गुरु पर गंभीर आरोप
एक्सक्लूसिव

जबलपुर में शादी का झांसा देकर टीचर ने किया रेप, जान से मारने की दी धमकी

जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के शिक्षक पर छात्रा को PhD कराने के बहाने दुष्कर्म का आरोप लगा, शिक्षक की सेवाएं समाप्त।

जबलपुर में शादी का झांसा देकर टीचर ने किया रेप, जान से मारने की दी धमकी

जबलपुर में शादी का झांसा देकर टीचर ने किया रेप

 मध्य प्रदेश के जबलपुर से गुरु की छवि को दागदार करने वाली बड़ी खबर सामने आई। यहां रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के एक पूर्व अतिथि शिक्षक पर सिवनी की रहने वाली छात्रा को PhD कराने और शादी का झांसा देकर रेप करने का गंभीर आरोप लगा। मामला उजागर होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी। 

शादी का झांसा देकर रेप

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित युवती मूल रूप से सिवनी जिले की रहने वाली है। साल 2022 में उसकी पहचान चित्रकूट निवासी अतिथि शिक्षक रज्जन द्विवेदी से हुई। जो जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में पदस्थ था। आरोपी रज्जन ने छात्रा को अपने प्रभाव में लिया और उसे विश्वविद्यालय से PhD कराने का झांसा दिया। आरोप है कि PhD के काम के बहाने आरोपी ने छात्रा को जबलपुर के दीनदयाल चौक स्थित होटल में बुलाया। वहां उसने छात्रा की मर्जी के खिलाफ उसके साथ दुष्कर्म किया।

जान से मारने की धमकी

जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उससे शादी करने का वादा किया। शादी का झांसा देकर आरोपी लंबे वक्त तक छात्रा का शारीरिक शोषण करता रहा। जब भी छात्रा उस पर शादी का दबाव बनाती या किसी को बताने की बात कहती तो आरोपी उसे मारने की धमकी देकर चुप करा देता था। लगातार मिल रही धमकियों और शोषण से तंग आकर पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। मामला जैसे ही रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय प्रशासन के संज्ञान में आया तो हड़कंप मच गया। मैनेजमेंट ने बिना देरी किए आरोपी शिक्षक रज्जन द्विवेदी की सेवाएं समाप्त कर उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

संबंधित सामग्री

सरकार का लक्ष्य जन-कल्याण, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- हम हमेशा श्रमिकों के साथ

सरकार का लक्ष्य जन-कल्याण, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- हम हमेशा श्रमिकों के साथ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संबल योजना 2.0 के अंतर्गत 203 करोड़ रुपये की राशि श्रमिकों के खातों में स्थानांतरित की।

एमपी के लिए सीएम डॉ. मोहन का बड़ा विजन, संभाग और जिलास्तर पर होंगे कृषि नवाचार संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

एमपी के लिए सीएम डॉ. मोहन का बड़ा विजन, संभाग और जिलास्तर पर होंगे कृषि नवाचार संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि नवाचार और आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने हेतु नई योजनाएं प्रारंभ कीं, जिससे युवाओं को कृषि से जोड़ने की कोशिश की जा रही है।

एक तरफ सीएम डॉ. मोहन का समृद्धि पर जोर, दूसरी तरफ विद्वानों ने बताया कैसे बनाएंगे MP को नंबर-1

एक तरफ सीएम डॉ. मोहन का समृद्धि पर जोर, दूसरी तरफ विद्वानों ने बताया कैसे बनाएंगे MP को नंबर-1

मध्यप्रदेश के भोपाल में विकास पर एक सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें विद्वानों ने राज्य के विकास के लिए अपने सुझाव और योजनाएं प्रस्तुत कीं।

यूपी में बाढ़ का कहर, 19 जिले प्रभावित; MP के 22 जिलों में रेड अलर्ट

यूपी में बाढ़ का कहर, 19 जिले प्रभावित; MP के 22 जिलों में रेड अलर्ट

भारी बारिश के कारण उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, और बिहार सहित कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति गंभीर। बिजली गिरने से छत्तीसगढ़ में मौतें।

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, विकास के रोडमैप पर होगी बात

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, विकास के रोडमैप पर होगी बात

 'कंट्रीब्यूशन ऑफ सेंट्रली फंडेड इंस्टीट्यूशनस फॉर समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' है कॉन्क्लेव का विषय, भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में होगा भव्य कार्यक्रम

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026