महिला की मौत लुधियाना फैक्ट्री में

मशीन में चुन्नी फंसने से महिला की मौत:सफाई के दौरान हादसा, फैक्ट्री के बाहर धरने पर बैठे परिजन

लुधियाना के गर्ग एक्रेलिक फैक्ट्री में कर्मचारी संजू देवी की सफाई करते समय चुन्नी मशीन में फंसने से मौत हो गई।

By : सोनिया रायकवार
मशीन में चुन्नी फंसने से महिला की मौत:सफाई के दौरान हादसा, फैक्ट्री के बाहर धरने पर बैठे परिजन

पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में महिला फैक्ट्री कर्मचारी की मौत हो गई। घटना जुगियाना इलाके के कंगनवाल रोड स्थित गर्ग एक्रेलिक में हुई। मृतका की पहचान 50 वर्षीय संजू देवी के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक

संजू देवी फैक्ट्री में ड्यूटी के दौरान सफाई का काम कर रही थीं। इसी दौरान उनकी चुन्नी अचानक मशीन के चलते हुए हिस्से में फंस गई। चुन्नी के मशीन में खिंचने से उनका गला दब गया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

फैक्ट्री के बाहर तनाव 

वहीं दूसरी तरफ इस हादसे के संबंध में गर्ग एक्रेलिक के मालिक संजीव गर्ग से संपर्क कर उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई, तो उन्होंने कहा कि मैं अभी बाहर हूं और मुझे इस हादसे के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।

धरने पर बैठे परिजनों में भारी रोष

उन्होंने कहा कि मैं अभी स्टाफ से पता करवा कर आपको बताता हूं। प्रबंधन के इस रवैये से धरने पर बैठे परिजनों में भारी रोष है। परिवार का कहना है कि जब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिलता, वे फैक्ट्री के बाहर से अपना धरना खत्म नहीं करेंगे।
 
संबंधित सामग्री

लुधियाना में BJP का हल्ला बोल, कमिश्नर दफ्तर घेरने पहुंचे कार्यकर्ता

लुधियाना में BJP का हल्ला बोल, कमिश्नर दफ्तर घेरने पहुंचे कार्यकर्ता

लुधियाना में बढ़ते अपराधों के खिलाफ भाजपा ने कमिश्नर कार्यालय का घेराव किया, पुलिस ने सुरक्षा कड़ी की।

रक्षाबंधन से पहले लुधियाना में भाई-बहन की मौत, सांप ने डसा; परिवार ने समझा मच्छर ने काटा

रक्षाबंधन से पहले लुधियाना में भाई-बहन की मौत, सांप ने डसा; परिवार ने समझा मच्छर ने काटा

पंजाब के लुधियाना में, रक्षाबंधन से पहले सांप के काटने से 8 वर्षीय जोबनप्रीत और 6 वर्षीय जशनप्रीत की मौत हो गई।

लुधियाना नगर निगम की मीटिंग बनी अखाड़ा, AAP-BJP पार्षदों में हाथापाई

लुधियाना नगर निगम की मीटिंग बनी अखाड़ा, AAP-BJP पार्षदों में हाथापाई

लुधियाना नगर निगम बैठक में AAP और BJP पार्षदों के बीच जमकर विवाद हुआ, पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। वोटिंग 29 अगस्त को होगी।

लुधियाना में स्कूल गई 14 साल की छात्रा लापता, CCTV में संदिग्ध युवक के साथ एक्टिवा पर जाती दिखी

लुधियाना में स्कूल गई 14 साल की छात्रा लापता, CCTV में संदिग्ध युवक के साथ एक्टिवा पर जाती दिखी

लुधियाना के फुल्लांवाल इलाके में 14 वर्षीय छात्रा 10 अगस्त को स्कूल से लापता हो गई। परिवार और पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर जांच कर रहे हैं।

लुधियाना BJP के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में अश्लील डांस:मंच पर नेता बैठकर देखते रहे

लुधियाना BJP के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में अश्लील डांस:मंच पर नेता बैठकर देखते रहे

स्वतंत्रता दिवस पर लुधियाना में BJP के कार्यक्रम में विवादित डांस का वीडियो सामने आया। मंच पर नेताओं की मौजूदगी में भद्दा डांस हुआ।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026