मध्यप्रदेश में बस सेवा फिर से शुरू

180 इलेक्ट्रिक बसों के साथ मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की शुरुआत,प्रदूषण कम करने के लिए क्लीन ट्रांसपोर्ट जरूरी-गडकरी

मध्यप्रदेश में सरकारी बस सेवा 21 साल बाद फिर से शुरू हुई है, जिसमें 351 नई बसें संचालित होंगी, जिनमें 180 इलेक्ट्रिक बसें भी शामिल हैं।

By : दिव्या मिस्त्री
180 इलेक्ट्रिक बसों के साथ मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की शुरुआत,प्रदूषण कम करने के लिए क्लीन ट्रांसपोर्ट जरूरी-गडकरी

मध्यप्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा फिर से शुरू हो गई है। भोपाल के भेल दशहरा मैदान में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 351 बसों के साथ मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा और पीएम ई-बस सेवा का शुभारंभ किया। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में इंटरसिटी और इंट्रासिटी बसें संचालित की जाएंगी। सरकार ने पहले साल 1,500 और 2031 तक 15 हजार बसें चलाने का लक्ष्य रखा है।

गडकरी बोले- प्रदूषण कम करने के लिए क्लीन ट्रांसपोर्ट जरूरी

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाना सरकार के विजन का हिस्सा है। उन्होंने ट्रांसपोर्ट सुधार के लिए बनाए गए पांच एजेंडे में क्लीन ट्रांसपोर्ट को प्राथमिकता बताया। गडकरी ने परिवहन क्षेत्र को देश के वायु प्रदूषण में करीब 40 प्रतिशत हिस्सेदारी से जोड़ते हुए प्रदूषण की जिम्मेदारी पर टिप्पणी की। बसों के मानकों को लेकर उन्होंने बस संचालकों को सख्त लहजे में सुधार के निर्देश दिए।

बसों का किराया 2 रुपए प्रति किलोमीटर, PPP मॉडल पर संचालन

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के तहत सभी बसों का संचालन भोपाल से होगा। यात्रियों के लिए किराया 2 रुपए प्रति किलोमीटर निर्धारित किया गया है। बस सेवा का संचालन निजी ऑपरेटरों के साथ पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर किया जाएगा। बसों में सुरक्षा सुविधाओं और रियल टाइम मॉनिटरिंग की व्यवस्था होगी। 351 बसों में इंदौर की 145, भोपाल की 106, जबलपुर की 67, रीवा की 18, देवास की 10, कटनी की 3 और भिंड की 2 बसें शामिल हैं।

180 इलेक्ट्रिक बसों में आधुनिक तकनीक की सुविधा

कुल 351 बसों में 180 इलेक्ट्रिक बसें शामिल हैं। ईजी ग्रीन मोबिलिटी की 12 मीटर इलेक्ट्रिक बसों में प्रीमियम सीटिंग, एयर वेंट, लेगरूम और सुविधाजनक एंट्री जैसी सुविधाएं दी गई हैं। बसों में 423.9 kWh LFP बैटरी, EBS-ESC ब्रेकिंग, ECAS एयर सस्पेंशन और EHPS स्टीयरिंग जैसी तकनीकें शामिल हैं। परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह और PWD मंत्री राकेश सिंह ने भी सेवा को प्रदेश की कनेक्टिविटी और यात्री सुविधाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण पहल बताया।

संबंधित सामग्री

शराब ठेकों में गड़बड़ी के आरोपों के बाद बड़ी कार्रवाई,मंत्री जगदीश देवड़ा ने OSD दीपम रायचूर को हटाया

शराब ठेकों में गड़बड़ी के आरोपों के बाद बड़ी कार्रवाई,मंत्री जगदीश देवड़ा ने OSD दीपम रायचूर को हटाया

मध्यप्रदेश में शराब ठेकों से जुड़ी गड़बड़ी के बाद आबकारी विभाग ने कार्रवाई की, OSD दीपम रायचूर को प्रभार से मुक्त किया गया।

दिल्ली में विरोध प्रदर्शन की तैयारी के बीच पुलिस अलर्ट, CJP कार्यकर्ताओं को ट्रेन से उतारा, कार्रवाई के दौरान नारेबाजी

दिल्ली में विरोध प्रदर्शन की तैयारी के बीच पुलिस अलर्ट, CJP कार्यकर्ताओं को ट्रेन से उतारा, कार्रवाई के दौरान नारेबाजी

मध्य प्रदेश के इटारसी रेलवे स्टेशन पर CJP के कार्यकर्ताओं को ट्रेन से उतारे जाने के बाद हंगामा हुआ, जब वे दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए जा रहे थे।

‘पूरा ट्रांसपोर्ट बंद नहीं कर सकते’, दिल्ली में पाबंदियों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

‘पूरा ट्रांसपोर्ट बंद नहीं कर सकते’, दिल्ली में पाबंदियों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

दिल्ली में लगे सुरक्षा प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है, और सरकार से पाबंदियों की समीक्षा करने का निर्देश दिया है।

फर्जी डिग्री पर 20 साल से कर रहे सरकारी नौकरी,51 शिक्षकों से 100 करोड़ की वसूली की तैयारी,FIR कराने के निर्देश

फर्जी डिग्री पर 20 साल से कर रहे सरकारी नौकरी,51 शिक्षकों से 100 करोड़ की वसूली की तैयारी,FIR कराने के निर्देश

मध्यप्रदेश में 51 शिक्षकों के खिलाफ फर्जी डिग्री और अंकसूचियों के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल करने का मामला सामने आया है।

MP के डिप्टी CM के OSD पर 1 करोड़ रुपये लेने का आरोप, शराब ठेकों से जुड़ा है मामला

MP के डिप्टी CM के OSD पर 1 करोड़ रुपये लेने का आरोप, शराब ठेकों से जुड़ा है मामला

मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम के ओएसडी पर 1 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप। मोहित गोगिया ने जांच एजेंसियों को बयान दिया कि उन्होंने शराब दुकानों के ठेके के बदले रकम दी।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर