कुर्सी पर पैर पसारकर सो गए मास्टर साहब, VIDEO VIRAL

master-sahib-fell-asleep-out-on-the-chair-video-viral

कुर्सी पर पैर पसारकर सो गए मास्टर साहब, VIDEO VIRAL

कुर्सी पर पैर पसारकर सो गए मास्टर साहब video viral

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के सरकारी स्कूलों में बच्चों के बेहतर भविष्य की बातें होती हैं, वहीं यहां एक शिक्षक ने स्कूल को ही आरामगाह बना लिया. कुर्सी पर पैर पसारकर सोते मास्टर साहब और बच्चों से बर्तन धुलवाने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस पूरे मामले ने शिक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

कहां का मामला है

यह मामला छतरपुर जिले की महाराजपुर तहसील के ग्राम उर्दमऊ स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय का है. ग्रामीणों के अनुसार, इस स्कूल में लंबे समय से अनियमितताएं चल रही हैं. कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई.

read more : भोपाल में ब्राह्मण समाज की पुलिस से धक्कामुक्की

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विद्यालय के प्रधानाध्यापक नारायणदास सोनी ड्यूटी के समय क्लासरूम में ही आराम करते दिखाई दे रहे हैं. वे कुर्सी पर पैर फैलाकर सो रहे हैं और टेबल पर जूते रखे हुए साफ नजर आ रहे हैं. यह वीडियो सामने आने के बाद अभिभावकों और ग्रामीणों में भारी नाराज़गी है.

मिड-डे मील को लेकर गंभीर आरोप

ग्रामीणों ने कहा, कि स्कूल में साप्ताहिक मिड-डे मील मेन्यू का पालन नहीं किया जाता. बच्चों को घटिया और गुणवत्ता विहीन भोजन परोसा जाता है. इतना ही नहीं, छोटे-छोटे बच्चों से खाने के बर्तन भी धुलवाए जाते हैं, जो नियमों के खिलाफ है

MP News : ग्रामीणों में आक्रोश

लोगों का कहना है कि मिड-डे मील का संचालन कुछ प्रभावशाली लोगों के हाथ में है, जिन्हें राजनीतिक संरक्षण मिला हुआ है. इसी कारण बार-बार शिकायतों के बावजूद न तो समूह पर कार्रवाई होती है और न ही जिम्मेदार शिक्षकों पर.

प्रशासन की चुप्पी

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन हर बार मामला ठंडे बस्ते में चला गया. प्र

संबंधित सामग्री

अन्नदाता की डबल इनकम का प्रयास, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों का कल्याण सर्वोपरि

राज्य

अन्नदाता की डबल इनकम का प्रयास, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों का कल्याण सर्वोपरि

मध्यप्रदेश के खरगोन में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्नत कृषि तकनीक को अपनाने की अपील की, किसानों की आय वृद्धि पर ध्यान केंद्रित।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 जुलाई को निवाड़ी जिले में 193 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण करेंगे।

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया, ईशान-तिलक की फिफ्टी, अभिषेक ने 3 विकेट झटके

देश-विदेश

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया, ईशान-तिलक की फिफ्टी, अभिषेक ने 3 विकेट झटके

हरारे में भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरे मैच में भारत ने 90 रनों से जीत हासिल की। ईशान किशन और तिलक वर्मा की शानदार पारियाँ रहीं।

हापुड़ में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर संबंध बनाने का आरोप लगाया, शादी से इनकार के बाद ब्लैकमेलिंग की शिकायत

देश-विदेश

हापुड़ में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर संबंध बनाने का आरोप लगाया, शादी से इनकार के बाद ब्लैकमेलिंग की शिकायत

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक युवती ने युवक पर धार्मिक पहचान छिपाकर शादी का झांसा देने और बाद में ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया।

विदेश से MBBS करने वाले छात्रों को बड़ी राहत, हिमाचल सरकार ने इंटर्नशिप अवधि घटाकर एक वर्ष की

देश-विदेश

विदेश से MBBS करने वाले छात्रों को बड़ी राहत, हिमाचल सरकार ने इंटर्नशिप अवधि घटाकर एक वर्ष की

हिमाचल प्रदेश सरकार ने कोविड-19 के दौरान ऑनलाइन पढ़ाई करने वाले विदेशी मेडिकल स्नातकों की इंटर्नशिप अवधि एक वर्ष निर्धारित की।