भीषण गर्मी से जूझता मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में गर्मी का प्रकोप, जिलों में तापमान 45 डिग्री के पार

मध्य प्रदेश के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी किया, रेड अलर्ट भी घोषित।

मध्य प्रदेश में गर्मी का प्रकोप, जिलों में तापमान 45 डिग्री के पार

MP इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। नौतपा शुरू होने में अभी दो दिन बाकी हैं, लेकिन उससे पहले ही प्रदेश के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के 42 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। बता दें कि बुंदेलखंड क्षेत्र के टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में सबसे गंभीर स्थिति को देखते हुए रेड अलर्ट घोषित कर दिया है। लगातार बढ़ती गर्मी ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर दी है और दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा नजर आने लगा है।

अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड

साथ ही छतरपुर जिले का नौगांव शुक्रवार को प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं खजुराहो में पारा 46.4 डिग्री तक पहुंच गया। इसके अलावा टीकमगढ़ और सतना में 44.5 डिग्री, दतिया में 44.4 डिग्री और दमोह और नरसिंहपुर में 44.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। राजगढ़ और सागर में भी गर्मी का असर बेहद तीखा बना रहा।

जबलपुर में तापमान 44 डिग्री दर्ज

मध्य प्रदेश के बड़े शहर भी गर्मी से बेहाल हैं। जबलपुर में तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि ग्वालियर में 43.7 डिग्री, भोपाल में 42.2 डिग्री, उज्जैन में 42 डिग्री और इंदौर में 41.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अगले एक सप्ताह तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना बेहद कम है।

गर्म हवाएं लोगों को परेशान करेंगी

मौसम विभाग के अनुसार 25 मई से शुरू होने वाले नौतपा के दौरान गर्मी और अधिक तेज हो सकती है। विभाग ने 31 मई तक भीषण गर्मी और लू का असर बने रहने की संभावना जताई है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर समेत अधिकांश शहरों में दिन और रात दोनों समय गर्म हवाएं लोगों को परेशान करेंगी।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार लोगों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। साथ ही पर्याप्त पानी पीने, हल्के सूती कपड़े पहनने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है।
 

संबंधित सामग्री

यूपी में बाढ़ का कहर, 19 जिले प्रभावित; MP के 22 जिलों में रेड अलर्ट

यूपी में बाढ़ का कहर, 19 जिले प्रभावित; MP के 22 जिलों में रेड अलर्ट

भारी बारिश के कारण उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, और बिहार सहित कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति गंभीर। बिजली गिरने से छत्तीसगढ़ में मौतें।

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, विकास के रोडमैप पर होगी बात

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, विकास के रोडमैप पर होगी बात

 'कंट्रीब्यूशन ऑफ सेंट्रली फंडेड इंस्टीट्यूशनस फॉर समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' है कॉन्क्लेव का विषय, भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में होगा भव्य कार्यक्रम

दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, की अतिवृष्टि-राहत कार्यों की समीक्षा, जानें क्या दिए निर्देश?

दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, की अतिवृष्टि-राहत कार्यों की समीक्षा, जानें क्या दिए निर्देश?

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, डॉ. मोहन यादव ने रीवा, शहडोल, और जबलपुर में बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले CNG की कीमतें बढ़ीं, भोपाल में नया रेट ₹97.50 प्रति किलो हुआ। इससे वाहन चालकों पर आर्थिक असर पड़ सकता है।

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

मध्य प्रदेश में नया ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम 2026’ लागू किया गया, जिससे उद्योग स्थापना में आसानी होगी और अधिकारियों पर जुर्माना लगेगा।

Advertisement

UK Add पहली बार वित्तीय प्रबंधन 02 on 24 Aug 2026