किसानों का पंजाब में रेल रोको आंदोलन

पंजाब में रेल रोको आंदोलन: छह जिलों में ट्रैक पर डटे किसान, मोगा में पुलिस से धक्का-मुक्की

पंजाब में किसानों ने अपनी मांगों के लिए रेल रोको आंदोलन शुरू किया। पुलिस और किसानों के बीच टकराव भी हुआ। मांगों में MSP और व्यापार समझौतों की स्पष्टता शामिल है।

By : दिव्या मिस्त्री
पंजाब में रेल रोको आंदोलन: छह जिलों में ट्रैक पर डटे किसान, मोगा में पुलिस से धक्का-मुक्की

चंडीगढ़। पंजाब में अपनी मांगों को लेकर किसान संगठनों ने गुरुवार को रेल रोको आंदोलन शुरू कर दिया। अमृतसर, गुरदासपुर, फिरोजपुर, मोगा, संगरूर और सुनाम समेत छह स्थानों पर किसान रेलवे ट्रैक पर धरने पर बैठे हैं। वहीं, पंजाब सरकार के मंत्रियों के घरों के बाहर चल रहे धरने भी जारी हैं।

मोगा में पुलिस बैरिकेडिंग पार कर ट्रैक पर पहुंचे किसान

मोगा के गांव महेश्वरी संधूया में केकेएम चैप्टर पंजाब से जुड़ी आठ किसान जत्थेबंदियों ने रेलवे ट्रैक पर धरना दिया। किसानों को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर किसानों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी बैरिकेड पार कर रेलवे ट्रैक तक पहुंच गए।

इस दौरान रेलवे स्टेशन के बाहर किसानों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। किसानों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की।

सरकार पर बातचीत नहीं करने का आरोप

किसान नेता बलदेव सिंह जीरा ने कहा कि किसान लंबे समय से डीसी कार्यालयों और पंजाब सरकार के मंत्रियों के आवास के बाहर धरना दे रहे थे, लेकिन सरकार की ओर से मांगों पर गंभीरता से बातचीत नहीं की गई। उनका कहना है कि इसी वजह से किसानों को रेल ट्रैक जाम करने का फैसला लेना पड़ा।

किसान नेता सरवण सिंह पंधेर के मुताबिक, करीब एक महीने पहले मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मांगों से अवगत कराया गया था। 31 अगस्त को डिप्टी कमिश्नर कार्यालयों के बाहर भी प्रदर्शन किए गए थे।

एमएसपी समेत कई मांगें

किसान संगठनों की प्रमुख मांगों में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते, बिजली संशोधन अधिनियम और बीज संशोधन अधिनियम पर स्पष्टीकरण शामिल है। शंभू-खनौरी मोर्चे के दौरान हुए नुकसान के मुआवजे की मांग भी की जा रही है। किसान नेताओं के अनुसार उस दौरान करीब 3.77 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ और सैकड़ों किसान घायल हुए। मूंग, मक्का और आलू समेत पांच फसलों पर एमएसपी की कानूनी गारंटी भी प्रमुख मांग है।

सुनाम में जाखल-लुधियाना ट्रैक जाम

सुनाम में भारतीय किसान यूनियन एकता आजाद ने मंत्री के आवास के बाहर तीन दिन के धरने के बाद गुरुवार को जाखल-लुधियाना रेलवे ट्रैक पर धरना शुरू किया। प्रांतीय अध्यक्ष जसविंदर सिंह लोंगोवाल ने कहा कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन जारी रहेगा। रेलवे प्रशासन और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

संबंधित सामग्री

नशे के खिलाफ जन आंदोलन करेगी भाजपा: पीड़ित अभिभावकों को किया एकजुट, पंजाब सरकार से पूछे सवाल

नशे के खिलाफ जन आंदोलन करेगी भाजपा: पीड़ित अभिभावकों को किया एकजुट, पंजाब सरकार से पूछे सवाल

पंजाब भाजपा ने नशे के खिलाफ जन आंदोलन खड़ा करने की घोषणा की है, जिसमें पीड़ित परिवारों को एक मंच पर लाने पर जोर दिया जाएगा।

पंजाब में AAP ने कसा गैंगस्टरों पर शिकंजा, विदेशों में छिपे अपराधियों को भी वापस लाने का दावा

पंजाब में AAP ने कसा गैंगस्टरों पर शिकंजा, विदेशों में छिपे अपराधियों को भी वापस लाने का दावा

AAP के बलतेज पन्नू ने पंजाब में नशे और गैंगस्टरों के खिलाफ सरकारी कार्रवाई की जानकारी दी, जिसमें विदेश से कई गैंगस्टरों की वापसी शामिल है।

गुलजार सिंह सुसाइड केस: हाईकोर्ट का सवाल- मंत्री को आरोपी कैसे बनाया जा सकता है? सरकार से स्टेटस रिपोर्ट तलब

गुलजार सिंह सुसाइड केस: हाईकोर्ट का सवाल- मंत्री को आरोपी कैसे बनाया जा सकता है? सरकार से स्टेटस रिपोर्ट तलब

पंजाब हाईकोर्ट ने गुलजार सिंह आत्महत्या मामले में पंजाब सरकार से जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी, जिसमें वित्त मंत्री का नाम उठा।

पंजाब में जल्द खत्म होगा बिजली संकट, CM मान बोले- कोयले की कमी दूर हुई

पंजाब में जल्द खत्म होगा बिजली संकट, CM मान बोले- कोयले की कमी दूर हुई

पंजाब में बिजली संकट के समाधान के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने झारखंड के साथ सहयोग की बात की है। निजी थर्मल प्लांटों को भी कोयला मिलेगा।

नायब सैनी की ‘पगड़ी’ पर भगवंत मान का तंज, हरियाणा CM ने पंजाबी अंदाज में दिया करारा जवाब

नायब सैनी की ‘पगड़ी’ पर भगवंत मान का तंज, हरियाणा CM ने पंजाबी अंदाज में दिया करारा जवाब

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने हरियाणा के सीएम नायब सैनी की 'नकली पगड़ी' पर टिप्पणी की, जिस पर सैनी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। दोनों राज्यों के बीच इस मुद्दे पर तनाव बढ़ा।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर