MP NEWS: जबलपुर में मिला खतरों का खिलाड़ी!

khatron-ka-khiladi-found-in-jabalpur

MP NEWS: जबलपुर में मिला खतरों का खिलाड़ी!

mp news जबलपुर में मिला खतरों का खिलाड़ी

ट्रेन के पहियों से चिपक कर किया 250 किमी का सफर

MP NEWS: पुणे-दानापुर एक्सप्रेस जब जबलपुर स्टेशन पर रुकी तो चेकिंग के दौरान रेल कर्मचारियों के होश उड़ गए. एक युवक बोगी के पहियों के पास लेटा था. युवक को निकालकर आरपीएफ के हवाले कर दिया गया.

MP NEWS: चेकिंग के दौरान पकड़ गया युवक

पुणे-दानापुर एक्सप्रेस जब जबलपुर स्टेशन पर रुकी तो चेकिंग के दौरान रेल कर्मचारियों के होश उड़ गए. एक युवक बोगी के पहियों के पास लेटा था. युवक को निकालकर आरपीएफ के हवाले कर दिया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है. ये युवक ट्रेन के नीचे बनी ट्रॉली में छुपकर करीब 250 किलोमीटर का सफर तय किया. 

MP NEWS: युवक को देख रेल कर्मचारियों के उड़े होश

जबलपुर स्टेशन पर उस वक्त रेल कर्मचारियों के होश उड़ गए, जब दानापुर एक्सप्रेस के ट्रॉली में लेटे एक युवक को देखा. दरअसल, ट्रेन की रोलिंग जांच के दौरान कैरिज एंड वैगन विभाग के कर्मचारियों ने एस-4 कोच की ट्रॉली में छिपे एक व्यक्ति को निकाला. यह घटना उस समय हुई, जब इटारसी से जबलपुर आने वाली ट्रेन की नियमित जांच की जा रही थी.

MP NEWS: ट्रेन के पहियों से चिपक कर किया 250 किमी का सफर

आउटर पर जांच करते हुए, कर्मचारियों की नजर कोच के नीचे छिपे हुए व्यक्ति पर पड़ी. उन्होंने तुरंत ट्रेन को रुकवाया और व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला. इस घटना से प्लेटफॉर्म पर मौजूद हर कोई हैरान रह गया.रेलवे के अधिकारियों ने घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि यह व्यक्ति गिर जाता या अन्य दुर्घटना घटती, तो गंभीर हादसा हो सकता था. जांच में पता चला कि यह व्यक्ति इटारसी से ट्रॉली में छिपकर जबलपुर तक पहुंचा. उसके इरादों और पहचान को लेकर आरपीएफ पुलिस जांच में जुटी है.

MP NEWS: आरपीएफ ने युवक को किया गिरफ्तार

रेलवे के कैरिज एंड वैगन विभाग के कर्मचारियों ने युवक को वहां से निकालकर रेलवे सुरक्षा बल के हवाले कर दिया. आरपीएफ ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. सुरक्षा बल इस बात की पड़ताल कर रहे हैं कि युवक ने यह कदम क्यों उठाया?

संबंधित सामग्री

पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर मरीजों की जान बचाने में देश का सबसे सफलतम प्रयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर मरीजों की जान बचाने में देश का सबसे सफलतम प्रयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश में उज्जैन और शिवपुरी में नए एयरपोर्ट्स के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए केंद्रीय मंत्री ने निर्देश दिए हैं। यह प्रदेश की हवाई सेवाओं के विकास को बढ़ावा देगा।

अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों के लिए सहायक आय की व्यवस्था करना हमारा लक्ष्य

राज्य

अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों के लिए सहायक आय की व्यवस्था करना हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में किसान कल्याण और विकास की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

ममता का आरोप - गाड़ी पर हुआ हमला, खिड़कियां खुली होतीं तो उनका सिर भी फट जाता

देश-विदेश

ममता का आरोप - गाड़ी पर हुआ हमला, खिड़कियां खुली होतीं तो उनका सिर भी फट जाता

ममता बनर्जी का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में उनकी गाड़ी पर पत्थर और मिट्टी फेंकी गई, जिससे उनकी खिड़कियों को नुकसान पहुंचा।

विश्व आदिवासी दिवस पर MP में दिखी संस्कृति की झलक, खजुराहो-धार में निकली भव्य रैलियां

राज्य

विश्व आदिवासी दिवस पर MP में दिखी संस्कृति की झलक, खजुराहो-धार में निकली भव्य रैलियां

मध्यप्रदेश में विश्व आदिवासी दिवस पर विभिन्न सांस्कृतिक रैलियां और कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें पारंपरिक वेशभूषा और आदिवासी संस्कृति की झलक मिली।

नशे में पिता ने 20 वर्षीय बेटे की ली जान; शराब के लिए पैसे नहीं देने पर लकड़ी से सिर पर किया वार

जुर्म गाथा

नशे में पिता ने 20 वर्षीय बेटे की ली जान; शराब के लिए पैसे नहीं देने पर लकड़ी से सिर पर किया वार

ओडिशा के कालाहांडी जिले में पिता पर अपने बेटे की हत्या का आरोप। पैसों के लिए विवाद के बाद पिता ने बेटे पर हमला किया।