Madhya Pradesh: आज मोहन कैबिनेट की अहम बैठक, रीवा को मिलेगी नई उड़ान सेवा का तोहफा

madhya-pradesh-9

Madhya Pradesh: आज मोहन कैबिनेट की अहम बैठक, रीवा को मिलेगी नई उड़ान सेवा का तोहफा

madhya pradesh आज मोहन कैबिनेट की अहम बैठक रीवा को मिलेगी नई उड़ान सेवा का तोहफा

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में आज सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। मुख्यमंत्री का आज का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है। वे सुबह 10 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे और 10:30 बजे कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे। [caption id="attachment_115860" align="alignnone" width="300"]Madhya Pradesh: Madhya Pradesh:[/caption]

क्षेत्र के विकास को नई उड़ान मिलेगी

बैठक के बाद मुख्यमंत्री सुबह 11:35 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रीवा से दिल्ली के लिए 72 सीटर हवाई सेवा का शुभारंभ करेंगे। यह सेवा विंध्य क्षेत्र के लोगों के लिए राजधानी दिल्ली तक सीधी हवाई सुविधा उपलब्ध कराएगी। इसके साथ ही जल्द ही रीवा से इंदौर के लिए भी हवाई सेवा शुरू की जाएगी, जिससे क्षेत्र के विकास को नई उड़ान मिलेगी।

संगठन से जुड़ी गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी

Madhya Pradesh: दोपहर 1 बजे सीएम नर्मदा नियंत्रण मंडल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें नर्मदा जल प्रबंधन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके बाद दोपहर 3 बजे वे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे, जहां संगठन से जुड़ी गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी।

हितानंद शर्मा भी उपस्थित रहेंगे

इसी के साथ भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष भी आज एक महत्वपूर्ण बैठक लेंगे। इस बैठक में बिरसा मुंडा जयंती (15 नवंबर) के अवसर पर आयोजित होने वाले ‘गौरव यात्रा और उत्सव’ की रूपरेखा तय की जाएगी। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और हितानंद शर्मा भी उपस्थित रहेंगे।

एक महत्वपूर्ण कदम माने जा रहे हैं

Madhya Pradesh: बता दें कि बिरसा मुंडा जयंती पर जबलपुर और आलीराजपुर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली संबोधित करेंगे। ये आयोजन जनजातीय गौरव और समाजिक समरसता के संदेश को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माने जा रहे हैं।

संबंधित सामग्री

Uruguay in FIFA World Cup 2026: 2010 के बाद स्पेन ने नॉकआउट स्टेज में बनाई जगह, उरुग्वे बाहर

खेल

Uruguay in FIFA World Cup 2026: 2010 के बाद स्पेन ने नॉकआउट स्टेज में बनाई जगह, उरुग्वे बाहर

Spain secures a knockout stage spot by defeating Uruguay 1-0 in a crucial Group H match, marking Uruguay's early exit from the tournament.

सरगुजा में आकाशीय बिजली से 13 वर्षीय बच्चे की मौत!

राज्य

सरगुजा में आकाशीय बिजली से 13 वर्षीय बच्चे की मौत!

सरगुजा जिले में मानसून के दौरान कम बारिश हुई। इस बीच, आकाशीय बिजली गिरने से एक 13 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।

छिंदवाड़ा में दिन-दहाड़े बैंक लूटने की कोशिश, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

राज्य

छिंदवाड़ा में दिन-दहाड़े बैंक लूटने की कोशिश, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

छिंदवाड़ा के परासिया रोड पर स्थित बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच में लूट की कोशिश हुई, जिसमें एक आरोपी पकड़ा गया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

सिंहस्थ को लेकर सीएम डॉ. मोहन ने सुनाए रोचक किस्से, बताया क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी इस बार

राज्य

सिंहस्थ को लेकर सीएम डॉ. मोहन ने सुनाए रोचक किस्से, बताया क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी इस बार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में 'सिंहस्थ 2028 का संकल्प' कार्यशाला में भाग लिया, जिसमें कुंभ मेले के प्रबंधन और सुधार पर चर्चा की गई।

राम मंदिर चढ़ावा: बागेश्वर बाबा बोले -  भगवान खुद पापियों को महादंड देंगे

राज्य

राम मंदिर चढ़ावा: बागेश्वर बाबा बोले - भगवान खुद पापियों को महादंड देंगे

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित राम मंदिर में बड़ी मात्रा में चंदा चोरी हुई है। इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और जांच जारी है।