मध्य प्रदेश में बाढ़ के कारण जनजीवन प्रभावित, कई गांवों का संपर्क टूटा

मध्य प्रदेश में मानसून की मार

मध्य प्रदेश में बाढ़ के कारण जनजीवन प्रभावित, कई गांवों का संपर्क टूटा

मध्य प्रदेश में भारी बारिश के चलते जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नर्मदापुरम-खंडवा हाईवे बंद हो गया है और कई गांवों का संपर्क टूट गया है।

मध्य प्रदेश में बाढ़ के कारण जनजीवन प्रभावित कई गांवों का संपर्क टूटा

मध्य प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। कई जिलों में नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे सड़क संपर्क टूट गया है और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। हरदा, खंडवा, सीहोर, आष्टा, इंदौर और उज्जैन सहित कई जिलों में प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 19 जिलों में अति भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

 

हरदा में बंद हुआ नर्मदापुरम-खंडवा हाईवे

हरदा जिले में लगातार बारिश के कारण ग्राम मांदला के पास कालीमाचक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। नदी का पानी पुल से करीब तीन फीट ऊपर बहने लगा, जिससे नर्मदापुरम-खंडवा स्टेट हाईवे पर यातायात पूरी तरह रोक दिया गया। कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क भी कट गया है।

खंडवा में उफनाया गरबड़ी नाला

खंडवा जिले के किल्लौद ब्लॉक स्थित ग्राम गरबड़ी में तेज बारिश के बाद नाले में बाढ़ आ गई। इसके चलते खिरकिया मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रशासन ने लोगों को उफनते नालों और पुलों को पार नहीं करने की सलाह दी है।

आष्टा और सीहोर में घरों तक पहुंचा बाढ़ का पानी

सीहोर जिले के आष्टा क्षेत्र में पार्वती, पपनास और नेवज नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। खाचरोद, मेहतवाड़ा, मैना, कोठरी, भंवरा, बागैर, सिंगारचोरी, हराजखेड़ी, ढकनी और मुगली सहित कई गांवों के घरों में पानी घुस गया है।पार्वती नदी का पानी पुल के करीब पहुंचने के बाद पुराने भोपाल-इंदौर मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। ढाकनी-मुगली मार्ग सहित कई पुलों पर पानी बहने से पुलिस बल तैनात किया गया है।

फसलों को भी हुआ नुकसान

लगातार बारिश के कारण बड़घाटी-रामापुरा क्षेत्र में खेत जलमग्न हो गए हैं। सोयाबीन की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई गई है। कई स्थानों पर खेत तालाब जैसे दिखाई दे रहे हैं।

उज्जैन में 36 घंटे बाद मिला सहायक सचिव का शव

उज्जैन जिले के इंगोरिया क्षेत्र में तेज बहाव में बह गए ग्राम पंचायत सहायक सचिव सूर्यप्रकाश सिंह सोनगिरा का शव 36 घंटे बाद चंबल नदी से बरामद किया गया। वे गुरुवार शाम पुरानी पुलिया पार करते समय बाइक सहित बह गए थे। एसडीआरएफ, होमगार्ड और स्थानीय प्रशासन ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया था।

इंदौर में अब तक 12 इंच बारिश

इंदौर में मानसून लगातार सक्रिय है। इस सीजन में अब तक करीब 12 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है। भोपाल, मंडला, बालाघाट, बैतूल, धार, दमोह, रायसेन, ग्वालियर और अन्य जिलों में भी अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जिससे तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई है।

प्रशासन की अपील

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे जलभराव वाले पुल, पुलिया और तेज बहाव वाले नालों को पार करने का प्रयास न करें। केवल सुरक्षित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

संबंधित सामग्री

खुशखबरी! शुरू हुई इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशल फ्लाइट, सीएम डॉ. यादव ने किया फ्लैग ऑफ

राज्य

खुशखबरी! शुरू हुई इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशल फ्लाइट, सीएम डॉ. यादव ने किया फ्लैग ऑफ

15 जुलाई को इंदौर से अबू धाबी के लिए पहली डायरेक्ट फ्लाइट शुरू हुई। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुभारंभ किया।

एक डॉक्टर, दो जिले और डबल सैलरी! रिश्वत कांड के बाद खुली मप्र स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पोल

राज्य

एक डॉक्टर, दो जिले और डबल सैलरी! रिश्वत कांड के बाद खुली मप्र स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पोल

मध्य प्रदेश के डॉ. महेश चंद शर्मा को भ्रष्टाचार और दोहरी पदस्थापना के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ी हलचल मचाई है।

जगदीश्वर मंदिर में सीएम डॉ. मोहन ने की पूजा, कहा- भगवान जगन्नाथ का उज्जैन से प्राचीन संबंध

राज्य

जगदीश्वर मंदिर में सीएम डॉ. मोहन ने की पूजा, कहा- भगवान जगन्नाथ का उज्जैन से प्राचीन संबंध

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में भगवान जगदीश मंदिर का दर्शन किया और विकास कार्यों की प्रशंसा की।

सीएम डॉ. मोहन ने इंदौर को दी 300 बेड वाली नई बिल्डिंग, कहा- सेवा और सुशासन का एक नया मंदिर बनेगा अस्पताल

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने इंदौर को दी 300 बेड वाली नई बिल्डिंग, कहा- सेवा और सुशासन का एक नया मंदिर बनेगा अस्पताल

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में नई अस्पताल बिल्डिंग का लोकार्पण किया, जिसमें 300 बिस्तर हैं और 83 करोड़ रुपये की लागत आई है।

मुरैना में सनसनीखेज वारदात: स्कूल के बाहर से 4 साल के मासूम का अपहरण, स्कूटी सवार दो युवक CCTV में कैद

राज्य

मुरैना में सनसनीखेज वारदात: स्कूल के बाहर से 4 साल के मासूम का अपहरण, स्कूटी सवार दो युवक CCTV में कैद

मध्य प्रदेश के मुरैना शहर में 4 साल के कार्तिकेय राजपूत का स्कूल के बाहर से अपहरण हो गया। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।