CG NEWS: 40 हजार महिलाओं से अरबों की ठगी, पूर्व मंत्री की शिकायत पर खुलासा

korba-frauds-fleramax-company-tribal-women-scam-high-level-probe-order

CG NEWS: 40 हजार महिलाओं से अरबों की ठगी, पूर्व मंत्री की शिकायत पर खुलासा

cg news 40 हजार महिलाओं से अरबों की ठगी पूर्व मंत्री की शिकायत पर खुलासा

korba frauds fleramax company tribal: कोरबा जिले में एक बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया है जिसने पूरे प्रशासनिक तंत्र को हिला दिया है। फ्लेरामैक्स नामक कंपनी पर 40 हजार से अधिक आदिवासी महिलाओं को लालच देकर अरबों रुपए की ठगी करने का आरोप है। यह मामला इतना गंभीर है कि राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने संज्ञान लेते हुए प्रदेश सरकार को उच्च स्तरीय जांच के आदेश जारी किए हैं।

कंपनी संचालक समेत 13 आरोपी गिरफ्तार

इस घोटाले में कंपनी के संचालक समेत 13 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें से 10 आरोपियों को अब तक जमानत मिल चुकी है।सरकार और जांच एजेंसियां आरोपियों की संपत्तियों की पहचान और जब्ती की प्रक्रिया में जुटी हैं। वहीं, पीड़ित महिलाओं के पैसे की वसूली और वापसी की कार्रवाई की तैयारी भी जारी है।

आयोग ने मांगी रिपोर्ट, मुख्य सचिव को भेजा नोटिस

आयोग ने इस गंभीर मामले की जांच के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव से रिपोर्ट तलब की थी। रिपोर्ट के आधार पर 16 अक्टूबर 2025 को सुनवाई हुई, जिसमें संभाग आयुक्त सुनील कुमार जैन ने आयोग को बताया कि अब तक 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि आरोपियों की संपत्तियों की जब्ती का काम तेजी से किया जा रहा है।

korba frauds fleramax company tribal: 30 दिनों में जांच रिपोर्ट देने के निर्देश

आयोग ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए 30 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि मामले में अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाए और पीड़ित महिलाओं को उनका पैसा वापस दिलाया जाए।

पूर्व गृहमंत्री की शिकायत के बाद खुला मामला

इस घोटाले का खुलासा पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर की शिकायत के बाद हुआ। उन्होंने 9 दिसंबर 2024 को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी।शिकायत में बताया गया था कि कंपनी ने ग्रामीण आदिवासी महिलाओं को लालच देकर 30-30 हजार रुपए का लोन दिलवाया और फिर उनसे निवेश करवाकर कुल 120 करोड़ रुपए की ठगी कर ली।इस खुलासे के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है। Read More:- जब ज़िंदगी ने गिराया… तभी सीखा उठना वो सच्ची कहानी जो दिल छू जाए

संबंधित सामग्री

MP-राजस्थान में फिर एक्टिव हुआ मानसून: जम्मू-कश्मीर में बाढ़ से 23 मौतें 

देश-विदेश

MP-राजस्थान में फिर एक्टिव हुआ मानसून: जम्मू-कश्मीर में बाढ़ से 23 मौतें 

भारत के कई राज्यों में मानसून सक्रिय होने से भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हुई है। जम्मू-कश्मीर में 23 लोगों की मौत, राजस्थान और असम में हालात गंभीर।

सोनम रघुवंशी की जमानत पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, मेघालय सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती

राज्य

सोनम रघुवंशी की जमानत पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, मेघालय सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती

सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी की जमानत पर आज सुनवाई होगी। मेघालय सरकार ने जमानत के खिलाफ याचिका दायर की है।

गुप्त नवरात्र 2026: महासप्तमी पर मां कालरात्रि की पूजा से दूर होते हैं भय, शत्रु और शनि दोष

सनातन

गुप्त नवरात्र 2026: महासप्तमी पर मां कालरात्रि की पूजा से दूर होते हैं भय, शत्रु और शनि दोष

2026 गुप्त नवरात्र में महासप्तमी के दिन मां कालरात्रि की पूजा से भय, शत्रु और शनि दोष से मुक्ति मिलती है।

&quotबारिश ने दी किसानों को राहत, लेकिन मंडला में उफनते नाले ने दो युवकों की जान पर बना दी आफत!&quot

राज्य

"बारिश ने दी किसानों को राहत, लेकिन मंडला में उफनते नाले ने दो युवकों की जान पर बना दी आफत!"

प्रदेश में मानसून ने दोबारा दस्तक दी है, जिससे तापमान में गिरावट और किसानों को खरीफ फसलों के लिए आशा की किरण मिली है। जलभराव और बाढ़ की आशंका के बीच प्रशासन सतर्क।

बुजुर्ग दंपती की हत्याकांड का खुलासा, दोनों आरोपियों ने कबूला अपना जुर्म,मृतका की भाभी बेकसूर

राज्य

बुजुर्ग दंपती की हत्याकांड का खुलासा, दोनों आरोपियों ने कबूला अपना जुर्म,मृतका की भाभी बेकसूर

भोपाल के ऐशबाग में बुजुर्ग दंपती की हत्या एक सुनियोजित साजिश थी, जिसमें करोड़ों की संपत्ति हड़पने की कोशिश की गई।