Student Suicide in Tonk

Student Suicide News: 17 वर्षीय स्टूडेंट ने किया सुसाइड

A minor boy in Tonk, Rajasthan, hung himself without leaving a suicide note. His mother claims he was troubled by a forced conversion demand from his girlfriend's family.

By : हेमा गुप्ता
Student Suicide News: 17 वर्षीय स्टूडेंट ने किया सुसाइड

Student Suicide News: 17 वर्षीय स्टूडेंट ने किया सुसाइड

Student Suicide News: राजस्थान के टोंक में एक नाबालिक छात्र ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। लड़के शव के पास कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला। लेकिन लड़के कि मां ने बताया कि- बेटे का उसकी क्लास में पढ़ने वाली लड़की से अफेयर चल रहा था। उसी की वजह से बेटा परेशान रहता था।

डॉक्टरों किया मृत घोषित

17 वर्षीय छात्र को 14 मई को मां बसुबह करीब 8 बजे उठाने गई। कमरा अंदर से बंद था। मां ने कई बार आवाज दी। लेकिन जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो मां ने खिड़की से देखा तो बेटा फांसी के फंदे पर लटक रहा था। उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को बुलाया। बॉडी को फंदे से उतारकर हॉस्पिटल  पहुंचाया गया। लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

प्रेमिका धर्म परिवर्तन का बनाया था दबाव

मां का आरोप है कि , प्रेमिका और उसके माता-पिता बेटे पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे थे, जिससे वह काफी परेशान था।  सूचना मिलने पर  पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम कराया।

मृतक जयपुर का रहने वाला था। उसके पिता का निधन हो चुका है। वह अपनी मां और छोटे भाई के साथ टोंक में पिछले पांच साल से किराए के मकान में रहता था। 

कोतवाल भंवर लाल वैष्णव का बयान

कोतवाल भंवर लाल वैष्णव ने बताया कि - 'मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों और साथ पढ़ने वाले स्टूडेंट्स ने बताया- नाबालिग टोंक के निजी स्कूल में 12वीं क्लास में पढ़ता था। उसका दो साल से साथ में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच आए दिन झगड़ा भी होता था।' बताया गया कि, नाबालिग इस बात को लेकर काफी परेशान रहता था। उसका पढ़ाई में भी मन नहीं लग रहा था और कई बार वह खाना भी नहीं खाता था।'

मां ने  का बयान

मां ने बताया कि- 'गुरुवार सुबह काफी देर तक बेटा कमरे से बाहर नहीं निकला। तब मैंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर कोई हलचल नहीं हुई। इसके बाद मैंने उसको कई बार जोर-जोर से आवाज दी। फिर खिड़की से बुलाने के लिए अंदर देखा तो बेटा पंखे से लटका हुआ था। मैंने आसपास के लोग को मदद के लिए बुलाया और मेरे बेटे को नीचे उतारा।' परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित सामग्री

CJP का 48 घंटे का अल्टीमेटम खत्म होते ही CM भजनलाल का बड़ा एक्शन, जयपुर में हाईलेवल बैठक

CJP का 48 घंटे का अल्टीमेटम खत्म होते ही CM भजनलाल का बड़ा एक्शन, जयपुर में हाईलेवल बैठक

राजस्थान के जयपुर में CJP के अल्टीमेटम समाप्त होने के बाद सियासत में हलचल तेज हुई है। मुख्यमंत्री ने पुलिस और प्रशासन को सख्त निर्देश दिए।

जालंधर हाइट्स में छात्रा ने सुसाइड किया:10वीं मंजिल से लगाई छलांग, BA फाइनल में कर रही थी पढ़ाई

जालंधर हाइट्स में छात्रा ने सुसाइड किया:10वीं मंजिल से लगाई छलांग, BA फाइनल में कर रही थी पढ़ाई

जालंधर में BA की छात्रा महकप्रीत कौर ने 10वीं मंजिल से छलांग लगाई। परिवार के अनुसार, वह डिप्रेशन का इलाज करा रही थी। पुलिस सुसाइड की जांच कर रही है।

मानसून का महातांडव: वाराणसी के 84 घाट डूबे, MP-UP में बाढ़ जैसे हालात; राजस्थान में 40° के करीब पारा

मानसून का महातांडव: वाराणसी के 84 घाट डूबे, MP-UP में बाढ़ जैसे हालात; राजस्थान में 40° के करीब पारा

उत्तर भारत में मानसून के कारण विभिन्न नदियों का जलस्तर बढ़ने से वाराणसी के 84 घाट डूबे, अन्य राज्यों में भी बाढ़ की स्थिति गंभीर।

जयपुर में CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका को पीटकर खदेड़ा, पथराव का आरोप; स्कूल निरीक्षण को लेकर हुआ बवाल

जयपुर में CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका को पीटकर खदेड़ा, पथराव का आरोप; स्कूल निरीक्षण को लेकर हुआ बवाल

राजस्थान के जयपुर में सरकारी स्कूल के निरीक्षण के दौरान CJP प्रवक्ता और ग्रामीणों के बीच मारपीट हुई। ग्रामीणों ने निरीक्षण का विरोध किया।

MP-UP में 7 नदियां खतरे के निशान से ऊपर, हिमाचल में 219 मौतें

MP-UP में 7 नदियां खतरे के निशान से ऊपर, हिमाचल में 219 मौतें

मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में नदियां उफान पर हैं। हिमाचल में बारिश से 219 मौतें, राजस्थान में तापमान 40° पार।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026