बच्चे का अपहरण

मुरैना में सनसनीखेज वारदात: स्कूल के बाहर से 4 साल के मासूम का अपहरण, स्कूटी सवार दो युवक CCTV में कैद

मध्य प्रदेश के मुरैना शहर में 4 साल के कार्तिकेय राजपूत का स्कूल के बाहर से अपहरण हो गया। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

मुरैना में सनसनीखेज वारदात: स्कूल के बाहर से 4 साल के मासूम का अपहरण, स्कूटी सवार दो युवक CCTV में कैद

मध्य प्रदेश के मुरैना शहर में दिनदहाड़े एक 4 साल के मासूम बच्चे के अपहरण की घटना से हड़कंप मच गया है। कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी स्कूल के बाहर से मंगलवार को स्कूटी सवार दो युवक बच्चे को उठाकर फरार हो गए। पूरी वारदात स्कूल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

कार्तिकेय राजपूत (4 वर्ष) के रूप में हुई

जानकारी के मुताबिक, घटना गायत्री कॉलोनी स्थित रेनबो प्ले स्कूल की है। अपहृत बच्चे की पहचान कार्तिकेय राजपूत (4 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चा बाहर आया था, तभी एक युवक वहां पहुंचा और उसे गोद में उठाकर अपने साथ ले गया।

सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि एक युवक बच्चे को उठाकर स्कूटी तक लेकर जाता है, जहां उसका दूसरा साथी पहले से मौजूद था। इसके बाद दोनों आरोपी बच्चे को लेकर मौके से फरार हो जाते हैं। घटना के बाद स्कूल और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

पहचान करने का प्रयास किया जा रहा

परिजनों की सूचना पर पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और शहर में नाकेबंदी कर दी गई। पुलिस की कई टीमें बच्चे की तलाश में जुटी हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि बच्चे के माता-पिता के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है। बच्चे की मां इशू यादव अपने पति नीलेश यादव से अलग रह रही हैं और बेटे के साथ मुरैना स्थित अपने मायके में रह रही थीं। कार्तिकेय अपने नाना-नानी के पास रहकर स्कूल में पढ़ाई कर रहा था।

संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही

पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं अपहरण की वजह पारिवारिक विवाद तो नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द से जल्द बच्चे को सुरक्षित बरामद करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान चला रही है और संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में रिश्वतखोर पटवारी पर शिकंजा, 8 हजार की रिश्वत लेने के मामले में अभियोजन स्वीकृति

भोपाल में रिश्वतखोर पटवारी पर शिकंजा, 8 हजार की रिश्वत लेने के मामले में अभियोजन स्वीकृति

मध्यप्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने का फैसला किया है, भोपाल के पटवारी के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति प्रदान की गई।

GIS 2027 से पहले MP सरकार का निवेश मिशन तेज, मुंबई में उद्योगपतियों से मिलेंगे CM डॉ मोहन यादव

GIS 2027 से पहले MP सरकार का निवेश मिशन तेज, मुंबई में उद्योगपतियों से मिलेंगे CM डॉ मोहन यादव

मध्यप्रदेश सरकार ने जनवरी 2027 में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारी तेज कर दी है, निवेशकों के साथ व्यक्तिगत बैठकें और संवाद सत्र आयोजित किए जाएंगे।

सरकारी स्कूल के शिक्षक पर नाबालिग छात्रा से गलत हरकत का आरोप, ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर पीटा

सरकारी स्कूल के शिक्षक पर नाबालिग छात्रा से गलत हरकत का आरोप, ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर पीटा

रतलाम में एक अतिथि शिक्षक पर नाबालिग छात्रा के साथ अनुचित व्यवहार का आरोप लगा। ग्रामीणों ने शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटा। पुलिस ने कार्रवाई की।

भोपाल में PG डॉक्टर ने महिला डॉक्टर और उसके भाई पर चलाई गोली, फिर फांसी लगाकर सुसाइड की कोशिश

भोपाल में PG डॉक्टर ने महिला डॉक्टर और उसके भाई पर चलाई गोली, फिर फांसी लगाकर सुसाइड की कोशिश

भोपाल के गांधीनगर में एक डॉक्टर ने अपनी साथी महिला डॉक्टर और उसके भाई पर एयरगन से गोली चलाई, बाद में खुदकुशी का प्रयास किया।

मुंबई में उद्योग जगत से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुंबई में उद्योग जगत से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं को बताने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव मुंबई में उद्योगपतियों से मिलेंगे।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर