MP NEWS : मेलियोइडोसिस संक्रमण से बढ़ता खतरा,चार राज्यों में अलर्ट जारी

melioidosis-outbreak-india-symptoms-prevention-meta-description

MP NEWS : मेलियोइडोसिस संक्रमण से बढ़ता खतरा,चार राज्यों में अलर्ट जारी

mp news  मेलियोइडोसिस संक्रमण से बढ़ता खतराचार राज्यों में अलर्ट जारी

melioidosis outbreak India : मेलियोइडोसिस एक जीवाणु जनित संक्रमण है, जिसका कारण बर्सोल्डेरिया स्यूडोमलाइ (Burkholderia pseudomallei) नामक बैक्टीरिया है। यह बैक्टीरिया गीली मिट्टी और गंदे पानी में पाया जाता है और बरसात,बाढ़ के समय सक्रिय हो जाता है। संक्रमण प्रायः त्वचा कटने, सांस के माध्यम से शरीर में प्रवेश करता है। इसके शुरूआती लक्षण सर्दी-बुखार जैसे हैं, परंतु इलाज न होने पर फेफड़े, हड्डी और मस्तिष्क भी प्रभावित हो सकते हैं। गंभीर स्थिति में सेप्सिस या ऑर्गन फेल्योर जैसी जटिलताएं पाई जाती हैं। 20 जिलों में केस आ चुके एम्स की रिपोर्ट बताती है कि पिछले 6 सालों में प्रदेश के 20 से अधिक जिलों से 130 से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं। यह बीमारी प्रदेश में स्थानिक (एंडेमिक) रूप ले चुकी है। एम्स के डॉक्टरों और आम जनता दोनों से अपील की है कि लंबे समय तक ठीक न होने वाले बुखार और टीबी जैसे लक्षणों को हल्के में न लें। संक्रमित राज्यों में अलर्ट मध्यप्रदेश के अलावा पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और उड़ीसा में भी मेलियोइडोसिस के मरीजों के मामले तेजी से दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने उक्त राज्यों को स्क्रीनिंग, सैंपलिंग और इलाज के लिए सतर्कता के निर्देश दिए हैं। ग्रामीण इलाकों में मिट्टी और जलस्रोतों के संपर्क में आने वालों के लिए यह खतरा और बड़ा है। किसानों, मजदूरों और बच्चों को सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है, ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों को भी संदिग्ध मरीजों की पहचान और रेफरल के प्रति जागरूक किया गया है। READ MORE :इंदौर के रानीपुरा में 5 मंजिला इमारत ढही, 6 लोग दबे, 9 घायल melioidosis outbreak India : बीमारी का प्रसार, लक्षण और उपचार मेलियोइडोसिस का संक्रमण बरसात और बाढ़ के समय ज्यादा फैलता है, जब लोग कीचड़ या दूषित पानी के संपर्क में आते हैं। यह बैक्टीरिया त्वचा की दरार, घाव या श्वसन तंत्र के जरिए शरीर में प्रवेश करता है। इसके लक्षणों में तेज बुखार, जोड़ों में दर्द, फोड़े, फेफड़े में संक्रमण, सांस लेने में तकलीफ, भ्रम, मांसपेशियों का दर्द, और खांसी शामिल हैं। यह संक्रमण तेजी से फैल रहा है, जिससे 40% मामलों में मरीजों की मौत का खतरा होता है, खासकर तब जब इलाज देर से और गलत होता है। इलाज में सही समय पर पहचान और उचित एंटीबायोटिक थेरेपी अत्यंत जरूरी है, जैसे सीफ्टाजिडाइम या इमिपेनेम। संक्रमण की गंभीरता के अनुसार इलाज महीनों तक लंबा चल सकता है। डॉक्टरों का कहना है कि रोग से बचाव के लिए साफ-सफाई, खुले घावों को ढंकना, दूषित पानी से बचना, और उच्च जोखिम वाले समूहों द्वारा rubber gloves या सुरक्षा उपायों का उपयोग अत्यंत जरूरी है। रोकथाम व सावधानियां मिट्टी या कीचड़ में काम करते समय दस्ताने पहनना बुखार या घाव के साथ तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना स्वच्छ पानी का ही उपयोग करें स्वास्थ्य केंद्र द्वारा जारी एडवायजरी का पालन करें    

संबंधित सामग्री

भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, T20 सीरीज अपने नाम की, वैभव बने हीरो

खेल

भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, T20 सीरीज अपने नाम की, वैभव बने हीरो

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे को T20 सिरीज में 3-0 से हराया। वैभव सूर्यवंशी और मयंक यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

देश-विदेश

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

PM मोदी ने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो पोस्ट किया, जिसमें छात्रों के भविष्य के लिए नई पहल और कठोर सजा के प्रावधानों की घोषणा की।

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

राज्य

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

RJD नेता तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया गया। उनके भाई तेजस्वी यादव ने सरकार की कार्रवाई की निंदा की।

धन की तंगी होगी छूमंतर! बाथरूम में चुपचाप रख दें ये सफेद चीज, वास्तु के अनुसार सुधर सकती है आर्थिक स्थिति

सनातन

धन की तंगी होगी छूमंतर! बाथरूम में चुपचाप रख दें ये सफेद चीज, वास्तु के अनुसार सुधर सकती है आर्थिक स्थिति

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम में नमक रखने से नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और सकारात्मक वातावरण बनता है, हालांकि इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई ने वेटलिफ्टिंग में 190 KG उठाया; ऋषिकांत ने मेंस में सिल्वर जीता

देश-विदेश

भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई ने वेटलिफ्टिंग में 190 KG उठाया; ऋषिकांत ने मेंस में सिल्वर जीता

मणिपुर के ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मेन्स वेटलिफ्टिंग 60 KG कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का परचम लहराया।