लखनऊ: बीमार पालतू कुत्ते की चिंता में दो सगी बहनों की मौत

lucknow-two-sisters-death-pet-dog-emotional-stress

लखनऊ: बीमार पालतू कुत्ते की चिंता में दो सगी बहनों की मौत

लखनऊ बीमार पालतू कुत्ते की चिंता में दो सगी बहनों की मौत

Lucknow Sisters Death: उत्तरप्रदेश के लखनऊ से आई यह खबर हर किसी को झकझोर देने वाली है  पारा इलाके में रहने वाली दो सगी बहनों की मौत ने पूरे मोहल्ले को सदमे में डाल दिया है. परिवार के मुताबिक, दोनों बहनें अपने बीमार पालतू कुत्ते को लेकर बेहद परेशान थीं और लंबे समय से मानसिक दबाव में चल रही थीं। घटना पारा थाना क्षेत्र के दोदा खेड़ा, जलालपुर की है। यहां रहने वाले कैलाश सिंह की दोनों बेटियां राधा सिंह और जिया सिंह ग्रेजुएशन पास थीं. परिवार पहले से ही मुश्किल दौर से गुजर रहा था । पिता लंबे समय से बीमार हैं और इसी बीच दोनों बहनों का पालतू कुत्ता टोनी भी करीब एक महीने से अस्वस्थ था टोनी का लगातार इलाज चल रहा था, लेकिन हालत में सुधार नहीं हो रहा था। परिवार का कहना है कि दोनों बहनों का उससे गहरा भावनात्मक लगाव था।

Lucknow Sisters Death: पालतू से गहरा लगाव, बढ़ता मानसिक दबाव

परिजनों के अनुसार, बहनों को यह डर सताने लगा था कि कहीं उनका पालतू ठीक न हो पाया तो क्या होगा. इसी चिंता के चलते वे धीरे-धीरे अवसाद में चली गईं, बताया जा रहा है कि छोटी बहन जिया की मानसिक स्थिति पहले से ही ठीक नहीं थी। बुधवार को दोनों की तबीयत अचानक बिगड़ी, जिसके बाद घरवालों को स्थिति की गंभीरता का पता चला।

Lucknow Sisters Death: अस्पताल ले जाया गया, लेकिन नहीं बच सकीं

परिवार और पड़ोसियों की मदद से दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया  दुर्भाग्य से, बड़ी बहन राधा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि जिया ने इलाज के दौरान आखिरी सांस ली। घर में मातम पसरा हुआ है। मां गुलाबा देवी और परिवार की अन्य महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है। आस-पड़ोस के लोग भी गहरे सदमे में हैं। Also Read-Shree Ramlala Pratima: गुमनाम भक्त ने दान में दी हीरे- पन्ने से जड़ी स्वर्ण प्रतिमा!

संबंधित सामग्री

'गजनी' और 'लगान' फेम अभिनेता प्रदीप रावत का निधन, 74 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से ली अंतिम सांस

मनोरंजन

'गजनी' और 'लगान' फेम अभिनेता प्रदीप रावत का निधन, 74 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से ली अंतिम सांस

बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता प्रदीप रावत का ब्लड कैंसर से लड़ते हुए 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

9 साल बाद MP में छात्रसंघ चुनाव की वापसी, सितंबर में कैंपस में फिर गूंजेगा लोकतंत्र

राज्य

9 साल बाद MP में छात्रसंघ चुनाव की वापसी, सितंबर में कैंपस में फिर गूंजेगा लोकतंत्र

मध्य प्रदेश में 9 साल के अंतराल के बाद छात्रसंघ चुनाव की घोषणा हुई। इससे कॉलेज परिसरों में छात्र राजनीति सक्रिय होने की उम्मीद है।

आज से भोपाल में BRICS सम्मेलन, 4 दिन VIP मूवमेंट के चलते इन रास्तों पर निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान!

राज्य

आज से भोपाल में BRICS सम्मेलन, 4 दिन VIP मूवमेंट के चलते इन रास्तों पर निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान!

भोपाल में तृतीय BRICS कार्य समूह की बैठक और सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन, विश्वभर के संस्कृति मंत्री और प्रतिनिधि भाग लेंगे।

भोजशाला की मूल वाग्देवी प्रतिमा की वापसी का रास्ता साफ, BRICS सम्मेलन से पहले केंद्र का बड़ा दावा

राज्य

भोजशाला की मूल वाग्देवी प्रतिमा की वापसी का रास्ता साफ, BRICS सम्मेलन से पहले केंद्र का बड़ा दावा

भोजशाला की मूल वाग्देवी प्रतिमा को लंदन से भारत वापस लाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। केंद्र सरकार और ब्रिटिश म्यूजियम के बीच कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।

RBI Repo Rate Update: रेपो रेट में नहीं हुआ बदलाव, होम-ऑटो लोन की EMI रहेगी पहले जैसी

देश-विदेश

RBI Repo Rate Update: रेपो रेट में नहीं हुआ बदलाव, होम-ऑटो लोन की EMI रहेगी पहले जैसी

भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर स्थिर रखा। इसके चलते होम और ऑटो लोन की EMI में कोई बदलाव नहीं होगा।