भोपाल मेट्रो परियोजना को मिली नई मंजूरी, लागत बढ़कर हुई 10,033 करोड़ रुपए,कैबिने...

मध्यप्रदेश सरकार के नए निर्णय

भोपाल मेट्रो परियोजना को मिली नई मंजूरी, लागत बढ़कर हुई 10,033 करोड़ रुपए,कैबिनेट बैठक में महत्वपूर्ण फैसले

मध्यप्रदेश सरकार ने भोपाल मेट्रो परियोजना की संशोधित लागत और कृषि उपज पर मंडी शुल्क में बदलाव को मंजूरी दी। इससे परियोजना और राजस्व संग्रहण में तेजी आएगी।

भोपाल मेट्रो परियोजना को मिली नई मंजूरी लागत बढ़कर हुई 10033 करोड़ रुपएकैबिनेट बैठक में महत्वपूर्ण फैसले

मध्यप्रदेश सरकार की मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। इनमें सबसे बड़ा फैसला भोपाल मेट्रो रेल परियोजना की संशोधित लागत को मंजूरी देना रहा। सरकार ने परियोजना को समय पर पूरा करने और निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए बढ़ी हुई लागत को स्वीकृति प्रदान की है। इसके अलावा कृषि उपज पर मंडी शुल्क में बदलाव कर सरकार ने अतिरिक्त राजस्व जुटाने की भी तैयारी की है।

2016 की परियोजना, अब लागत पहुंची 10,033 करोड़

कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए एमएसएमई मंत्री चैतन्य काश्यप ने बताया कि भोपाल मेट्रो रेल परियोजना वर्ष 2016 में तैयार की गई थी। उस समय इसकी अनुमानित लागत 6,241 करोड़ रुपए आंकी गई थी। हालांकि निर्माण सामग्री की कीमतों में वृद्धि, तकनीकी बदलाव और अन्य कारणों से अब परियोजना की लागत बढ़कर 10,033 करोड़ रुपए हो गई है।

सरकार का मानना है कि संशोधित लागत की मंजूरी मिलने से परियोजना को नई गति मिलेगी और निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ेगा। साथ ही अगले दो वर्षों में भोपाल मेट्रो का स्वरूप और अधिक स्पष्ट दिखाई देने लगेगा।

कपास पर राहत, अन्य फसलों पर बढ़ा मंडी शुल्क

कैबिनेट ने किसानों को राहत देते हुए कपास पर लगने वाले मंडी शुल्क को घटाकर 0.50 प्रतिशत कर दिया है। मंत्री काश्यप ने बताया कि महाराष्ट्र में भी कपास पर इसी दर से मंडी शुल्क लिया जाता है। इस निर्णय से कपास उत्पादक किसानों और व्यापारियों को आर्थिक लाभ मिलेगा।

वहीं दूसरी ओर सरकार ने अन्य कृषि उपज पर मंडी शुल्क बढ़ाने का फैसला लिया है। कुछ वर्ष पहले इसे 1.5 प्रतिशत से घटाकर 1 प्रतिशत किया गया था, लेकिन अब इसे फिर से बढ़ाकर 1.5 प्रतिशत कर दिया गया है।

सरकार को मिलेगा 800 करोड़ का अतिरिक्त राजस्व

सरकार का अनुमान है कि बढ़े हुए मंडी शुल्क से करीब 800 करोड़ रुपए का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस राशि का उपयोग सड़क विकास, ग्रामीण बुनियादी ढांचे और गौ संवर्धन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में किया जाएगा। सरकार का दावा है कि इन फैसलों से विकास परियोजनाओं को नई गति मिलेगी और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

संबंधित सामग्री

खुशखबरी! शुरू हुई इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशल फ्लाइट, सीएम डॉ. यादव ने किया फ्लैग ऑफ

राज्य

खुशखबरी! शुरू हुई इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशल फ्लाइट, सीएम डॉ. यादव ने किया फ्लैग ऑफ

15 जुलाई को इंदौर से अबू धाबी के लिए पहली डायरेक्ट फ्लाइट शुरू हुई। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुभारंभ किया।

एक डॉक्टर, दो जिले और डबल सैलरी! रिश्वत कांड के बाद खुली मप्र स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पोल

राज्य

एक डॉक्टर, दो जिले और डबल सैलरी! रिश्वत कांड के बाद खुली मप्र स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पोल

मध्य प्रदेश के डॉ. महेश चंद शर्मा को भ्रष्टाचार और दोहरी पदस्थापना के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ी हलचल मचाई है।

जगदीश्वर मंदिर में सीएम डॉ. मोहन ने की पूजा, कहा- भगवान जगन्नाथ का उज्जैन से प्राचीन संबंध

राज्य

जगदीश्वर मंदिर में सीएम डॉ. मोहन ने की पूजा, कहा- भगवान जगन्नाथ का उज्जैन से प्राचीन संबंध

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में भगवान जगदीश मंदिर का दर्शन किया और विकास कार्यों की प्रशंसा की।

सीएम डॉ. मोहन ने इंदौर को दी 300 बेड वाली नई बिल्डिंग, कहा- सेवा और सुशासन का एक नया मंदिर बनेगा अस्पताल

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने इंदौर को दी 300 बेड वाली नई बिल्डिंग, कहा- सेवा और सुशासन का एक नया मंदिर बनेगा अस्पताल

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में नई अस्पताल बिल्डिंग का लोकार्पण किया, जिसमें 300 बिस्तर हैं और 83 करोड़ रुपये की लागत आई है।

मुरैना में सनसनीखेज वारदात: स्कूल के बाहर से 4 साल के मासूम का अपहरण, स्कूटी सवार दो युवक CCTV में कैद

राज्य

मुरैना में सनसनीखेज वारदात: स्कूल के बाहर से 4 साल के मासूम का अपहरण, स्कूटी सवार दो युवक CCTV में कैद

मध्य प्रदेश के मुरैना शहर में 4 साल के कार्तिकेय राजपूत का स्कूल के बाहर से अपहरण हो गया। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।