदागरों में ऐसा खौफ पैदा करें कि धंधा छोड़ दे

हरियाणा सरकार ने नशे की बिक्री और तस्करों के खिलाफ शक्ति अभियान चलाने के लिए ज्वाइंट टास्क फोर्स का गठन किया है।

'भगवंत मान को एक मिनट भी पद पर रहने का अधिकार नहीं': राघव चड्ढा ने इस्तीफे और केस दर्ज करने की उठाई मांग

राज्य

'भगवंत मान को एक मिनट भी पद पर रहने का अधिकार नहीं': राघव चड्ढा ने इस्तीफे और केस दर्ज करने की उठाई मांग

राघव चड्ढा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की।

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद के ट्रॉमा पर की बात

मनोरंजन

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद के ट्रॉमा पर की बात

रिया चक्रवर्ती ने टीवी शो 'डबल डेट' में अपने ट्रॉमा के बारे में बात की, जिसमें PTSD और लंबी थेरेपी के मुद्दे शामिल थे। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद के दिनों का जिक्र किया।

ऋषिकेश में गरुड़ देवता का ऐसा मंदिर जहां जाने से दूर होता है कालसर्प दोष!

सनातन

ऋषिकेश में गरुड़ देवता का ऐसा मंदिर जहां जाने से दूर होता है कालसर्प दोष!

ऋषिकेश के पास स्थित गरुड़ मंदिर, जिसे गरुड़ चट्टी के नाम से भी जाना जाता है, अपने प्राकृतिक सौंदर्य और पौराणिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है।

भजनलाल सरकार ने 76 नई नगरपालिकाओं की स्थापना की, नए पदों को मिली स्वीकृति

राज्य

भजनलाल सरकार ने 76 नई नगरपालिकाओं की स्थापना की, नए पदों को मिली स्वीकृति

राजस्थान सरकार ने 76 नई नगरपालिकाओं का गठन किया, जिससे प्रदेश में स्थानीय निकायों की संख्या 309 से बढ़कर 385 हो गई। इस कदम से रोजगार और विकास को बल मिलेगा।