इंदौर के वृद्धाश्रम में बुजुर्ग महिलाओं से मारपीट, 14 साल के बच्चे का डंडे बरसाते VIDEO वायरल

बुजुर्ग महिला से मारपीट

इंदौर के वृद्धाश्रम में बुजुर्ग महिलाओं से मारपीट, 14 साल के बच्चे का डंडे बरसाते VIDEO वायरल

इंदौर के एक वृद्धाश्रम में नाबालिग द्वारा बुजुर्ग महिला की पिटाई का वीडियो सामने आया। प्रशासन ने आश्रम सील कर दिया और मामले की जांच शुरू की है।

इंदौर के  वृद्धाश्रम में बुजुर्ग महिलाओं से मारपीट 14 साल के बच्चे का डंडे बरसाते video वायरल

मध्यप्रदेश के इंदौर से बुजुर्ग महिलाओं के साथ मारपीट का एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक नाबालिग लड़का बुजुर्ग महिला के साथ डंडे से मारपीट करता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह मामला मरीमाता पानी की टंकी के पास स्थित महाराणा प्रताप वेलफेयर सोसाइटी के वृद्धाश्रम का है।

वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन और पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। जांच में वृद्धाश्रम के अवैध रूप से संचालित होने की बात भी सामने आई है। प्रशासन ने आश्रम को सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, मामले में FIR दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।

बुजुर्ग महिला से विवाद के बाद डंडे से पीटा

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को वृद्धाश्रम में रहने वाले करीब 14 वर्षीय नाबालिग का एक बुजुर्ग महिला से विवाद हो गया। इसके बाद बच्चे ने कथित तौर पर डंडे से महिला की पिटाई शुरू कर दी।

घटना के सामने आए वीडियो में बच्चा बुजुर्ग महिला को डंडे से मारता दिखाई दे रहा है। बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों के साथ भी उसकी हाथापाई होती नजर आ रही है। वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिली।

पांच महीने पहले मां के साथ आया था बच्चा

एसीपी रुबीना मिजवानी के मुताबिक, पूछताछ में सामने आया है कि बच्चा करीब पांच महीने पहले अपनी मां के साथ वृद्धाश्रम आया था। उसकी मां झुलस गई थी और कुछ दिनों बाद उसकी मौत हो गई। इसके बाद से बच्चा इसी वृद्धाश्रम में रह रहा था।

पुलिस के अनुसार, बच्चे की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। फिलहाल उसकी स्थिति को देखते हुए काउंसलिंग कराने की बात कही गई है।

बच्चे ने बताई मारपीट की वजह

वृद्धाश्रम की संचालिका नीलम दुबे ने घटना के बारे में बताया कि वह गुरु पूजन के लिए बाहर गई थीं। बुजुर्गों को भोजन कराने के बाद उन्हें उनके कमरों में भेज दिया गया था। वापस लौटने पर उन्हें घटना की जानकारी मिली।

संचालिका के मुताबिक, जब उन्होंने बच्चे से मारपीट की वजह पूछी तो उसने बताया कि वह बैठा हुआ था और बुजुर्ग महिला ने उसके सिर पर टब मार दिया था। इसके बाद उसने गुस्से में महिला को डंडा मार दिया।

संचालिका ने बच्चे को फटकार लगाते हुए कहा कि अगर कोई बात थी तो वह उन्हें बता सकता था, लेकिन बुजुर्ग महिला पर डंडा चलाना गलत है। उन्होंने बताया कि बच्चे को थाने भी ले जाया गया था।

प्रशासन ने 30 बुजुर्गों को दूसरी जगह शिफ्ट करना शुरू किया

मामला सामने आने के बाद कलेक्टर शिवम वर्मा ने एसडीएम और तहसीलदार को मौके पर भेजकर जांच के निर्देश दिए।

प्रशासन के मुताबिक, वृद्धाश्रम में करीब 30 बुजुर्ग रह रहे थे। इनमें स्वस्थ बुजुर्गों को गांधी नगर स्थित निराश्रित आश्रम और गणेश वृद्धाश्रम में शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं, बीमार बुजुर्गों को सरकारी अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

एसडीएम निधि वर्मा ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर सामाजिक न्याय और महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम को जांच के लिए भेजा गया है। जांच में वृद्धाश्रम के अवैध रूप से संचालित होने की बात सामने आई है।

आश्रम सील करने और FIR की कार्रवाई

प्रशासन ने वृद्धाश्रम को सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही घटना को लेकर FIR दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।

वहीं, नाबालिग बच्चे को बुजुर्गों से अलग रखने के निर्देश संचालिका को दिए गए हैं। प्रशासन के मुताबिक, बच्चे को काउंसलिंग के बाद बाल संरक्षण से जुड़ी संस्था को सौंपने की प्रक्रिया की जाएगी।

पुलिस और प्रशासन अब पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि अवैध रूप से संचालित इस वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की देखरेख और सुरक्षा के लिए क्या व्यवस्थाएं थीं और लापरवाही के लिए कौन जिम्मेदार है।

संचालिका ने माना- कुछ गलतियां हुई हैं

वृद्धाश्रम की संचालिका नीलम दुबे ने कहा कि घटना के समय वह मौके पर मौजूद नहीं थीं। उनके लौटने के बाद उन्हें घटना की जानकारी मिली। उन्होंने बच्चे को समझाया और मामले को लेकर थाने भी गईं।

संचालिका ने यह भी माना कि “कुछ गलतियां हुई हैं” और अब प्रशासन अपने स्तर पर कार्रवाई कर रहा है।

फिलहाल प्रशासन की जांच और पुलिस कार्रवाई के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि वृद्धाश्रम संचालन में किन नियमों का उल्लंघन हुआ और बुजुर्ग महिलाओं के साथ हुई मारपीट के मामले में किन लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाती है।

संबंधित सामग्री

चित्रकूट में युवक को खंभे से बांधकर पीटा: मोबाइल चोरी के शक में ‘तालिबानी सजा’ का वीडियो वायरल

राज्य

चित्रकूट में युवक को खंभे से बांधकर पीटा: मोबाइल चोरी के शक में ‘तालिबानी सजा’ का वीडियो वायरल

मध्य प्रदेश के चित्रकूट में मोबाइल चोरी के संदेह में एक युवक को बिजली के खंभे से बांधकर पीटा गया। वीडियो वायरल होने पर पुलिस जांच में जुटी।

शाहरुख खान के बड़े नवाब आर्यन खान की जिंदगी में नई मिस्ट्री वुमन, वायरल हुआ वीडियो

मनोरंजन

शाहरुख खान के बड़े नवाब आर्यन खान की जिंदगी में नई मिस्ट्री वुमन, वायरल हुआ वीडियो

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जिंदगी में नई मिस्ट्री वुमन की एंट्री हो गई है। लंदन कैसिनो में स्पॉट किए गए आर्यन, विनी टकायर के साथ नजर आए।

अमृतसर में जिम ट्रेनर ने टी-शर्ट निचोड़कर पिलाया पसीना, VIDEO वायरल होने पर मांगी माफी

राज्य

अमृतसर में जिम ट्रेनर ने टी-शर्ट निचोड़कर पिलाया पसीना, VIDEO वायरल होने पर मांगी माफी

अमृतसर में जिम ट्रेनर ने अपने चेले को पसीना पीने के लिए कहा, वीडियो वायरल होने पर ट्रेनर ने माफी मांगी और विवादित वीडियो हटाया।

छत्तीसगढ़ में न्यूड पार्टी के बाद अब पूल पार्टी...पोस्टर वायरल होते ही पुलिस एक्टिव

राज्य

छत्तीसगढ़ में न्यूड पार्टी के बाद अब पूल पार्टी...पोस्टर वायरल होते ही पुलिस एक्टिव

रायपुर में एक कथित प्राइवेट पूल पार्टी के पोस्टर के वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की है। पोस्टर में मॉडल्स और एक्ट्रेस के साथ इंटरेक्शन का दावा किया गया है।

दुल्हन को दाढ़ी बनाते देख दूल्हे के उड़ गए होश, शादी के 25 दिन बाद खुला राज

राज्य

दुल्हन को दाढ़ी बनाते देख दूल्हे के उड़ गए होश, शादी के 25 दिन बाद खुला राज

मध्य प्रदेश के शाजापुर में शादी के 25 दिन बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी किन्नर है, इस खुलासे के बाद ससुराल में विवाद और मारपीट हुई।