3 दशक पुराना विवाद खत्म: गुजरात समझौते से MP को 1268 करोड़ की बचत, अब सिर्फ 231....

मध्य प्रदेश को आर्थिक राहत

3 दशक पुराना विवाद खत्म: गुजरात समझौते से MP को 1268 करोड़ की बचत, अब सिर्फ 231.80 करोड़ देगा मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश सरकार ने नर्मदा और सरदार सरोवर परियोजना के विवाद को सुलझाकर 1268 करोड़ रुपये की बचत की है, जिससे राज्य को भारी आर्थिक राहत मिली है।

3 दशक पुराना विवाद खत्म गुजरात समझौते से mp को 1268 करोड़ की बचत अब सिर्फ 23180 करोड़ देगा मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश सरकार ने नर्मदा एवं सरदार सरोवर परियोजना से जुड़े करीब तीन दशक पुराने आर्थिक विवाद का समाधान कर बड़ी राहत हासिल की है। गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच हुए समझौते के बाद अब राज्य पर पड़ने वाला भारी आर्थिक बोझ कम हो गया है। इस समझौते से मध्य प्रदेश को करीब 1268 करोड़ रुपये की सीधी बचत हुई है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस समझौते को प्रदेश के हित में बड़ी उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से लंबित पुनर्वास और दोबारा बसाहट व्यय के विवाद को सभी राज्यों की सहमति से सुलझाया गया है।

1500 करोड़ की देनदारी से मिली राहत

दरअसल, इस विवाद के समाधान के लिए पहले तय किए जा रहे फॉर्मूले के अनुसार मध्य प्रदेश पर करीब 1500 करोड़ रुपये की देनदारी आने की संभावना थी। लेकिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल और चारों राज्यों के बीच बनी सहमति के बाद खर्च में मध्य प्रदेश की हिस्सेदारी को कम कर दिया गया।

नए समझौते के तहत अब मध्य प्रदेश को गुजरात को 1500 करोड़ रुपये के बजाय सिर्फ 231.80 करोड़ रुपये का भुगतान करना होगा। राज्य की हिस्सेदारी को 31.98 प्रतिशत से घटाकर 16.17 प्रतिशत कर दिया गया है। इसी बदलाव के कारण प्रदेश के खजाने पर पड़ने वाला करीब 1268 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार खत्म हो गया है।

किसानों और शहरों को मिलेगा फायदा

सरदार सरोवर परियोजना मध्य प्रदेश के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस परियोजना के माध्यम से प्रदेश की करीब 31 लाख हेक्टेयर कृषि भूम को सिंचाई सुविधा मिल रही है। इससे मालवा और निमाड़ क्षेत्र के हजारों किसानों को लाभ पहुंच रहा है।

इसके अलावा नर्मदा जल के जरिए जबलपुर, कटनी, देवास, उज्जैन, इंदौर और धार सहित कई शहरों में पेयजल और उपयोगी जल की आपूर्ति की जा रही है।

उद्योगों के लिए भी अहम परियोजना

सरदार सरोवर परियोजना प्रदेश के औद्योगिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। पीथमपुर, देवास और विक्रम उद्योगपुरी जैसे बड़े औद्योगिक क्षेत्रों को भी इसी परियोजना से जल उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे उद्योगों के संचालन और विस्तार को गति मिल रही है।

राज्य सरकार का कहना है कि यह समझौता आर्थिक राहत के साथ-साथ प्रदेश के विकास और जल प्रबंधन के क्षेत्र में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

संबंधित सामग्री

सीहोर में श्रावण की शुरुआत: ‘श्री शिवाय नमस्तुभ्यं’ के जयकारों से गूंजा कुबेरेश्वर धाम, हजारों कांवड़ियों ने भरा जल

राज्य

सीहोर में श्रावण की शुरुआत: ‘श्री शिवाय नमस्तुभ्यं’ के जयकारों से गूंजा कुबेरेश्वर धाम, हजारों कांवड़ियों ने भरा जल

मध्य प्रदेश के सीहोर में स्थित कुबेरेश्वर धाम में श्रावण मास के आरंभ पर भक्ति और आस्था का उत्सव देखा गया, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना की।

शहडोल रेलवे स्टेशन का बदलेगा स्वरूप, अमृत भारत योजना के तहत विकास कार्यों का निरीक्षण

राज्य

शहडोल रेलवे स्टेशन का बदलेगा स्वरूप, अमृत भारत योजना के तहत विकास कार्यों का निरीक्षण

मध्य प्रदेश के शहडोल रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकास कार्य जारी हैं।

राजस्थान के 8 नए जिलों में स्थायी लोक अदालतों की स्थापना, CM भजनलाल ने दी मंजूरी

राज्य

राजस्थान के 8 नए जिलों में स्थायी लोक अदालतों की स्थापना, CM भजनलाल ने दी मंजूरी

राजस्थान में 8 नए जिलों में स्थायी लोक अदालतें स्थापित की जा रही हैं, जिससे विवाद निपटान में सुधार होगा और न्यायिक प्रक्रिया सरल होगी।

चित्रकूट में युवक को खंभे से बांधकर पीटा: मोबाइल चोरी के शक में ‘तालिबानी सजा’ का वीडियो वायरल

राज्य

चित्रकूट में युवक को खंभे से बांधकर पीटा: मोबाइल चोरी के शक में ‘तालिबानी सजा’ का वीडियो वायरल

मध्य प्रदेश के चित्रकूट में मोबाइल चोरी के संदेह में एक युवक को बिजली के खंभे से बांधकर पीटा गया। वीडियो वायरल होने पर पुलिस जांच में जुटी।

शहडोल: NH-43 पर हिट एंड रन में 6 से ज्यादा गौवंशों की मौत, कई घायल

राज्य

शहडोल: NH-43 पर हिट एंड रन में 6 से ज्यादा गौवंशों की मौत, कई घायल

मध्य प्रदेश के शहडोल में एक अज्ञात वाहन ने कई गौवंशों को कुचल दिया, जिससे 6 की मौत हो गई और कई घायल हुए। स्थानीय लोगों और पुलिस ने कार्रवाई की मांग की।