लैंडस्लाइड ऑन केदारनाथ पैदल मार्ग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन: पत्थर और मलबा गिरने से रास्ता बंद, श्रद्धालुओं की आवाजाही रोकी गई

उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन की घटना के बाद रास्ता बंद कर दिया गया। श्रद्धालुओं की आवाजाही रोकी गई और आपदा परिचालन केंद्र सक्रिय हो गया।

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन: पत्थर और मलबा गिरने से रास्ता बंद, श्रद्धालुओं की आवाजाही रोकी गई

रुद्रप्रयाग/देहरादून: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन की घटना सामने आई है। रुद्रप्रयाग जिले में गौरीकुंड से करीब एक किलोमीटर आगे छोड़ी के पास केदारनाथ पैदल मार्ग पर अचानक पत्थर और मलबा गिरने से रास्ता अस्थायी रूप से बंद हो गया। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने श्रद्धालुओं की आवाजाही तत्काल रोक दी है और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया है।

सूचना मिलते ही हरकत में आया प्रशासन

घटना की जानकारी मिलते ही जिला आपदा परिचालन केंद्र सक्रिय हो गया। प्रशासन ने सेक्टर अधिकारी, गौरीकुंड को तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके साथ ही संबंधित विभागों की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं और मलबा हटाने के साथ-साथ मार्ग को सुरक्षित बनाने का कार्य शुरू कर दिया।

युद्धस्तर पर चल रहा राहत एवं बचाव कार्य

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि केदारनाथ पैदल मार्ग को जल्द से जल्द सुचारु करने के लिए सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है। प्राथमिकता श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।उन्होंने बताया कि मार्ग पूरी तरह सुरक्षित घोषित होने के बाद ही यात्रियों की आवाजाही दोबारा शुरू की जाएगी।

कई एजेंसियां अलर्ट मोड पर

प्रशासन के अनुसार, घटनास्थल पर DDRF, YMF, आपदा मित्र, MPF और पुलिस की टीमें राहत एवं सुरक्षा कार्यों में जुटी हुई हैं। इसके अलावा एनडीआरएफ (NDRF) और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमों को भी अलर्ट पर रखा गया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

श्रद्धालुओं से की गई अपील

प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा पर आए श्रद्धालुओं से धैर्य बनाए रखने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है। साथ ही अफवाहों से बचने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।
अधिकारियों का कहना है कि मौसम और मार्ग की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। जैसे ही रास्ता पूरी तरह सुरक्षित होगा, केदारनाथ पैदल मार्ग पर यात्रा फिर से शुरू कर दी जाएगी।

संबंधित सामग्री

धामी सरकार के अभियान में छात्रों की रिकॉर्ड भागीदारी, ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ बना आकर्षण का केंद्र

धामी सरकार के अभियान में छात्रों की रिकॉर्ड भागीदारी, ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ बना आकर्षण का केंद्र

उत्तराखंड में छात्रों ने ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 2.5 लाख से अधिक निबंध और सुझाव जमा किये, जिससे राज्य के विकास की नई दिशा तय होगी।

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने निर्वाण दिवस पर संतों को श्रद्धांजलि भी दी।

यूपी में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन! नकली पनीर-मिठाई जब्त; लाखों का मावा नष्ट

यूपी में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन! नकली पनीर-मिठाई जब्त; लाखों का मावा नष्ट

रक्षाबंधन के दौरान उत्तर प्रदेश में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान तेज किया, नकली पनीर और मावा जब्त।

लैंडिंग के दौरान रनवे से टकराई प्लेन की टेल, पायलट ने दूसरी कोशिश में उतारा विमान

लैंडिंग के दौरान रनवे से टकराई प्लेन की टेल, पायलट ने दूसरी कोशिश में उतारा विमान

दिल्ली से गोरखपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E 2381 का पिछला हिस्सा लैंडिंग के दौरान जमीन से टकराया, पायलट ने गो-अराउंड कर दूसरी बार सफलतापूर्वक लैंड किया।

उत्तराखंड में सभी जिलों में होंगी प्रवासी पंचायतें, CM धामी का बड़ा निर्देश

उत्तराखंड में सभी जिलों में होंगी प्रवासी पंचायतें, CM धामी का बड़ा निर्देश

उत्तराखंड सरकार ने पलायन रोकने और रिवर्स पलायन को बढ़ावा देने के लिए प्रवासी पंचायतों का आयोजन किया है, जिससे स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026