Mahoba News: सरकारी डॉक्टर को 30 लाख की रंगदारी और जान से मारने की धमकी, महोबा में सनसनी।

mahoba-news

Mahoba News: सरकारी डॉक्टर को 30 लाख की रंगदारी और जान से मारने की धमकी, महोबा में सनसनी।

mahoba news सरकारी डॉक्टर को 30 लाख की रंगदारी और जान से मारने की धमकी महोबा में सनसनी।

Mahoba News: देशभर में डॉक्टरों पर हमले की बढ़ती घटनाओं के बीच उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद से एक गंभीर मामला सामने आया है। जिला अस्पताल में तैनात सरकारी डॉक्टर पंकज राजपूत से अज्ञात बदमाश ने मोबाइल फोन पर रंगदारी की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। डॉक्टर को पहले भी धमकी मिल चुकी है, लेकिन इस बार 25 से 30 लाख रुपये की भारी रकम की डिमांड ने उन्हें भयभीत कर दिया है। [caption id="attachment_98479" align="alignnone" width="300"]Mahoba News Mahoba News[/caption]

Mahoba News: शहर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई

डॉक्टर पंकज राजपूत महोबा जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ईएमओ के पद पर कार्यरत हैं और अस्पताल परिसर में बने सरकारी आवास में अकेले रहते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें लगातार मोबाइल फोन पर अज्ञात नंबरों से धमकियां मिल रही थीं, जिन्हें पहले उन्होंने किसी की शरारत समझकर नजरअंदाज कर दिया। मगर अब जब सीधे 25 से 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई और न देने पर जान से मारने की चेतावनी दी गई, तो उन्होंने इसे गंभीरता से लिया और शहर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई।

Mahoba News: आम जनता की सुरक्षा का क्या होगा

डॉ. पंकज ने यह भी बताया कि बीते 23 जुलाई को उनके आवास के बाहर खड़ी कार में अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ की थी और उसमें रखा सामान भी चोरी कर लिया था। अब दोबारा रंगदारी की मांग और जान से मारने की धमकी ने उन्हें मानसिक रूप से बेहद परेशान कर दिया है। उन्होंने बताया कि यह कोई सामान्य धमकी नहीं है, बल्कि किसी सोची-समझी साजिश का हिस्सा लग रही है। अस्पताल स्टाफ में भी इस घटना को लेकर काफी आक्रोश देखा जा रहा है। साथी कर्मचारियों का कहना है कि अगर डॉक्टर ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता की सुरक्षा का क्या होगा।

Mahoba News: कार्यरत लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके

फिलहाल शहर कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार पांडे ने पीड़ित डॉक्टर को सुरक्षा का आश्वासन देते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कठोर कार्रवाई की बात कही है। डॉक्टर ने शासन-प्रशासन से भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है ताकि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थानों पर कार्यरत लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

संबंधित सामग्री

हिल स्टेशन कुकरू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, ग्रामीणों-महिलाओं ने बताया पहले से कितनी बेहतर हुई जिंदगी

राज्य

हिल स्टेशन कुकरू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, ग्रामीणों-महिलाओं ने बताया पहले से कितनी बेहतर हुई जिंदगी

 दो दिन के प्रवास पर कुकरू रहेंगे प्रदेश के मुखिया, स्व-सहायता समूह की महिलाओं से की बात, रात्रि चौपाल में किया ग्रामीणों से संवाद। कुकरू को पर्यटन का बड़ा केंद्र बनाएगी राज्य सरकार।

कर्नाटक: महिला पर चाकू से हमला करने के बाद कार में हुआ धमाका, आरोपी युवक जिंदा जला

जुर्म गाथा

कर्नाटक: महिला पर चाकू से हमला करने के बाद कार में हुआ धमाका, आरोपी युवक जिंदा जला

कर्नाटक के तुमकुरु जिले में एक व्यक्ति ने कैब में यात्रा के दौरान महिला पर चाकू से हमला किया। इसके बाद कार में धमाका होने से उसमें आग लग गई, जिसमें आरोपी की मौत हो गई।

हिमाचल CM सुक्खू का बड़ा भंगाल दौरा: दुर्गम क्षेत्र में करेंगे रात्रि प्रवास, आपदा नुकसान का लेंगे जायजा

राज्य

हिमाचल CM सुक्खू का बड़ा भंगाल दौरा: दुर्गम क्षेत्र में करेंगे रात्रि प्रवास, आपदा नुकसान का लेंगे जायजा

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा भंगाल का दौरा किया, जहां वे स्थानीय विकास और सड़क सुविधाओं की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

जामताड़ा के अनाथ भाई-बहन की पढ़ाई का खर्च उठाएगी झारखंड सरकार, सीएम सोरेन ने डीसी को दिए निर्देश

राज्य

जामताड़ा के अनाथ भाई-बहन की पढ़ाई का खर्च उठाएगी झारखंड सरकार, सीएम सोरेन ने डीसी को दिए निर्देश

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जामताड़ा के दो अनाथ बच्चों की शिक्षा के लिए पूरी सरकारी सहायता सुनिश्चित की है।

जम्मू-कश्मीर समेत दिल्ली में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप का असर

देश-विदेश

जम्मू-कश्मीर समेत दिल्ली में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप का असर

जम्मू-कश्मीर, अफगानिस्तान सहित कई देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारतीय समयानुसार यह भूकंप शाम 7:04 बजे आया। वेनेजुएला में भी बड़ा भूकंप आया, 600 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर।