मध्यप्रदेश में सेमीकंडक्टर समिट

इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 की संकल्प पूर्ति में अग्रणी भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश सरकार ने सेमीकंडक्टर निर्माण में आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लिया है, इसके लिए इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट 2026 का आयोजन करेगी।

By : शिवम् पांडेय
इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 की संकल्प पूर्ति में अग्रणी भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0' के माध्यम से देश को इस क्षेत्र में सशक्त बनाने का संकल्प लिया है। प्रधानमंत्री मोदी के इस संकल्प को साकार करने में मध्यप्रदेश अपनी अग्रणी भूमिका निभाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर जैसे आधुनिक विज्ञान के अनेक प्रकल्पों पर बेहतरीन काम हो रहा है। इस क्षेत्र में प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार अग्रसर है। एक दौर वो था, जब चिप निर्माण के दिशा में कोई सोचता भी नहीं था। अब मध्यप्रदेश ने इस दिशा में कदम बढ़ाने के लिए ठोस निर्णय लिए हैं।मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आगामी 23-24 अक्टूबर को इंदौर में होने वाली एमपी सेमीकंडक्टर समिट-2026 के कैम्पेन पोस्टर के विमोचन अवसर पर संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. मोहन नागर, प्रमुख सचिव विज्ञान प्रौद्योगिकी एम. सेल्वेन्द्रम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार अगले महीने 23-24 अक्टूबर को इंदौर में "मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट 2026" का आयोजन करने जा रही है। मुख्यमंत्री ने इस ग्लोबल समिट में शामिल हो जा रहे सभी निवेशकों, तकनीकी विशेषज्ञों, स्टार्टअप्स, शिक्षाविदों और नीति-निर्धारकों का मध्यप्रदेश की धरती पर स्वागत करते हुए उन्हें आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी देश-प्रदेशवासियों से एकजुट होकर सेमीकंडक्टर निर्माण में आत्मनिर्भर होने के स्वप्न को साकार करने और विज़न 2047 के समृद्ध मध्यप्रदेश एवं विकसित भारत की यात्रा में सहभागी होने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने बीते ढाई वर्ष में सभी क्षेत्रों में उद्योग और व्यापार अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए 25 नई नीतियां लागू की हैं। इनसे सरलीकृत, पारदर्शी और वचनबद्धता के साथ कार्य करने का अवसर मिला है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश देश में सबसे अधिक रोजगार देने वाला, बेरोजगारी दर को न्यूनतम स्तर पर लाने वाला तथा देश-विदेश के निवेशकों का दिल और विश्वास जीतने वाला राज्य बन गया है।

संबंधित सामग्री

मुंबई में उद्योग जगत से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुंबई में उद्योग जगत से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं को बताने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव मुंबई में उद्योगपतियों से मिलेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ.  मोहन यादव 7 अक्टूबर को 2 चीतों को वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में करेंगे विमुक्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 7 अक्टूबर को 2 चीतों को वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में करेंगे विमुक्त

मध्यप्रदेश में चीतों की विमुक्ति के साथ वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार में वृद्धि होगी।

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026 का 7वां संस्करण भोपाल में बुधवार से, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026 का 7वां संस्करण भोपाल में बुधवार से, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में वैश्विक निवेश, एडवेंचर टूरिज्म और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए विश्वस्तरीय सुविधाओं का विस्तार होगा।

सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026: एक-दूसरे से रूबरू हुए मुख्यमंत्री और युवा, सीएम डॉ. मोहन ने खोला सौगातों का पिटारा

सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026: एक-दूसरे से रूबरू हुए मुख्यमंत्री और युवा, सीएम डॉ. मोहन ने खोला सौगातों का पिटारा

मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए 6 अक्टूबर का दिन बेहद खास रहा। एक तरफ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं के विचार जानें, तो वहीं, युवा ने प्रदेश के मुखिया की कल्पना से रूबरू हुए।

50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,'CM डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार

50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,'CM डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर मध्यप्रदेश में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत छात्रों ने 'मेरे सपनों का भारत' विषय पर चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर