मप्र सीएम ने की विकास घोषणाएँ

सीएम डॉ. यादव का फोकस विकास पर, कहा- कस्तूरी कॉटन उत्पाद को करेंगे प्रोत्साहित

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री, डॉ. मोहन यादव ने बड़वानी में जन विश्वास अभियान के दौरान किसानों और विकास के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

By : रोहन उमक
सीएम डॉ. यादव का फोकस विकास पर, कहा- कस्तूरी कॉटन उत्पाद को करेंगे प्रोत्साहित

सीएम डॉ. यादव का फोकस विकास पर, कहा- कस्तूरी कॉटन उत्पाद को करेंगे प्रोत्साहित

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को बड़वानी जिले में जन विश्वास अभियान के दौरान विकास और किसान कल्याण से जुड़ी कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि जिले में उगाए जाने वाले उन्नत किस्म के कस्तूरी कॉटन के उत्पादन और प्रसंस्करण को सरकार प्रोत्साहित करेगी। धार में विकसित हो रहे पीएम मित्र पार्क के कारण निमाड़ क्षेत्र में कपास की मांग बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में सरकार किसानों के हित में कस्तूरी सहित सभी किस्म के कपास को बढ़ावा देने की दिशा में काम करेगी।

मप्र सीएम डॉ मोहन यादव

किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का जोर

मुख्यमंत्री ने मीडिया से की गयी चर्चा में बताया कि जन विश्वास अभियान के तहत उन्होंने स्कूल में विद्यार्थियों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों और चिकित्सकों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं। इसके अलावा बड़वानी के उद्यमियों के साथ फूड प्रोसेसिंग, ऊर्जा उत्पादन, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

CM डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने मौजूदा वर्ष को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में समर्पित किया है। किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। उनकी आय बढ़ाने के लिए दूध उत्पादन और पशुपालन को प्रोत्साहित करने के साथ बेहतर उत्पादन के लिए उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

मप्र के किसान

मछुआरों, युवाओं और स्वयं सहायता समूहों से भी संवाद

मुख्यमंत्री ने कहा कि मछुआरा समुदाय के लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बड़वानी के युवाओं को बहादुर और कौशल में समृद्ध बताते हुए कहा कि खिलाड़ियों, मेधावी विद्यार्थियों और अन्य युवाओं की समस्याएं भी सुनी गई हैं।

CM डॉ. यादव ने गांव के प्रधानों और प्रतिष्ठित लोगों के साथ-साथ स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं और कृषि सखियों से भी संवाद किया। उन्होंने उन्हें अपने क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने बताया कि बड़वानी जिला कार्यालय में सीएम समाधान योजना के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही सामने आने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि अधिकारी जिम्मेदारी से काम करें। भर्ती और पदोन्नति के मामलों में सरकार कर्मचारियों के साथ है।

बड़वानी को मिलीं ये बड़ी सौगातें

मुख्यमंत्री ने बड़वानी के विकास के लिए कई घोषणाएं कीं। इनमें सबसे प्रमुख 25 करोड़ रुपये की लागत से नर्मदा नदी पर नए घाटों का निर्माण है। सरदार सरोवर बांध के कारण जलमग्न हुए पुराने घाटों की कमी को नए घाटों के जरिए पूरा किया जाएगा।

नर्मदा नदी के किनारे घाट

इसके अलावा भीमा नायक महाविद्यालय को विभिन्न परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। पानसेमल के महाविद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे।

बड़वानी के प्राचीन सेंधवा किले, राजवाड़े और अन्य पुरातात्विक धरोहरों के जीर्णोद्धार के लिए पुरातत्व विभाग को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। वहीं 10 करोड़ रुपये की लागत से आदर्श अनाज मंडी विकसित करने की घोषणा भी की गई है।

मुख्यमंत्री ने खेल मैदान को आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के रूप में विकसित करने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य बड़वानी को विकास के नए मॉडल के रूप में आगे बढ़ाना है।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन ने नौरादेही सेंचुरी में छोड़े 'वियोम और नीरा,' कहा- चीतों की बसाहट के लिए सबसे बेहतर है मध्यप्रदेश

सीएम डॉ. मोहन ने नौरादेही सेंचुरी में छोड़े 'वियोम और नीरा,' कहा- चीतों की बसाहट के लिए सबसे बेहतर है मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में नौरादेही वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीतों को छोड़ा गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह कार्यक्रम आयोजित किया।

हरियाणा को सिंगापुर से 5,500 करोड़ की सौगात, हेल्थ-एजुकेशन और वॉटर सेक्टर में बड़े निवेश

हरियाणा को सिंगापुर से 5,500 करोड़ की सौगात, हेल्थ-एजुकेशन और वॉटर सेक्टर में बड़े निवेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सिंगापुर दौरे पर हरियाणा के लिए कई निवेश समझौते हुए, जिससे स्वास्थ्य, जल प्रबंधन, शिक्षा, और कौशल विकास में वृद्धि की संभावना है।

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा की सराहना की और विकास यात्रा पर प्रकाश डाला।

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, CM भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, राजस्थान के विकास कार्यों को किया रेखांकित

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, CM भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, राजस्थान के विकास कार्यों को किया रेखांकित

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन की बधाई देते हुए राज्य के विकास परियोजनाओं की प्रगति पर प्रकाश डाला।

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर में भारतीय उद्योगपतियों से मुलाकात की और निवेश के लिए आमंत्रित किया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर