आस्था बनाम विकास की नई बहस: खेसारी लाल बोले – "राम मंदिर आस्था का विषय है, लेकिन...

khesari-lal-vs-ravi-kishan-ram-temple-faith-development-debate

आस्था बनाम विकास की नई बहस: खेसारी लाल बोले – "राम मंदिर आस्था का विषय है, लेकिन देश शिक्षा से चलता है", रवि किशन ने किया पलटवार

आस्था बनाम विकास की नई बहस खेसारी लाल बोले – "राम मंदिर आस्था का विषय है लेकिन देश शिक्षा से चलता है" रवि किशन ने किया पलटवार

Khesari Lal on Ram Mandir: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने राम मंदिर को लेकर बड़ा बयान दिया है। खेसारी ने कहा कि
राम मंदिर में पढ़कर मैं मास्टर, प्रोफेसर या अफसर बन जाऊंगा क्या? नहीं। राम मंदिर आस्था का विषय है, वह अलग है। लेकिन शिक्षा के लिए काम होना चाहिए। शिक्षा से ही देश चलाया जा सकता है।
उन्होंने आगे कहा कि
राम मंदिर बनाइए, मस्जिद बनाइए, जो करना है कीजिए, लेकिन शिक्षा के लिए भी काम कीजिए। बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए यूनिवर्सिटी खोलिए, रोजगार दीजिए। क्या उसके लिए हम डोनाल्ड ट्रम्प को वोट करेंगे?
खेसारी का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। जहां एक तरफ लोग उनके तर्क की सराहना कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे आस्था पर सवाल उठाने के रूप में देख रहे हैं। [caption id="attachment_114948" align="alignnone" width="713"]खेसारी लाल खेसारी लाल[/caption]

“मंदिर जरूरी है, लेकिन पेट की भूख भी मिटनी चाहिए” 

इससे पहले भी खेसारी लाल यादव ने राम मंदिर को लेकर अपने विचार रखे थे। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि “राम मंदिर तो जरूरी है, लेकिन उससे ज्यादा जरूरी है देश में स्कूल, हॉस्पिटल और बाकी जरूरी व्यवस्थाएं।” उन्होंने कहा,
किसी भगवान के लिए श्रद्धा हमारे दिल में होती है। मंदिर में भगवान नहीं होते, वो हमारे दिल में होते हैं। जब हमारे मन में आस्था उत्पन्न होती है, तभी हम मंदिर जाते हैं।
खेसारी ने यह भी कहा कि “मैं मंदिर के खिलाफ नहीं हूं। मंदिर जरूर बनना चाहिए, लेकिन लोगों का भी ख्याल रखिए। आप मंदिर बना दो, लेकिन अगर लोगों के पेट में अन्न न हो, तो भूखे पेट भजन कैसे होगा?” उनका यह बयान समाज में एक संतुलित दृष्टिकोण दिखाता है — आस्था और विकास दोनों की जरूरत पर जोर देता है।

Khesari Lal on Ram Mandir: रवि किशन ने किया पलटवार

खेसारी के इस बयान पर गोरखपुर सांसद और अभिनेता रवि किशन ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। रवि किशन ने कहा,
जहां सनातन विरोध की बात आएगी, जहां प्रभु श्रीराम के मंदिर पर सवाल उठेगा, वहां मेरा सगा भाई भी हो तो मेरे शब्द बाण से बच नहीं पाएगा।
उन्होंने आगे कहा, “आप चुनाव जीतिए, आसमान में जाइए, लेकिन प्रभु श्रीराम और सनातन का अपमान मत करिए। भइया हो, माई हो, मत करा… बहुत चोट लगेला।” रवि किशन का यह बयान साफ दिखाता है कि वह राम मंदिर और सनातन धर्म पर किसी भी तरह की आलोचना बर्दाश्त नहीं करेंगे। [caption id="attachment_114949" align="alignnone" width="655"]रवि किशन रवि किशन[/caption]

पहले चरण की वोटिंग के बीच PM मोदी और प्रियंका गांधी ने साधा निशाना, RJD ने लगाया स्लो वोटिंग का आरोप

PM Modi and Priyanka Gandhi Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में वोटिंग जारी है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अररिया में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत मैथिली भाषा में की और कहा कि “आज बिहार में पहले चरण का मतदान हो रहा है, और बिहार का हर वोट विकास की दिशा तय करेगा।” पूरी खबर...  

संबंधित सामग्री

'गजनी' और 'लगान' फेम अभिनेता प्रदीप रावत का निधन, 74 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से ली अंतिम सांस

मनोरंजन

'गजनी' और 'लगान' फेम अभिनेता प्रदीप रावत का निधन, 74 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से ली अंतिम सांस

बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता प्रदीप रावत का ब्लड कैंसर से लड़ते हुए 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

9 साल बाद MP में छात्रसंघ चुनाव की वापसी, सितंबर में कैंपस में फिर गूंजेगा लोकतंत्र

राज्य

9 साल बाद MP में छात्रसंघ चुनाव की वापसी, सितंबर में कैंपस में फिर गूंजेगा लोकतंत्र

मध्य प्रदेश में 9 साल के अंतराल के बाद छात्रसंघ चुनाव की घोषणा हुई। इससे कॉलेज परिसरों में छात्र राजनीति सक्रिय होने की उम्मीद है।

आज से भोपाल में BRICS सम्मेलन, 4 दिन VIP मूवमेंट के चलते इन रास्तों पर निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान!

राज्य

आज से भोपाल में BRICS सम्मेलन, 4 दिन VIP मूवमेंट के चलते इन रास्तों पर निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान!

भोपाल में तृतीय BRICS कार्य समूह की बैठक और सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन, विश्वभर के संस्कृति मंत्री और प्रतिनिधि भाग लेंगे।

भोजशाला की मूल वाग्देवी प्रतिमा की वापसी का रास्ता साफ, BRICS सम्मेलन से पहले केंद्र का बड़ा दावा

राज्य

भोजशाला की मूल वाग्देवी प्रतिमा की वापसी का रास्ता साफ, BRICS सम्मेलन से पहले केंद्र का बड़ा दावा

भोजशाला की मूल वाग्देवी प्रतिमा को लंदन से भारत वापस लाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। केंद्र सरकार और ब्रिटिश म्यूजियम के बीच कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।

RBI Repo Rate Update: रेपो रेट में नहीं हुआ बदलाव, होम-ऑटो लोन की EMI रहेगी पहले जैसी

देश-विदेश

RBI Repo Rate Update: रेपो रेट में नहीं हुआ बदलाव, होम-ऑटो लोन की EMI रहेगी पहले जैसी

भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर स्थिर रखा। इसके चलते होम और ऑटो लोन की EMI में कोई बदलाव नहीं होगा।