मध्यप्रदेश में बस सेवा शुरू

पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती बन रही है ऐतिहासिक दिवस : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश सरकार ने बस सेवा को पुनः शुरू करने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर नितिन गडकरी भोपाल में उपस्थित रहेंगे।

By : सोनिया रायकवार
पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती बन रही है ऐतिहासिक दिवस : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश के लिए 25 सितम्बर ऐतिहासिक होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाला सेवा संकल्प माह सार्थक होगा, जब एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मध्यप्रदेश सरकार गत 21 साल से बंद लोक परिवहन बस सेवा पुन: शुरू करने जा रही है।

आधुनिक मॉडल पर होगी शुरुआत

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरुवार की शाम बीएचईएल दशहरा मैदान पर 25 सितम्बर को हो रहे मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के शुभारंभ कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह एक आधुनिक और यूनिक मॉडल होगा, जिसमें ई-बसों सहित विभिन्न प्रकार की बस सेवाओं को चरणबद्ध रूप से हर नगर और हर जिले तक पहुंचाया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए बस स्टॉप, बस स्टैंड और आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों के साथ बेहतर कंट्रोलिंग व्यवस्था विकसित की जाएगी।

सिटी बस से लग्जरी सेवा तक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिटी बसों से लेकर राज्य के भीतर और दूसरे राज्यों के लिए लग्जरी बस सेवाएं भी शीघ्र शुरू होंगी। इससे प्रदेश के प्रमुख शहरों के साथ देश के प्रमुख तीर्थस्थलों और महानगरों तक आवागमन सुगम हो जाएगा।

सड़क परिवहन को मिलेगा विस्तार

मध्यप्रदेश में मेट्रो रेल सेवा की शुरुआत के बाद सड़क परिवहन के क्षेत्र में लोक परिवहन बस सेवा का पुनः शुभारंभ एक महत्वपूर्ण कदम है। मध्यप्रदेश सरकार ने बिजली, पानी, सड़क और ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया है। अब सुगम यातायात की सुविधा को भी विस्तार मिल रहा है।

गडकरी रहेंगे कार्यक्रम में मौजूद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के शुभारंभ अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी हमारे साथ उपस्थित रहेंगे। मैं भोपाल और मध्यप्रदेश की जनता की ओर से उनका स्वागत करता हूं। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा प्रारंभ करने का यह निर्णय प्रदेश की जनता के लिए सुविधा, कनेक्टिविटी और बेहतर आवागमन उपलब्ध करवाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

संबंधित सामग्री

MP में गणेश विसर्जन के दौरान हादसे: खंडवा में दो भाई तालाब में डूबे, सीहोर में 16 वर्षीय नाबालिग की मौत

MP में गणेश विसर्जन के दौरान हादसे: खंडवा में दो भाई तालाब में डूबे, सीहोर में 16 वर्षीय नाबालिग की मौत

मध्यप्रदेश में गणेश विसर्जन के दौरान दो युवकों की मौत हो गई। अधिकारियों ने सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की अपील की है।

केंद्रीय मंत्री गडकरी-CM डॉ. यादव ने की 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा-पीएम ई-बस सेवा' की शुरुआत

केंद्रीय मंत्री गडकरी-CM डॉ. यादव ने की 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा-पीएम ई-बस सेवा' की शुरुआत

मध्यप्रदेश में सुगम परिवहन और पीएम ई-बस सेवाएं शुरू की गईं, जिससे शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात सुविधाजनक और पर्यावरण अनुकूल होगा।

180 इलेक्ट्रिक बसों के साथ मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की शुरुआत,प्रदूषण कम करने के लिए क्लीन ट्रांसपोर्ट जरूरी-गडकरी

180 इलेक्ट्रिक बसों के साथ मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की शुरुआत,प्रदूषण कम करने के लिए क्लीन ट्रांसपोर्ट जरूरी-गडकरी

मध्यप्रदेश में सरकारी बस सेवा 21 साल बाद फिर से शुरू हुई है, जिसमें 351 नई बसें संचालित होंगी, जिनमें 180 इलेक्ट्रिक बसें भी शामिल हैं।

मध्यप्रदेश में परिवहन सुविधा का स्वर्णिम दिन, राकेश सिंह बोले- सुगम यातायात और कनेक्टिविटी पर सरकार का फोकस

मध्यप्रदेश में परिवहन सुविधा का स्वर्णिम दिन, राकेश सिंह बोले- सुगम यातायात और कनेक्टिविटी पर सरकार का फोकस

मध्यप्रदेश सरकार ने सुगम परिवहन सेवा शुरू की, जिसमें लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने राज्य की परिवहन और सड़क विकास योजनाओं को प्राथमिकता बताया।

21 साल बाद MP में फिर शुरू हुई राज्य परिवहन सेवा,मंत्री उदय प्रताप सिंह का बड़ा बयान

21 साल बाद MP में फिर शुरू हुई राज्य परिवहन सेवा,मंत्री उदय प्रताप सिंह का बड़ा बयान

मध्यप्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को मजबूती देने हेतु 351 नई इंटरसिटी और इंट्रासिटी बसें शुरू की गईं, यह पहल प्रदेश के इतिहास में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर