सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, बोले- घरों में रखी पाण्डुलिपियों का संरक्षण जरूरी

मध्यप्रदेश में ज्ञान भारतम मिशन

सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, बोले- घरों में रखी पाण्डुलिपियों का संरक्षण जरूरी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ज्ञान भारतम मिशन के तहत प्राचीन पाण्डुलिपियों के संरक्षण और संवर्धन में जनसहभागिता की अपील की है।

सीएम डॉ यादव ने दिए निर्देश बोले- घरों में रखी पाण्डुलिपियों का संरक्षण जरूरी

सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, बोले- घरों में रखी पाण्डुलिपियों का संरक्षण जरूरी | None

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को ज्ञान भारतम मिशन के संबंध में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेशवासियों से प्राचीन पाण्डुलिपियों के संरक्षण और संवर्धन में सक्रिय सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि केवल मठों, मंदिरों और आश्रमों में ही नहीं, बल्कि अनेक परिवारों और निजी संग्रहों में भी देश की अमूल्य ज्ञान-संपदा सुरक्षित है, जिसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना सामूहिक जिम्मेदारी है।

मप्र सीएम डॉ यादव

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक स्मृतियां, ज्ञान परंपराएं, विज्ञान, दर्शन और ऐतिहासिक विरासत आज भी पाण्डुलिपियों के रूप में संरक्षित हैं। इन धरोहरों के व्यवस्थित संरक्षण, दस्तावेजीकरण और डिजिटलीकरण के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्तर पर ज्ञान भारतम मिशन की शुरुआत की गई है।

वर्ष 1950 से पहले की पाण्डुलिपियों का हो रहा डिजिटलीकरण

डॉ. यादव ने बताया कि मिशन के तहत वर्ष 1950 से पूर्व की पाण्डुलिपियों का डिजिटल संरक्षण किया जा रहा है। इसके अंतर्गत ताड़पत्र, ताम्रपत्र, भोजपत्र, प्रस्तर अभिलेख, पोथियों तथा अन्य पारंपरिक माध्यमों पर उपलब्ध सामग्री को संरक्षित किया जाएगा। यह अभियान मंदिरों, मठों, आश्रमों, पुस्तकालयों, शैक्षणिक एवं शोध संस्थानों के साथ-साथ निजी घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों तक विस्तारित किया गया है।

पाण्डुलिपि

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टि से अत्यंत समृद्ध राज्य है। प्रदेश के अनेक धार्मिक स्थलों, परिवारों और संस्थानों के पास बड़ी संख्या में दुर्लभ पाण्डुलिपियां मौजूद हैं, जिन्हें राष्ट्रीय ज्ञान परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है।

शोधार्थियों और शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका अहम

बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में लगभग 10 लाख 24 हजार 571 पाण्डुलिपियां उपलब्ध होने का अनुमान है। इनके संरक्षण के लिए जिला स्तर पर कलेक्टर की अध्यक्षता में समितियां गठित की गई हैं। ज्ञान भारतम मोबाइल एप के माध्यम से पाण्डुलिपियों का सर्वेक्षण और डिजिटल अपलोडिंग की प्रक्रिया जारी है।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जिला स्तर पर पाण्डुलिपि धारकों से संवाद स्थापित कर उन्हें अभियान से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, शोध संस्थानों और शोधार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा को सुरक्षित रखने का यह अभियान व्यापक जनसहभागिता के साथ सफल हो सके।

संबंधित सामग्री

समिति ने सीएम डॉ. मोहन का सौंपा UCC का फाइनल प्रतिवेदन, 3 खंडों में है पूरी कहानी

राज्य

समिति ने सीएम डॉ. मोहन का सौंपा UCC का फाइनल प्रतिवेदन, 3 खंडों में है पूरी कहानी

 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समिति के सदस्यों को दिया धन्यवाद, प्रतिवेदन के दूसरे खंड में है विधेयक का प्रारूप, अनुसूचित जनजातियों को यूसीसी से बाहर रखने की अनुशंसा 

ब्लॉक शिक्षा घोटाले में ED का बड़ा एक्शन!  56 प्लॉट कुर्क किए

राज्य

ब्लॉक शिक्षा घोटाले में ED का बड़ा एक्शन! 56 प्लॉट कुर्क किए

ईडी ने इंदौर के सांवेर में ब्लॉक शिक्षा कार्यालय में हुए फर्जी भुगतान के मामले में कई आरोपियों पर कार्रवाई की, जिसमें संपत्तियां कुर्क की गईं और अदालत में मामला दर्ज किया गया।

दतिया में सभा के दौरान भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, भाषण देते-देते छलक पड़े आंसू

राज्य

दतिया में सभा के दौरान भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, भाषण देते-देते छलक पड़े आंसू

मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में डॉ. नरोत्तम मिश्रा के भावुक होने का क्षण सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वे अपने भाषण के दौरान आंसू नहीं रोक पाए।

सीएम डॉ. मोहन ने भरी हुंकार, कहा- विकास का पर्याय है बीजेपी, कांग्रेस को केवल वोट से मतलब

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने भरी हुंकार, कहा- विकास का पर्याय है बीजेपी, कांग्रेस को केवल वोट से मतलब

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दतिया में उप-चुनाव के लिए बीजेपी का प्रचार किया। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने विकास नहीं किया।

दतिया उपचुनाव पर CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- जनता ने नकारा, भाजपा के साथ है विकास

राज्य

दतिया उपचुनाव पर CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- जनता ने नकारा, भाजपा के साथ है विकास

मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक टकराव तेज हो गया है, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर कई आरोप लगाए हैं।