सीएम डॉ. यादव ने अमर शहीद आजाद को किया नमन, कहा- हमेशा राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देगा उनका जीवन

आजाद की जयंती मनाई गई

सीएम डॉ. यादव ने अमर शहीद आजाद को किया नमन, कहा- हमेशा राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देगा उनका जीवन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आलीराजपुर में चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और 'आजाद प्रेरणा मशाल यात्रा' का शुभारंभ किया।

सीएम डॉ यादव ने अमर शहीद आजाद को किया नमन कहा- हमेशा राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देगा उनका जीवन

भोपाल/आलीराजपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 23 जुलाई को अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर पहुंचे। सीएम डॉ. यादव ने यहां अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्मजयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद का त्याग, अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और बलिदान प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके आदर्श नई पीढ़ी को राष्ट्रसेवा, आत्मसम्मान और देशभक्ति का संदेश देते रहेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चंद्रशेखर उद्यान से 'आजाद प्रेरणा मशाल यात्रा' का शुभारंभ किया। मशाल यात्रा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, युवाओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा आजाद कुटिया (आजाद स्मृति मंदिर) तक पहुंची, जहां मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने आजाद स्मृति मंदिर में प्रदर्शित अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के जीवन वृत्तांत का अवलोकन किया। उन्होंने शहीद चंद्रशेखर आजाद के जन्म, बाल्यकाल, स्वतंत्रता संग्राम में योगदान तथा राष्ट्र के लिए किए गए सर्वोच्च बलिदान से जुड़ी ऐतिहासिक जानकारी का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आजाद का संपूर्ण जीवन साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है। उनके आदर्श सदैव देशवासियों, विशेषकर युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

सदैव राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करेगी बलिदान गाथा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वहां प्रदर्शित 'आज़ाद कथा' का भी अवलोकन किया। उन्होंने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के जीवन, क्रांतिकारी गतिविधियों, काकोरी कांड, सांडर्स वध, हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी में उनके नेतृत्व तथा मातृभूमि की रक्षा के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान की गौरवगाथा को श्रद्धापूर्वक देखा। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आजाद का जीवन साहस, स्वाभिमान, त्याग और राष्ट्रभक्ति का अद्वितीय उदाहरण है। उनके आदर्श और बलिदान की गाथा आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने कहा कि शहीद आजाद का जीवन देशवासियों, विशेषकर युवाओं के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने और महान क्रांतिकारियों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत रहा वातावरण 

गौरतलब है कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनता उपस्थित थी। इस अवसर पर पूरा वातावरण देशभक्ति गीतों से गुंजायमान रहा। 'आजाद प्रेरणा मशाल यात्रा' के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् एवं अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद अमर रहें के नारे लगते रहे। पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। उपस्थित जनसमूह ने उत्साह और श्रद्धा के साथ मशाल यात्रा में सहभागिता करते हुए अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत वातावरण ने कार्यक्रम को और अधिक भव्य, गरिमामय एवं प्रेरणादायी बना दिया।

संबंधित सामग्री

अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों के लिए सहायक आय की व्यवस्था करना हमारा लक्ष्य

राज्य

अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों के लिए सहायक आय की व्यवस्था करना हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में किसान कल्याण और विकास की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

'बारिश-बुलेट और तिरंगा...,' देखें देशभक्ति के लिए कैसे सीएम डॉ. मोहन ने पीछे छोड़ा प्रोटोकॉल

राज्य

'बारिश-बुलेट और तिरंगा...,' देखें देशभक्ति के लिए कैसे सीएम डॉ. मोहन ने पीछे छोड़ा प्रोटोकॉल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत की, यह यात्रा राष्ट्रभक्ति और युवा सहयोग का प्रतीक बनी।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का शुभारंभ, कहा- आजीवन करें देश की सेवा

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का शुभारंभ, कहा- आजीवन करें देश की सेवा

भोपाल में भाजपा द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, और अन्य नेताओं ने हिस्सा लिया। बारिश के बावजूद यात्रा में उत्साह बना रहा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में चार नई हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया, जिससे प्रदेश की हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

निर्मल महतो के शहादत दिवस पर CM सोरेन बोले- विपक्ष की हर कोशिश के बावजूद जारी रहेगा झारखंड को आगे बढ़ाने का संघर्ष

राज्य

निर्मल महतो के शहादत दिवस पर CM सोरेन बोले- विपक्ष की हर कोशिश के बावजूद जारी रहेगा झारखंड को आगे बढ़ाने का संघर्ष

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर राज्य की एकता और विकास के लिए संकल्प को दोहराया।