विवाद पर BJP कार्यक्रम

लुधियाना BJP के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में अश्लील डांस:मंच पर नेता बैठकर देखते रहे

स्वतंत्रता दिवस पर लुधियाना में BJP के कार्यक्रम में विवादित डांस का वीडियो सामने आया। मंच पर नेताओं की मौजूदगी में भद्दा डांस हुआ।

By : सोनिया रायकवार
लुधियाना BJP के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में अश्लील डांस:मंच पर नेता बैठकर देखते रहे

लुधियाना में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर BJP के एक कार्यक्रम में डांस का वीडियो सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में मंच पर BJP के नेता बैठे नजर आ रहे हैं, जबकि तीन युवतियां भेजपुरी गीत- हमार जान हउ हो पर डांस कर रही हैं। इनमें से एक युवती के डांस को लेकर आपत्ति जताई जा रही है।

एक युवक करता रहा फ्लाइंग किस 

वीडियो में दर्शक दीर्घा में बैठा एक युवक युवती की ओर लगातार फ्लाइंग किस करता दिखाई दे रहा है। युवती भी मंच से मुस्कुराती नजर आ रही है। इस दौरान मंच पर बैठे BJP नेताओं ने उसे रोकने की कोशिश नहीं की। बताया जा रहा है कि करीब 5 मिनट तक युवती डांस करती रही और युवक सामने से फ्लाइंग किस करता रहा। बाद में मंच पर बैठे BJP के जिला उपाध्यक्ष डॉ. निर्मल नैय्यर ने आयोजकों से देशभक्ति के गीत चलाने को कहा।

कहा हुआ कार्यकम 

कार्यकम साउथ हलके के ग्यासपुरा में हुआ था। जिसमें BJP के नवनियुक्त प्रदेश महासचिव रजनीश धीमान और जिला प्रधान सुनील मोदगिल भी मौजूद रहे। हालांकि, युवतियों का यह डांस रजनीश धीमान और सुनील मोदगिल के कार्यक्रम में पहुंचने से पहले हो चुका था।

बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष ने कहा 

डॉ निर्मल नैय्यर ने कहा कि पहले तिरंगा लेकर डांस कर रहे थे। वो देशभक्ति का डांस था। उसके बाद एक भोजपुरी गीत में डांस हो रहा था, तो मैंने उन्हें रोककर देशभक्ति का कार्यक्रम शुरू करवा दिया था।

कार्यक्रम में क्या-क्या हुआ जानिए…

स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया: भाजपा की तरफ से स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के मौके पर मंडल व विधानसभा स्तर पर कार्यक्रम करवाए गए। इन कार्यक्रमों में भाजपा के प्रदेश महासचिव व जिला प्रधान शामिल हुए।

कल्चरल प्रोग्राम करने को कहा: भाजपा की तरफ से हलके में होने वाले कार्यक्रमों में कल्चरल व देशभक्ति से संबंधित कार्यक्रम करने को कहा गया था। उसी कड़ी के तहत लुधियाना के हलका साउथ में भी कार्यक्रम करवाया गया और मंच पर तीन युवतियों ने भोजपुरी गीतों पर डांस किया।

भोजपुरी गीत में अचानक भद्दा डांस: मंच पर जब तीन युवतियां डांस कर रही थीं, उनमें से एक युवती ने अचानक अजीबोगरीब तरीके से डांस करना शुरू कर दिया। बाकी दो लड़कियों ने अपने स्टेप बदलकर धीमे कर दिए। मंच संचालक डांस करने वालों की हौसला अफजाई करते रहे।

संबंधित सामग्री

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा की सराहना की और विकास यात्रा पर प्रकाश डाला।

पंजाब CM भगवंत मान का BJP पर हमला: 'पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू, CBI ने कैंप ऑफिस पर मारी रेड'

पंजाब CM भगवंत मान का BJP पर हमला: 'पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू, CBI ने कैंप ऑफिस पर मारी रेड'

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने BJP पर आरोप लगाया कि वे पंजाब में उनकी सरकार को बदनाम करने के लिए ED और CBI का इस्तेमाल कर रहे हैं।

लुधियाना पहुंचने से पहले दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी पर पथराव, ट्रेन की खिड़की का शीशा टूटा

लुधियाना पहुंचने से पहले दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी पर पथराव, ट्रेन की खिड़की का शीशा टूटा

लुधियाना के पास दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी ट्रेन पर पथराव हुआ। यात्री सुरक्षित हैं और घटना की जांच RPF द्वारा शुरू की गई है।

जया बच्चन पर कंगना रनोट का तंज, बोलीं- जब बात रखने बैठती हैं तो पूछने पर कहती हैं ‘नहीं बताऊंगी’

जया बच्चन पर कंगना रनोट का तंज, बोलीं- जब बात रखने बैठती हैं तो पूछने पर कहती हैं ‘नहीं बताऊंगी’

जया बच्चन का एक वीडियो जिसमें वह न्यूज चैनल के माइक को पीछे धकेलती हैं, वह वायरल हो गया है। कंगना रनोट ने इस पर तंज कसा है।

BJP विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक, नंबर से पैसों की मांग; बोले- कॉल या मैसेज आए तो पैसे न भेजें

BJP विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक, नंबर से पैसों की मांग; बोले- कॉल या मैसेज आए तो पैसे न भेजें

रायपुर में BJP विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक या कम्प्रोमाइज होने का मामला सामने आया है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर