मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक बस्तर में, CM डॉ. यादव होंगे शामिल, अमित शाह करेंगे अध्यक्षता

बैठक मध्य क्षेत्रीय परिषद बस्तर में

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक बस्तर में, CM डॉ. यादव होंगे शामिल, अमित शाह करेंगे अध्यक्षता

19 मई को छत्तीसगढ़ के बस्तर में होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भाग लेंगे।

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक बस्तर में cm डॉ यादव होंगे शामिल अमित शाह करेंगे अध्यक्षता

बैठक मध्य क्षेत्रीय परिषद बस्तर में |

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 मई को छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26 वीं बैठक में हिस्सा लेंगे। केंद्रीय  गृह एवं सहकारिता मंत्री और मध्य क्षेत्रीय परिषद के अध्यक्ष अमित शाह बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में मध्यप्रदेश सहित उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ राज्य हिस्सा लेंगे, जो परिषद में शामिल हैं। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार इस बैठक की मेज़बानी कर रही है। 

केंद्र और राज्यों के बीच बात

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्यों के मध्य तथा राज्यों के बीच आपसी मामलों पर विचार-विमर्श कर  उनके सौहार्दपूर्ण निपटारा करना है।  बैठक में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे।

बस्तर में होगी बैठक

मध्यक्षेत्रीय परिषद की बैठक मंगलवार 19 मई, 2026 को प्रात: 11 बजे से बस्तर, छत्तीसगढ़ में होगी। बैठक में परिषद के सदस्य राज्यों के मुख्य सचिव, नीति आयोग के प्रतिनिधि, अंतर्राज्यीय परिषद के सदस्यगण और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे। गौरतलब है परिषद की पिछली बैठक गत वर्ष जून माह में वाराणसी में हुई थी।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव 18 को करेंगे श्री गुरू रविदास समरसता संकल्प अभियान-कलश यात्रा का शुभारंभ

राज्य

सीएम डॉ. यादव 18 को करेंगे श्री गुरू रविदास समरसता संकल्प अभियान-कलश यात्रा का शुभारंभ

मुख्यमंत्री मोहन यादव 18 अगस्त को समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ करेंगे, जिसमें सामाजिक न्याय और समता के संदेश को प्रसारित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मध्यप्रदेश ने उद्योग और निवेश के क्षेत्र में बनाई मजबूत पहचान: सीएम डॉ. यादव

राज्य

मध्यप्रदेश ने उद्योग और निवेश के क्षेत्र में बनाई मजबूत पहचान: सीएम डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवेश और उद्योग विकास पर जोर देते हुए मध्यप्रदेश में निवेश की व्यापक संभावनाओं का उल्लेख किया।

हाई लेवल मीटिंग में हुई एमपी की तारीफ, सीएम डॉ. यादव बोले- निवेशकों की सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन है हमारा प्रदेश

राज्य

हाई लेवल मीटिंग में हुई एमपी की तारीफ, सीएम डॉ. यादव बोले- निवेशकों की सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन है हमारा प्रदेश

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में आयोजित उद्योग संवर्धन बैठक में शामिल हुए, जहां उन्होंने राज्य में निवेश की प्रगति पर चर्चा की।

बगिया के खेत में CM विष्णुदेव साय ने चलाया हल, बैलों के साथ की बियासी; बोले- किसान परिवार से हूं

राज्य

बगिया के खेत में CM विष्णुदेव साय ने चलाया हल, बैलों के साथ की बियासी; बोले- किसान परिवार से हूं

छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय ने खेती करते हुए अपनी ग्रामीण जड़ों के साथ जुड़ाव का प्रदर्शन किया, किसानों की मेहनत को सराहा।

युवाओं के नाम CM योगी का संदेश- राष्ट्रनिर्माण का दायित्व निभाएं

राज्य

युवाओं के नाम CM योगी का संदेश- राष्ट्रनिर्माण का दायित्व निभाएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को आत्मनिर्माण के साथ राष्ट्रनिर्माण में योगदान के लिए प्रेरित किया।