लुधियाना छात्रा लापता

लुधियाना में स्कूल गई 14 साल की छात्रा लापता, CCTV में संदिग्ध युवक के साथ एक्टिवा पर जाती दिखी

लुधियाना के फुल्लांवाल इलाके में 14 वर्षीय छात्रा 10 अगस्त को स्कूल से लापता हो गई। परिवार और पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर जांच कर रहे हैं।

लुधियाना में स्कूल गई 14 साल की छात्रा लापता, CCTV में संदिग्ध युवक के साथ एक्टिवा पर जाती दिखी

लुधियाना के फुल्लांवाल इलाके से 14 वर्षीय छात्रा के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। छात्रा 10 अगस्त की सुबह रोजाना की तरह स्कूल गई थी, लेकिन छुट्टी के बाद घर नहीं लौटी। करीब एक सप्ताह से अधिक समय बीतने के बावजूद बच्ची का कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार परेशान है।

स्कूल गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी

परिजनों के मुताबिक, 14 वर्षीय मानवी फुल्लांवाल स्थित सरकारी हाई स्कूल में 9वीं कक्षा की छात्रा है। 10 अगस्त की सुबह करीब 7 बजे वह पैदल स्कूल के लिए निकली थी। आमतौर पर स्कूल की छुट्टी के बाद वह दोपहर करीब 2:30 बजे तक घर पहुंच जाती थी। लेकिन उस दिन निर्धारित समय पर उसके घर नहीं लौटने से परिजनों की चिंता बढ़ गई।

परिवार ने स्कूल पहुंचकर जानकारी ली तो स्कूल प्रबंधन ने बताया कि छुट्टी के बाद सभी बच्चे करीब 2 बजे घर जा चुके थे। इसके बाद परिजनों ने बच्ची की तलाश शुरू की और स्कूल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली।

CCTV फुटेज में दिखा संदिग्ध युवक

परिजनों का दावा है कि CCTV फुटेज में एक अज्ञात युवक छात्रा को एक्टिवा पर अपने साथ ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। परिवार को आशंका है कि युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। फुटेज सामने आने के बाद परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

छात्रा की मां डॉली के मुताबिक, घटना वाले दिन ही शाम करीब 5:30 बजे उन्होंने थाना सदर में शिकायत दर्ज कराई थी और पुलिस को CCTV फुटेज भी उपलब्ध कराई गई थी। परिवार का आरोप है कि स्पष्ट CCTV सुराग होने के बावजूद पुलिस ने अब तक मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं की।

परिजनों का कहना है कि पुलिस ने अपहरण की गंभीर धाराओं में कार्रवाई करने के बजाय गुमशुदगी का मामला दर्ज किया। परिवार लगातार बच्ची की तलाश कर रहा है और पुलिस से जल्द से जल्द उसे सुरक्षित बरामद करने की मांग कर रहा है। पुलिस अब CCTV फुटेज और अन्य संभावित सुरागों के आधार पर जांच कर रही है।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी ने वाराणसी में आबे मेमोरियल कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इसे भारत-जापान की मित्रता का प्रतीक बताया गया।

लुधियाना पहुंचने से पहले दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी पर पथराव, ट्रेन की खिड़की का शीशा टूटा

लुधियाना पहुंचने से पहले दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी पर पथराव, ट्रेन की खिड़की का शीशा टूटा

लुधियाना के पास दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी ट्रेन पर पथराव हुआ। यात्री सुरक्षित हैं और घटना की जांच RPF द्वारा शुरू की गई है।

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर में भारतीय उद्योगपतियों से मुलाकात की और निवेश के लिए आमंत्रित किया।

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड के CM धामी ने बधाई दी, उन्होंने विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रगति की सराहना की।

25 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा संकल्प- ‘We Will Do It’, बोले- विकसित भारत के लिए लगातार काम करता रहूंगा

25 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा संकल्प- ‘We Will Do It’, बोले- विकसित भारत के लिए लगातार काम करता रहूंगा

नरेंद्र मोदी ने अपने 25 साल के सार्वजनिक जीवन को याद करते हुए विकसित भारत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि वह न थकेंगे और न रुकेंगे।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर