बिना आलू की सब्जी और पतली दाल देख लगाई फटकार
Mid Day Meal: कभी नालों में सफाई करते तो कभी ट्रांसफॉर्मर पर पेड़ों की बेल हटाते मध्य प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर हमेशा सुर्खियों में छाए रहते हैं. एक बार फिर उनका एक वीडियो सामने आया है जहां एक सरकारी स्कूल में बने मिड-डे मील की सब्जी में आलू ढूंढ़ते नजर आए और उन्होंने वहां खाने का स्वाद भी चखा.
मंत्री प्रद्युम्न तोमर ने खाया मिड डे मिल
मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अपने क्षेत्र में डीआरपी लाइन स्थित सरकारी स्कूल में औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे. इस दौरान वे बच्चों से बात करते-करते मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता को देखने भी पहुंचे.
Read More- क्या पंत को डेट कर रही है उर्वशी रौतेला? बोली मैं चीजें प्राइवेट रखना चाहती हूं
Mid Day Meal: सब्जी से आलू गायब
इसके बाद वे यहां खाना खाने बैठ गये. जब मध्यान्ह भोजन बनाने वाले स्टाफ ने उन्हें भोजन परोसा तो आलू की सब्जी में केवल पानी ही नज़र आया. इस बार ख़ुद मंत्रीजी सब्ज़ी के बर्तन में आलू का टुकड़ा खोजने में जुट गये, लेकिन उन्हें बर्तन में एक भी आलू का टुकड़ा नहीं मिला. और पानी की तरह पतली दाल बच्चों को परोसे जा रही थी.
Mid Day Meal: खाने के बाद नाराज हुए मंत्री
बच्चों के लिए परोसे जा रहे मध्यान्ह भोजन की यह स्थिति देखकर मंत्रीजी नाराज हो गए और उन्होंने तुरंत जिला पंचायत सीईओ से फोन पर स्कूल के बच्चों के लिए गुणवत्ताहीन मध्यान्ह भोजन परोसे जाने को लेकर नाराज़गी ज़ाहिर की. इस स्थिति में सुधार कराने की बात कही. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.