पीएम मोदी के 12 साल पूरे होने पर भाजपा चलाएगी विशेष अभियान, गांव-गांव पहुंचेंगे नेता

भाजपा का विशेष जनसंपर्क अभियान

पीएम मोदी के 12 साल पूरे होने पर भाजपा चलाएगी विशेष अभियान, गांव-गांव पहुंचेंगे नेता

मध्यप्रदेश में भाजपा 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर विशेष जनसंपर्क अभियान चलाएगी, जो 5 जून से 21 जून तक चलेगा।

पीएम मोदी के 12 साल पूरे होने पर भाजपा चलाएगी विशेष अभियान गांव-गांव पहुंचेंगे नेता

केंद्र में भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेशभर में विशेष जनसंपर्क अभियान चलाने जा रही है। यह अभियान 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से शुरू होकर 21 जून विश्व योग दिवस तक चलेगा। अभियान के जरिए भाजपा सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की तैयारी की गई है।

विकास कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी देंगे

इस अभियान की रूपरेखा को लेकर प्रदेश भाजपा कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के मंत्री, विधायक, सांसद और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। अभियान के तहत 8 जून से 14 जून तक विशेष जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान भाजपा नेता गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद करेंगे और केंद्र सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी देंगे।

आम जनता के बीच जाकर संवाद करें

अभियान के दौरान प्रदर्शनी, जनसभाएं और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही प्राकृतिक खेती, पर्यावरण संरक्षण, योग और सामाजिक विषयों पर भी चर्चा की जाएगी। भाजपा संगठन ने सभी सांसदों और विधायकों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के हर मंडल में कम से कम एक पूरा दिन बिताएं और आम जनता के बीच जाकर संवाद करें।

दूर रहकर जनता के बीच पहुंचेंगे

इस अभियान की खास बात यह रहेगी कि भाजपा नेता वीआईपी संस्कृति से दूर रहकर जनता के बीच पहुंचेंगे। पार्टी ने नेताओं से कहा है कि बड़े वाहनों के काफिलों के बजाय कार पूलिंग या सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें। इसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं और आम लोगों के साथ सीधा जुड़ाव बढ़ाना बताया गया है।

प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में मंत्री विश्वास सारंग, मंत्री कृष्णा गौर, विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी, महापौर मालती राय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा इस अभियान को संगठनात्मक मजबूती और जनसंपर्क बढ़ाने के बड़े अवसर के रूप में देख रही है।

संबंधित सामग्री

पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस के पदाधिकारियों ने की सीएम डॉ. यादव से मुलाकात,कंपनी 6200 करोड़ का करेगी निवेश

राज्य

पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस के पदाधिकारियों ने की सीएम डॉ. यादव से मुलाकात,कंपनी 6200 करोड़ का करेगी निवेश

मध्यप्रदेश में पारस डिफेंस कंपनी द्वारा सेमीकंडक्टर परियोजना के लिए 6200 करोड़ रुपए निवेश और 2500 रोजगार सृजन की योजना।

सीएम डॉ. यादव ने जमकर की बड़वानी की तारीफ, कहा- उद्यमिता-नवाचार का उदाहरण बन रहा ये जिला

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने जमकर की बड़वानी की तारीफ, कहा- उद्यमिता-नवाचार का उदाहरण बन रहा ये जिला

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़वानी जिले की कृषि और नवाचारों की प्रगति का वर्णन किया, जिसमें आधुनिक कृषि तकनीक और उद्यमिता को बढ़ावा दिया जा रहा है।

भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक शुरू, संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर मंथन

राज्य

भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक शुरू, संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर मंथन

रायपुर में भाजपा की बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भाग लिया, जिसमें संगठन को मजबूत करने और विभिन्न अभियानों के लिए रणनीतियों पर चर्चा की गई।

आलीराजपुर को विकास की सौगात देंगे CM डॉ. मोहन यादव, शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर करेंगे माल्यार्पण

राज्य

आलीराजपुर को विकास की सौगात देंगे CM डॉ. मोहन यादव, शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर करेंगे माल्यार्पण

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 23 जुलाई को आलीराजपुर जिले के दौरे पर रहेंगे और विकास परियोजनाओं की घोषणा करेंगे।

सीएम डॉ. मोहन ने जो कहा वो किया, UCC विधेयक विधानसभा में पारित, जानें कितना आसान होगा जीना ?

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने जो कहा वो किया, UCC विधेयक विधानसभा में पारित, जानें कितना आसान होगा जीना ?

मध्यप्रदेश विधानसभा ने 'मध्यप्रदेश समान नागरिक संहिता, 2026' को पारित किया। यह विधेयक अब राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए जाएगा।