लखनऊ में कुलदीप का ग्रैंड रिसेप्शन, धोनी, कोहली, योगी समेत VVIP मेहमान होंगे शामिल

kuldeep-yadav-wedding-reception-lucknow-vvip-guests-dhoni-kohli-yogi

लखनऊ में कुलदीप का ग्रैंड रिसेप्शन, धोनी, कोहली, योगी समेत VVIP मेहमान होंगे शामिल

लखनऊ में कुलदीप का ग्रैंड रिसेप्शन धोनी कोहली योगी समेत vvip मेहमान होंगे शामिल

Kuldeep Yadav Wedding Reception: भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी 14 मार्च को मसूरी में वंशिका के साथ हुई थी। आज 17 मार्च को कुलदीप यादव का रिसेप्शन लखनऊ में गोल्फ सिटी स्थित होटल द सेंट्रम में आयोजित होगा। इसमें मुख्यमंत्री योगी समेत क्रिकेट जगत के सितारों के साथ कई नामचीन हस्तियां भी शामिल होंगी। 

कुलदीप का ग्रैंड रिसेप्शन

धोनी-विराट होंगे शामिल

 कुलदीप ने 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ शादी की थी। रिसेप्शन में ICC चेयरमैन जय शाह, गौतम गंभीर, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली समेत 900 से ज्यादा मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है। VVIP मेहमानों के लिए 4 चार्टर्ड प्लेन का इंतजाम किया गया। राजनीति, उद्योग और इंटरटेनमेंट जगत की कई बड़ी हस्तियां भी रिसेप्शन में शामिल हो सकती हैं।

CM योगी करेंगे शिरकत

परिवार के करीबियों ने बताया कि रिसेप्शन में कुलदीप की IPL टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी, BCCI और ICC से जुड़े अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई VVIP मेहमानों को निमंत्रण दिया गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nation Mirror (@nationmirror)

Kuldeep Yadav Wedding Reception: जानिए खर्चा?

सूत्रों के मुताबिक रिसेप्शन के लिए सेंट्रम होटल को पूरे दिन के लिए 26 लाख रुपए में बुक किया गया है। वेन्यू को एक शाही महल का लुक देने के लिए 7 लाख रुपए सिर्फ फूल, लाइट्स और स्टेज की सजावट पर खर्च किए गए हैं। खाने-पीने, कमरे, जगह और सजावट का खर्च 33 लाख रुपए तक का खर्च हुए है। 

 बिना निमंत्रण एंट्री नहीं

मेहमानों के लिए प्लेटिनम मिक्स डिनर पैकेज चुना गया है, जिसमें विशेष पकवान परोसे जाएंगे। सुरक्षा कारणों से रिसेप्शन में बिना निमंत्रण प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा। कुल मिलाकर, यह रिसेप्शन लखनऊ के सबसे चर्चित हाई-प्रोफाइल आयोजनों में से एक है, जिसमें खेल और राजनीति जगत का संगम देखने को मिलेगा। 

संबंधित सामग्री

भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, T20 सीरीज अपने नाम की, वैभव बने हीरो

खेल

भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, T20 सीरीज अपने नाम की, वैभव बने हीरो

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे को T20 सिरीज में 3-0 से हराया। वैभव सूर्यवंशी और मयंक यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

देश-विदेश

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

PM मोदी ने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो पोस्ट किया, जिसमें छात्रों के भविष्य के लिए नई पहल और कठोर सजा के प्रावधानों की घोषणा की।

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

राज्य

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

RJD नेता तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया गया। उनके भाई तेजस्वी यादव ने सरकार की कार्रवाई की निंदा की।

धन की तंगी होगी छूमंतर! बाथरूम में चुपचाप रख दें ये सफेद चीज, वास्तु के अनुसार सुधर सकती है आर्थिक स्थिति

सनातन

धन की तंगी होगी छूमंतर! बाथरूम में चुपचाप रख दें ये सफेद चीज, वास्तु के अनुसार सुधर सकती है आर्थिक स्थिति

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम में नमक रखने से नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और सकारात्मक वातावरण बनता है, हालांकि इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई ने वेटलिफ्टिंग में 190 KG उठाया; ऋषिकांत ने मेंस में सिल्वर जीता

देश-विदेश

भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई ने वेटलिफ्टिंग में 190 KG उठाया; ऋषिकांत ने मेंस में सिल्वर जीता

मणिपुर के ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मेन्स वेटलिफ्टिंग 60 KG कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का परचम लहराया।