दहेज से प्रताड़ित होकर महिला ने सहरसा में किया सुसाइड!

महिला ने की आत्महत्या

दहेज से प्रताड़ित होकर महिला ने सहरसा में किया सुसाइड!

सहरसा में एक विवाहित महिला ने दहेज की मांग से तंग आकर आत्महत्या कर ली। परिवार ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

दहेज से प्रताड़ित होकर महिला ने सहरसा में किया सुसाइड

दहेज से प्रताड़ित होकर महिला ने सहरसा में किया सुसाइड! |

Saharsa Woman Suicide News: सहरसा में 26 मई यानी की मंगलवार की रात एक विवाहित महिला ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतका की पहचान रोशन कुमार की पत्नी निधि कुमारी (21) के रूप में की गई, जो कि नवहट्टा थाना क्षेत्र के हाटी गांव रहने वाली हैं। यह मामला बलवाहाट थाना क्षेत्र का है। पुलिस को इसकी जानकारी 27 मई यानी बुधवार दोपहर में दी गई।

मायके वालों का आरोप

मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया है कि, बेटी को जन्म देने के बाद ससुराल पक्ष उसे अपनाने से इंकार कर रहें थे। साथ ही पति लगातार 10 लाख रुपए दहेज की मांग कर रहा था। इससे तंग आकर महिला ने सुसाइड कर लिया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

महिला की 1 साल पहले हुई थी शादी

मृतका निधि के भाई संजय यादव ने बताया कि- 'निधि की शादी 28 मई 2025 को हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद निधि अपने पति रोशन कुमार के साथ नई दिल्ली स्थित दया बस्ती, आनंद पर्वत गली नंबर 10 में रहने लगी। रोशन दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है।

शुरुआत में सब ठीक था, लेकिन कुछ महीनों बाद ससुराल पक्ष ने 10 लाख रुपए दहेज की मांग शुरू कर दी।'

संजय यादव ने आगे बताया कि-

'शादी में 15 लाख रुपए खर्च करने के बावजूद पति 10 लाख रुपए अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहा था। दहेज नहीं लाने पर निधि को टॉर्चर किया जाने लगा। लगभग 6 महीने पहले मायके वालों ने फोन के माध्यम से 1 लाख रुपए भी भेजे थे। इसके बाद निधि गर्भवती हो गई। 17 मार्च को उसे घर से घुमाने के बहाने ले जा कर दिल्ली के करोल बाग में छोड़ दिया गया और मायके जाने को कहा गया। इसके बाद वह अपने मायके बलवाहाट थाना क्षेत्र के हरियो गांव आ गई। '

मृतका ने बताया कि-

'9 अप्रैल को निधि ने एक नवजात बच्ची को जन्म दिया। नवजात बच्ची के जन्म होने के बाद पति सास ससुर देवर समेत अन्य सभी ससुराल पक्ष के लोग नाराज थे, जहां बेटी को पहला नवजात शिशु होने पर नाना नानी समेत मां खुश थे। वहीं बेटी पैदा होने को लेकर पति ससुर देवर और ननद समेत पूरा सुसराल पक्ष के घर में बोलती थी की बेटी जन्मी है तो 10 लाख रुपया लेकर ही आना वरना वहीं मर जाना। इस वजह से 26 मई के रात में उसने घर में ही फंदे से लटक कर जान दे दी।'

संजय ने बताया कि -

'जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त घर में कोई नहीं था और उसकी मां बाजार गई हुई थी। बच्ची को दरवाजे पर लिटाकर खुद एक कमरे में चली गई और फंदे से लटक कर जान दे दी। बुधवार को पुलिस को जानकारी दी गई। बुधवार दोपहर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई है।'


 

संबंधित सामग्री

सांसद बृजभूषण शरण यौन शोषण मामले मे बरी, कहा था - आरोप साबित हुआ तो फांसी पर लटक जाउंगा

राज्य

सांसद बृजभूषण शरण यौन शोषण मामले मे बरी, कहा था - आरोप साबित हुआ तो फांसी पर लटक जाउंगा

दिल्ली कोर्ट ने महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में बृजभूषण शरण सिंह और विनोद तोमर को बरी कर दिया। फैसला 2 जुलाई 2026 को सुरक्षित रखा गया था।

पति ने जिंदा पत्नी का किया पिंडदान , वाट्सएप पर ‘स्वर्गीय’ लिखकर स्टेटस भी लगाया

राज्य

पति ने जिंदा पत्नी का किया पिंडदान , वाट्सएप पर ‘स्वर्गीय’ लिखकर स्टेटस भी लगाया

एक व्यक्ति ने अपनी जिंदा पत्नी का पिंडदान कर दिया और उसका वीडियो वॉट्सएप स्टेटस पर लगाया। पत्नी ने पुलिस में उत्पीड़न की शिकायत दर्ज की।

बिहार के सहरसा में डेमू ट्रेन के इंजन में लगी भीषण आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

देश-विदेश

बिहार के सहरसा में डेमू ट्रेन के इंजन में लगी भीषण आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

बिहार के सहरसा में डेमू ट्रेन के इंजन में लगी आग से बड़ा हादसा टला; यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, कोई हताहत नहीं।

BJP नेता अश्विनी शर्मा के घर के बाहर धमाके से मचा हड़कंप, जांच में पटाखे की निकली आवाज; युवक हिरासत में

देश-विदेश

BJP नेता अश्विनी शर्मा के घर के बाहर धमाके से मचा हड़कंप, जांच में पटाखे की निकली आवाज; युवक हिरासत में

पठानकोट में BJP नेता अश्विनी शर्मा के घर के पास तेज़ धमाके की आवाज़ सुनाई दी। बाद में पता चला कि यह एक पटाखे के कारण था। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया।

ससूर की मौत का जिम्मेदार ठहराया..मनहूस कहा, देहरादून में टीचर की आत्महत्या की इनसाइड स्टोरी

राज्य

ससूर की मौत का जिम्मेदार ठहराया..मनहूस कहा, देहरादून में टीचर की आत्महत्या की इनसाइड स्टोरी

सरकारी स्कूल शिक्षिका सृष्टि भंडारी की दहेज के लिए कथित मृत्यु के मामले में उनके पति और ससुराल पक्ष के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ।